खेरा नाला के पास भीषण आग, सैकड़ों एकड़ में फैली आग, कृषकों के जरूरी संसाधन जलकर खाक कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों ने क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी संकट खड़ा कर दिया। स्थानीय किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
खेरा नाला के पास भीषण आग, सैकड़ों एकड़ में फैली आग, कृषकों के जरूरी संसाधन जलकर खाक कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई।
आग की लपटों ने क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी संकट खड़ा कर दिया। स्थानीय किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
- Post by Saroj Viswakarma1
- *60 एकड़ फसल जली, लेकिन उम्मीद अभी ज़िंदा है* *मोहनटोला के किसानों के लिए राहत की आस जगी* विजयराघवगढ़ के मोहनटोला गांव में 15 अप्रैल को लगी भीषण नरवाई की आग ने लगभग 35 किसानों की करीब 60 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल को चंद घंटों में राख कर दिया। किसानों की छह महीने की मेहनत सपने और आजीविका इस आग में स्वाहा हो गई। खेतों के साथ-साथ सिंचाई उपकरण कृषि सामग्री और आम के पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए जिससे किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है।लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच अब राहत की किरण दिखाई देने लगी है। प्रशासन हरकत में सर्वे और राहत प्रक्रिया शुरू घटना के बाद स्थानीय पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है और अब राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत सर्वे कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रभावित किसानों को शासन की आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रदेश स्तर पर भी इस घटना की जानकारी पहुँचने के बाद जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को राहत राशि बीमा क्लेम और कृषि पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने पर भी विचार किया जा रहा है।हालांकि शुरुआती दिनों में किसानों को उपेक्षा का एहसास हुआ लेकिन अब प्रशासनिक टीम गांव पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। किसानों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।भले ही आग ने उनकी मेहनत को जला दिया लेकिन मोहनटोला के किसान हिम्मत नहीं हारे हैं। एक बार फिर खेतों में हरियाली लाने का संकल्प उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही यह भरोसा भी जगाती है कि शासन-प्रशासन और समाज मिलकर किसानों के इस संकट को कम करने में पीछे नहीं हटेंगे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राहत कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी रूप से किसानों तक पहुँचती है।खेत जले हैं हौसले नहीं… मोहनटोला फिर से खड़ा होगा।2
- कटनी ,मध्यप्रदेश बारात में बवाल, पुलिस से झड़प डीजे बंद कराने पर मारपीट, 15 घायल कुठला की घटना2
- शादी में हंगामा, खाकी हुई बदनाम: दो उप-निरीक्षक लाइन अटैच सबहेड: इंदिरा नगर कांड के बाद विभाग में मचा हड़कंप, विवादों में घिरे अधिकारियों पर फिर उठे सवाल 📍 कटनी | 21 अप्रैल 2026 कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पुलिसकर्मियों के कथित व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस घटना ने न सिर्फ कार्यक्रम में अफरा-तफरी मचाई, बल्कि पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए उप-निरीक्षक सौरभ सोनी और सिद्धार्थ राय को लाइन अटैच कर दिया। विभागीय स्तर पर यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि संबंधित अधिकारियों को लेकर पहले भी शिकायतें उठती रही हैं। हालांकि इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ⚖️ जनता की नजरें अब जांच पर टिकीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून के प्रति जनता का भरोसा कायम रहे।1
- Post by डॉ राकेश शुक्ला1
- Post by Rajnish Dahiya1
- ⏩️समन्वित कार्ययोजना से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी, नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर ⏩️दो शिफ्ट की सफाई , नियमित निरीक्षण, दंडात्मक कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियानों से स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निगम के प्रयास तेज कटनी - स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु बहुआयामी कार्ययोजना के तहत सतत निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा लागू दो शिफ्ट आधारित सफाई व्यवस्था के माध्यम से शहर के समस्त वार्डों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वही रोड स्वीपिंग मशीन से धूल मिट्टी को कम कर वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता का स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है। ⏩️नोडल अधिकारी रोजाना कर रहे मूल्यांकन स्वच्छता कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातःकालीन वार्ड निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की गुणवत्ता, कार्य निष्पादन की स्थिति एवं फील्ड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके। ⏩️व्यवहार परिवर्तन हेतु जन जागरूकता गतिविधियां नागरिकों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों से संपर्क कर कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई । इस दौरान निर्धारित स्थानों पर ही कचरा निष्पादन, एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने संबंधी संदेश विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किए गए, जिससे नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिल रहा है। ये गतिविधियां अनवरत रूप से वार्डवार आयोजित की जा रही है। ⏩️उत्तरदायित्व की भावना पर जोर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों में गंदगी करने वालों सहित स्वच्छता नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 4400 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अनुशासन स्थापित करने के साथ-साथ नागरिकों में नियमों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित की जा रही है। ⏩️फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव इसके अतिरिक्त, निगम प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से नगर क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय फागिंग अभियान तथा प्रातः सफाई व्यवस्था के दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मच्छर जनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। ⏩️घुमंतू मवेशियों पर नियंत्रण नगर में घुमंतू मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु भी निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को केवल प्रशासनिक दायित्व न मानते हुए इसे जन-सहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन समन्वित एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में ठोस प्रगति लाने हेतु पूरी तन्मयता के साथ निगम प्रशासन प्रयासरत है। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद #SwachhKatni #CleanCity #JanBhagidari #SwachhSurvekshan #CivicResponsibility #HealthyCity #SmartCity Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh3
- Post by Rajnish Dahiya1
- इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने बारात में पहुंचकर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का14 आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा, जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। गंभीर बात यह रही कि पुलिस रात ढाई बजे दूल्हा, दुल्हन और उनके भाई को थाने ले गई, जिन्हें सुबह चार बजे काफी मिन्नतों के बाद छोड़ा गया, जिसके बाद विवाह की रस्में पूरी हो सकीं। घटना के पीछे बारात का देरी से पहुंचना बताया जा रहा है। मैहर से आई इस बारात की दूल्हे वाली गाड़ी खराब हो गई थी, जिससे बारात दो घंटे लेट हो गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पुलिस ने बिना किसी संवाद के धक्का-मुक्की शुरू की और बाद में अतिरिक्त बल बुलाकर बर्बरतापूर्वक मारपीट की, जिसमें दुल्हन के भाई और दूल्हे के चाचा समेत कई लोगों के हाथ फ्रैक्चर हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी पुलिस लाठियां बरसाती और दूल्हा-दुल्हन को ले जाती नजर आ रही है। दूसरी ओर, पुलिस का पक्ष है कि बारात में शामिल लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें 4-5 जवान घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें विवाद की सूचना पर डायल 112 के जरिए बुलाया गया था। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद एएसपी अभिनव विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो उपनिरीक्षकों (SI), सिद्धार्थ राय और सौरभ सोनी को लाइन अटैच कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।1