Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhinash
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी 20 वर्षीय युवक रहमान अंसारी पुत्र जमील उर्फ गुड्डू अंसारी की मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रहमान अंसारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था। कासगंज से निकलते ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और युवक के शव को घर ले आए। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रहमान की मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।3
- सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।2
- गांव की वीडियो💯 देसी छोरा रोमांटिक वीडियो करनी चाहिए मेहनत💥👍 सभी लोगों को 🙏🙏1
- Post by चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर5
- bdc ke ummedwar1
- Post by डॉ राहुल कुमार1
- अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मचा कोहराम कासगंज जनपद के थाना क्षेत्र अमापुर के गांव लखीमपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान हर्षिता पुत्री मोरध्वज के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतिका के पिता मोरध्वज ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे हर्षिता गांव के समीप सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल अवस्था में बच्ची को अमापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मामो रेफर कर दिया। बताया गया कि हर्षिता आंगनवाड़ी में पढ़ने जाती थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मौजूद बहनें प्रज्ञा (7 वर्ष), सुरभि सोम्या (5 वर्ष), पार्वती (1.5 वर्ष) भी बार-बार अपनी बहन को याद कर बिलख रही हैं। गांव का माहौल गमगीन हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मैजिक वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही4
- Post by डॉ राहुल कुमार1
- सासनी। कस्बे के गांधी चौक पर रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जहाँ ठेले पर सो रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी छोटेलाल पुत्र प्यारेलाल स्थानीय बस स्टैंड पर पपीता की धकेल (ठेला) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजाना की तरह वह बीती रात गांधी चौक पर अपने ठेले पर ही सो गया था। बताया जाता है कि रात के समय गहरी नींद में अचानक करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से छोटेलाल को काफी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल पर पड़ी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजन उसे घर ले गए।3