logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: एक वर्ष से खराब डीपी, जली हुई केबल से खतरे में सालट गांव के ग्रामीण चरखारी (महोबा): जनपद महोबा की चरखारी तहसील अंतर्गत ग्राम सालट में विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के लोग पिछले एक वर्ष से अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित डीपी (ट्रांसफार्मर) पिछले एक साल से खराब पड़ी है। इसके साथ ही बिजली सप्लाई की केबल भी जली हुई अवस्था में पड़ी है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत या प्रतिस्थापन का कार्य नहीं कराया गया है। गांववासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यहां तक कि जब लाइनमैन से केबल ठीक करने के लिए कहा जाता है, तो वह टालमटोल करते हुए फोन तक काट देता है। इस लापरवाही के गंभीर परिणाम भी सामने आ चुके हैं। करीब चार महीने पहले गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि एक भैंस की भी जान जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग की उदासीनता बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर डीपी और केबल को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके और गांव में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

3 hrs ago
user_Laxmi Kant Soni
Laxmi Kant Soni
Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
3c6a30ad-f4cb-4f5a-b590-3caac76046e8

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही: एक वर्ष से खराब डीपी, जली हुई केबल से खतरे में सालट गांव के ग्रामीण चरखारी (महोबा): जनपद महोबा की चरखारी तहसील अंतर्गत ग्राम सालट में विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के लोग पिछले एक वर्ष से अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया

33930cd2-b872-4fb8-a0ca-b2c8f04af2c3

गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित डीपी (ट्रांसफार्मर) पिछले एक साल से खराब पड़ी है। इसके साथ ही बिजली सप्लाई की केबल भी जली हुई अवस्था में पड़ी है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत या प्रतिस्थापन का कार्य नहीं कराया गया है। गांववासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और

81ce0562-604c-4719-b899-a38a61de25c1

कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यहां तक कि जब लाइनमैन से केबल ठीक करने के लिए कहा जाता है, तो वह टालमटोल करते हुए फोन तक काट देता है। इस लापरवाही के गंभीर परिणाम भी सामने आ चुके हैं। करीब चार महीने पहले गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि

a51e95c6-fb8a-4d9b-8b4d-ff84ffc4f3f0

एक भैंस की भी जान जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग की उदासीनता बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर डीपी और केबल को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके और गांव में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा-राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर की कक्षा 10 की छात्राएं
    1
    महोबा-राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर की कक्षा 10 की छात्राएं
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • टोल प्लाजा के पास भैंस आने से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
    1
    टोल प्लाजा के पास भैंस आने से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दोहा छंदाधारित मुक्तक -------------------------- शुक्रवार के पुष्य की,महिमा अपरंपार। श्वेत रंग अपराजिता,ईश्वर का उपहार।। शुक्र पुष्य में लाइये,प्रभुपग इसका मूल। रखो पूजकर गेह में,सुख-की हो बौछार।। -------------------------- प्रभुपग धूल
    1
    दोहा 
छंदाधारित मुक्तक 
--------------------------
शुक्रवार के पुष्य की,महिमा अपरंपार।
श्वेत रंग अपराजिता,ईश्वर का उपहार।।
शुक्र पुष्य में लाइये,प्रभुपग इसका मूल।
रखो पूजकर गेह में,सुख-की हो बौछार।।
--------------------------
प्रभुपग धूल
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Nitendra Jha
    1
    Post by Nitendra Jha
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    7 hrs ago
  • इतने दिल तोड़े हैं कि दिल का डॉक्टर बनना पड़ा 😄😄😄😄#fbviral #memes #likeforlikes #fashion #insta #instagoodreels #yogeshchaudharymoment #socialmediamarketing #music #viralreels #reelitfeelit #instareels #trendingshorts #shortvideo #reelsindia #exploremore #viralcontent #dailyfunny
    1
    इतने दिल तोड़े हैं कि दिल का डॉक्टर बनना पड़ा 😄😄😄😄#fbviral #memes #likeforlikes #fashion #insta #instagoodreels #yogeshchaudharymoment #socialmediamarketing #music #viralreels #reelitfeelit
#instareels #trendingshorts #shortvideo #reelsindia
#exploremore #viralcontent
#dailyfunny
    user_Ramkumar Reaction
    Ramkumar Reaction
    Artist महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    4
    Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भरवारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर गंभीर घायल
    1
    भरवारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर गंभीर घायल
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.