सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी
रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
- सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।2
- Post by चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर5
- आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है1
- सासनी। कस्बे के गांधी चौक पर रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जहाँ ठेले पर सो रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी छोटेलाल पुत्र प्यारेलाल स्थानीय बस स्टैंड पर पपीता की धकेल (ठेला) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजाना की तरह वह बीती रात गांधी चौक पर अपने ठेले पर ही सो गया था। बताया जाता है कि रात के समय गहरी नींद में अचानक करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से छोटेलाल को काफी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल पर पड़ी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजन उसे घर ले गए।3
- *हाईवे पर दिल दहला देने वाली वारदात* ( ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर किया अधमरा इलाज के दौरान मौत) रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा~धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : - मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। परिजनों का आरोप : मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।3
- आगरा विनाश प्राधिकरण द्वारा 127 करोड़ की सरकारी योजना भ्रष्टाचार के की भेंट चढ़ गई है #नेता25% #अधिकारी20% #ठेकेदार25% #AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #PMOffice #UPNews #agra #RahulGandhiVoiceOfIndia #PriyankaGandhi #AkhileshYadav #NDTV #ABPNews #ada #viralphotochallenge @cmofficeup1
- * *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।3
- सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के निकट एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 30 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है आपको बता दे आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी नावली अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरा राव से गांव की ओर जा रहा था वही पीछे से एक ऑटो जा रहा था बताया जाता है कि जैसे बाइक फरीदाबाद गांव के निकट पहुंची तो ऑटो चालक की लापरवाही से ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भूपेंद्र लहूलुआन होकर वही मौके पर गिर गया यह मंजर देख लोगों की भिड़े मौके पर एकत्रित हो गई और तत्काल घायल व्यक्ति को ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जो डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए तुरंत उपचार चालू कर दिया है1