रेलवे अंडरपास समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू फतेहाबाद : क्षेत्र में रेलवे अंडरपास निर्माण, सड़क, पुलिया और विद्युत व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। भारतीय भाईचारा महासंघ के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। धरना स्थल पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और श्मशान घाट तक जाने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय सांसद एवं रेलवे अधिकारियों ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सांसद राजकुमार चाहर और आगरा रेल मंडल प्रबंधक द्वारा स्वयं पहुंचकर ज्ञापन नहीं लेने तथा मांगों का समाधान नहीं कराने पर धरना जारी रहेगा। साथ ही 18 मई को रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से नयापुरा प्राथमिक विद्यालय के पास पुरा सुखलाल मार्ग पर रेलवे अंडरपास निर्माण, रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वॉल बनाने, आगरा-बाह मार्ग से पुरा सुखलाल तक पक्की सड़क निर्माण, नयापुरा और पुरा सुखलाल के बीच उटांगन नदी पर पुलिया निर्माण तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो अचानक आग का गोला बन गई। गियर में खराबी के बाद लगी आग से अधिशासी अभियंता और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई, जिससे एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, चालक समेत दो लोगों ने फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। चालक और वाहन स्वामी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना डौकी प्रभारी सुनीत शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस जांच में पता चला कि एक्सप्रेसवे के 15 किलोमीटर लखनऊ से आगरा आने वाली लाइन पर स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई थी। वाहन चालक धर्मेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी शाहपुर थाना पनकी, कानपुर नगर तथा वाहन स्वामी अनिल पुत्र बीसी मिश्रा निवासी कल्याणपुरम, कानपुर नगर सुरक्षित बाहर निकल आए थे। टोल से पहले ही आने लगी थी तकनीकी खराबी : वाहन स्वामी अनिल ने पुलिस को बताया कि टोल प्लाजा पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो के इंजन में तकनीकी दिक्कत महसूस हो रही थी। गाड़ी लगातार गर्म हो रही थी और कुछ देर बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए दोनों लोग तुरंत वाहन से उतर गए। इसके कुछ ही मिनट बाद स्कॉर्पियो में आग भड़क उठी। सरकारी दस्तावेज जलकर राख : बताया गया कि वाहन में कुछ जरूरी सरकारी दस्तावेज रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए। हालांकि वाहन में कोई अन्य कीमती सामान मौजूद नहीं था। आग इतनी भीषण थी कि पूरी स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने संभाला मोर्चा : घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला उनकी टीम और डौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति सामान्य है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- आगरा के फतेहाबाद बाईपास पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- फतेहाबाद क्षेत्र में रेलवे अंडरपास, सड़क और बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। भारतीय भाईचारा महासंघ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद और रेलवे अधिकारियों को 18 मई को रेल रोकने की चेतावनी दी है।1
- आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे लुहारी के जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते करीब चार बीघा जंगल जलकर राख हो गया, जिसमें कई छोटे जीव-जंतुओं के जलने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- आगरा के फतेहाबाद में रेलवे अंडरपास, पक्की सड़क और नदी पर पुलिया बनाने की 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। महासंघ प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 18 मई 2026 को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद भी उनके गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।1
- आगरा के फतेहाबाद बाईपास पर गाय की टक्कर से सड़क पर गिरे 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।2
- रेलवे अंडरपास समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू फतेहाबाद : क्षेत्र में रेलवे अंडरपास निर्माण, सड़क, पुलिया और विद्युत व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। भारतीय भाईचारा महासंघ के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। धरना स्थल पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और श्मशान घाट तक जाने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय सांसद एवं रेलवे अधिकारियों ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सांसद राजकुमार चाहर और आगरा रेल मंडल प्रबंधक द्वारा स्वयं पहुंचकर ज्ञापन नहीं लेने तथा मांगों का समाधान नहीं कराने पर धरना जारी रहेगा। साथ ही 18 मई को रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से नयापुरा प्राथमिक विद्यालय के पास पुरा सुखलाल मार्ग पर रेलवे अंडरपास निर्माण, रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वॉल बनाने, आगरा-बाह मार्ग से पुरा सुखलाल तक पक्की सड़क निर्माण, नयापुरा और पुरा सुखलाल के बीच उटांगन नदी पर पुलिया निर्माण तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।1