Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत कछगुवा बजरंग नगर पीरबाबा कटनी मप्र। 5,6 साल से आवेदन निवेदन और शिकायतों के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही।
Saroj Viswakarma
ग्राम पंचायत कछगुवा बजरंग नगर पीरबाबा कटनी मप्र। 5,6 साल से आवेदन निवेदन और शिकायतों के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *60 एकड़ फसल जली, लेकिन उम्मीद अभी ज़िंदा है* *मोहनटोला के किसानों के लिए राहत की आस जगी* विजयराघवगढ़ के मोहनटोला गांव में 15 अप्रैल को लगी भीषण नरवाई की आग ने लगभग 35 किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल को चंद घंटों में राख कर दिया। किसानों की छह महीने की मेहनत सपने और आजीविका इस आग में स्वाहा हो गई। खेतों के साथ-साथ सिंचाई उपकरण कृषि सामग्री और आम के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए जिससे किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है।लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। प्रशासन हरकत में सर्वे और राहत प्रक्रिया शुरू घटना के बाद स्थानीय पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है और अब राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत सर्वे कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रभावित किसानों को शासन की आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रदेश स्तर पर भी इस घटना की जानकारी पहुँचने के बाद जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को राहत राशि बीमा क्लेम और कृषि पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने पर भी विचार किया जा रहा है।हालांकि शुरुआती दिनों में किसानों को उपेक्षा का एहसास हुआ लेकिन अब प्रशासनिक टीम गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। किसानों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।भले ही आग ने उनकी मेहनत को जला दिया लेकिन मोहनटोला के किसान हिम्मत नहीं हारे हैं। एक बार फिर खेतों में हरियाली लाने का संकल्प उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही यह भरोसा भी जगाती है कि शासन-प्रशासन और समाज मिलकर किसानों के इस संकट को कम करने में पीछे नहीं हटेंगे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राहत कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी रूप से किसानों तक पहुँचती है।खेत जले हैं हौसले नहीं… मोहनटोला फिर से खड़ा होगा।2
- कटनी ,मध्यप्रदेश बारात में बवाल, पुलिस से झड़प डीजे बंद कराने पर मारपीट, 15 घायल कुठला की घटना2
- Post by डॉ राकेश शुक्ला1
- 🔴कटनी पुलिस की बर्बरता 🔴 ♦️रक्षक ही बने भक्षक ♦️ कटनी जिले की कुठला थाना पुलिस ने बारातियों को जानवरों की तरह पीटा महिलाएं, बच्चे बुरी तरह घायल, दूसरे थाने की पुलिस भी थी गुंडा गर्दी में शामिल। दूल्हे दुल्हन को रात भर थाने में बैठाया।3
- बहोरीबंद जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में कथित लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है, जिससे आवेदकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को दुकानों की नीलामी हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। अधिकारियों द्वारा निविदा में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि शाम 6 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अंतिम तिथि के दिन भी कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। मौके पर मौजूद आवेदक ने बताया कि वे समय पर आवेदन जमा करने पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में ताला लगा मिला और कोई भी आवेदन लेने वाला नहीं था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आवेदक अपनी समस्या बताते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को दुकानों की नीलामी प्रस्तावित है। ऐसे में आवेदन ही स्वीकार नहीं किए जाने से पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। आवेदकों का आरोप है कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस मामले ने जनपद की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और क्या प्रभावित आवेदकों को न्याय मिल पाता है।1
- Post by Anil thakur4
- कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी संकट खड़ा कर दिया। स्थानीय किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।2
- *ग्राम ओबरा में भीषण आग, खेतों से उठी लपटों ने घर को किया खाक* अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम ओबरा में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है, जहां खेतों में लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए करीब 2 किलोमीटर तक फैलकर एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए खेतों में नरवाई में लगी आग धीरे-धीरे फैलती हुई गांव की ओर बढ़ी। तेज हवा के चलते आग ने रफ्तार पकड़ ली और खेतों के बीच बने गोरेलाल पटेल के घर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को घेर लिया। इस भीषण आग में घर में रखा अनाज, भूंसा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।2
- Post by Sharda Shrivastava1