logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पट्टी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, महाप्रसाद वितरण, महाप्रसाद के साथ अतिथियों का सम्मान पट्टी नगर में मुख्य यजमान बद्री प्रसाद उमरवैश्य एवं उनके छोटे भाई लखन लाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और आयोजन की भव्यता की सराहना की गई। पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित कथा समापन के अवसर पर पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह भदौरिया एवं आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभासद राम चरित्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, पट्टी नगर प्रभारी सचिन यादव एवं समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।

2 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पट्टी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन, महाप्रसाद वितरण, महाप्रसाद के साथ अतिथियों का सम्मान पट्टी नगर में मुख्य यजमान बद्री प्रसाद उमरवैश्य एवं उनके छोटे भाई लखन लाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और आयोजन की भव्यता की सराहना की गई। पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित कथा समापन के अवसर पर पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह भदौरिया एवं आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभासद राम चरित्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, पट्टी नगर प्रभारी सचिन यादव एवं समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पट्टी आसपुर देवसरा विकास खंड केभदवछ गांव के हरिऔना टोला स्थित मुसहर बस्ती में महाशिवरात्रि की रात्रि लगी आग से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए। आगजनी में पीड़ित परिवारों का गृहस्थी का सामान, भोजन सामग्री और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं, जिससे बस्ती के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी नगर के व्यवसायी एवं भाजपा नेताओं में शिव चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, अमरजीत पटेल, अमित चौरसिया एडवोकेट सहित अन्य लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा उनकी जरूरतों की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पीड़ितों की सहायता के लिए उपजिलाधिकारी पट्टी से बातचीत कर प्रशासनिक स्तर पर राहत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी सहायता, खाद्यान्न सामग्री और आवश्यक वस्तुएँ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग रखी। व्यवसायियों एवं नेताओं द्वारा नगद सहयोग मिलने और प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद आगजनी में सब-कुछ खो चुके हीरालाल, लक्ष्मीना, रेखा, प्रेम कुमार, सूरज कुमार सहित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर राहत की झलक दिखी। स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
    1
    पट्टी आसपुर देवसरा विकास खंड केभदवछ गांव के हरिऔना टोला स्थित मुसहर बस्ती में महाशिवरात्रि की रात्रि लगी आग से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए। आगजनी में पीड़ित परिवारों का गृहस्थी का सामान, भोजन सामग्री और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं, जिससे बस्ती के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पट्टी नगर के व्यवसायी एवं भाजपा नेताओं में शिव चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, अमरजीत पटेल, अमित चौरसिया एडवोकेट सहित अन्य लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा उनकी जरूरतों की जानकारी ली।
भाजपा नेताओं ने पीड़ितों की सहायता के लिए उपजिलाधिकारी पट्टी से बातचीत कर प्रशासनिक स्तर पर राहत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी सहायता, खाद्यान्न सामग्री और आवश्यक वस्तुएँ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग रखी।
व्यवसायियों एवं नेताओं द्वारा नगद सहयोग मिलने और प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद आगजनी में सब-कुछ खो चुके हीरालाल, लक्ष्मीना, रेखा, प्रेम कुमार, सूरज कुमार सहित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर राहत की झलक दिखी।
स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।* *कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार* कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    *जिला कटनी  मध्य प्रदेश* 
*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।*
*कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार*
कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    13 hrs ago
  • बदलापुर सरकारी अस्पताल का स्थिति आपको देख सकते हैं
    1
    बदलापुर सरकारी अस्पताल का स्थिति आपको देख सकते हैं
    user_Santosh yadav Santosh yadav
    Santosh yadav Santosh yadav
    Nurse बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के अटल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा आम का पेड़ अचानक भड़भड़ा कर गिरने लगा। गनीमत रही कि पेड़ की भारी डाल स्कूल परिसर के अंदर न गिरकर बाहर सड़क की ओर गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय में बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। यदि डाल स्कूल प्रांगण की ओर गिरती तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि पेड़ की डाल सड़क की तरफ गिरने से वहां से गुजर रहे कुछ लोग और एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बताया कि पेड़ काफी समय से सूखा और जर्जर हो चुका था। इसकी सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी तथा वन विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सूखे पेड़ों को हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
    4
    लंभुआ, सुल्तानपुर।
लंभुआ नगर पंचायत के अटल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा आम का पेड़ अचानक भड़भड़ा कर गिरने लगा। गनीमत रही कि पेड़ की भारी डाल स्कूल परिसर के अंदर न गिरकर बाहर सड़क की ओर गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना उस समय हुई जब विद्यालय में बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। यदि डाल स्कूल प्रांगण की ओर गिरती तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि पेड़ की डाल सड़क की तरफ गिरने से वहां से गुजर रहे कुछ लोग और एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बताया कि पेड़ काफी समय से सूखा और जर्जर हो चुका था। इसकी सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी तथा वन विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था।
घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सूखे पेड़ों को हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    1
    Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Ashok verma
    2
    Post by Ashok verma
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम- सराय नान कार ,प्रतापगढ़ up belkharnath ब्लॉक की कच्ची सड़कों का हाल, ग्राम बिकास में कोई कार्य नहीं पंचायत भवन का अधूरा काम 5 वर्ष प्रधान के अधूरे काम कोई सुनने वाला नहीं हैं ना ही इस ग्राम में कोई चौपाल लगी DM के आदेशों का पालन सिर्फ सरकारी काग़ज़ों पर.
    3
    ग्राम- सराय नान कार ,प्रतापगढ़ up  belkharnath ब्लॉक की कच्ची सड़कों का हाल, ग्राम बिकास में कोई कार्य नहीं पंचायत भवन का अधूरा काम 5 वर्ष प्रधान के अधूरे काम कोई सुनने वाला नहीं हैं ना ही इस ग्राम में कोई चौपाल लगी DM के आदेशों का पालन सिर्फ सरकारी काग़ज़ों पर.
    user_अपना गांव
    अपना गांव
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पट्टी नगर में मुख्य यजमान बद्री प्रसाद उमरवैश्य एवं उनके छोटे भाई लखन लाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और आयोजन की भव्यता की सराहना की गई। पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित कथा समापन के अवसर पर पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह भदौरिया एवं आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभासद राम चरित्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, पट्टी नगर प्रभारी सचिन यादव एवं समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
    1
    पट्टी नगर में मुख्य यजमान बद्री प्रसाद उमरवैश्य एवं उनके छोटे भाई लखन लाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और आयोजन की भव्यता की सराहना की गई।
पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित
कथा समापन के अवसर पर पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह भदौरिया एवं आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभासद राम चरित्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, पट्टी नगर प्रभारी सचिन यादव एवं समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.