logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ठेले से गिरकर फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, सासनी। कस्बे के गांधी चौक पर रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जहाँ ठेले पर सो रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी छोटेलाल पुत्र प्यारेलाल स्थानीय बस स्टैंड पर पपीता की धकेल (ठेला) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोजाना की तरह वह बीती रात गांधी चौक पर अपने ठेले पर ही सो गया था। बताया जाता है कि रात के समय गहरी नींद में अचानक करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से छोटेलाल को काफी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल पर पड़ी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजन उसे घर ले गए।

2 hrs ago
user_Journalists Sasni
Journalists Sasni
पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
96e566c0-7c51-4b1f-bc51-e4cdf73de10b

ठेले से गिरकर फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, सासनी। कस्बे के गांधी चौक पर रात में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जहाँ ठेले पर सो रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी छोटेलाल पुत्र प्यारेलाल स्थानीय बस स्टैंड पर पपीता की धकेल (ठेला) लगाकर अपने परिवार का

भरण-पोषण करता है। रोजाना की तरह वह बीती रात गांधी चौक पर अपने ठेले पर ही सो गया था। बताया जाता है कि रात के समय गहरी नींद में अचानक करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से छोटेलाल को काफी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों

5ee0fec0-b737-4198-9199-178cb0f472dd

की नजर घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल पर पड़ी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की स्थिति में सुधार होने पर उसके परिजन उसे घर ले गए।

More news from Aligarh and nearby areas
  • जिला अलीगढ़ में एस एस पी नीरज कुमार जादौन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खेरेश्वर मंदिर का जायजा लिया
    1
    जिला अलीगढ़ में एस एस पी नीरज कुमार जादौन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खेरेश्वर मंदिर का जायजा लिया
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    3 hrs ago
  • हाथरस जिले के सादाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नगला भूरा टीकैत गांव के समीप जुगसना रजवाहे की पटरी कटने जाने से आसपास के गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि रजवाहे में अचानक अधिक पानी आने से पटरी कमजोर होकर टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि पटरी पहले से जर्जर थी और इसकी शिकायतें भी की गई थीं। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    हाथरस जिले के सादाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नगला भूरा टीकैत गांव के समीप जुगसना रजवाहे की पटरी कटने जाने से आसपास के गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि रजवाहे में अचानक अधिक पानी आने से पटरी कमजोर होकर टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि पटरी पहले से जर्जर थी और इसकी शिकायतें भी की गई थीं। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    2
    सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर — अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर
सिकंद्राराऊ में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे कीड़ा स्थल के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।
घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। जैसे ही दोनों घायल सीएचसी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती हुई है, जिनकी मौजूदगी से घायलों को तेजी और सही तरीके से इलाज मिल सका। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं तीसरे घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजन उसे भी अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
घायलों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक वार्ष्णेय (पूर्व मेंबर), धर्मेंद्र शर्मा और राजू वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला बारह सैनी, के रूप में हुई है।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना में किसी चार पहिया वाहन की भी टक्कर हो सकती है, हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अलीगढ़: एबीवीपी कार्यकर्ता रजत गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवती से आपत्तिजनक भाषा में अभद्र बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर अपनी शादीशुदा पहचान छुपाकर और खुद को छात्र बताकर संगठन में पद हासिल करने का आरोप लगा है। रजत गुप्ता को विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ और भाजपा पार्षद हरीश सैनी का करीबी सहयोगी माना जाता है। देखें यह विशेष रिपोर्ट। ~ ABVP कार्यकर्ता रजत गुप्ता का ऑडियो वायरल! ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं अलीगढ़ महानगर कार्यालय मंत्री रजत गुप्ता का एक विवादास्पद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण ने न केवल संगठन की छवि पर सवालिया निशान खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय नेतृत्व के साथ उनकी निकटता को लेकर भी चर्चाएं तेज कर दी हैं। ​• वायरल ऑडियो में रजत गुप्ता कथित तौर पर एक युवती के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं। बातचीत के दौरान "डार्लिंग", "याद आ रही है", आदि जैसे शब्दों का प्रयोग एक छात्र संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी की गरिमा के प्रतिकूल माना जा रहा है। • विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रजत गुप्ता एक विवाहित व्यक्ति हैं और उनकी एक नवजात पुत्री (2-3 माह) भी है। आरोप है कि उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति और पहचान को गोपनीय रखकर स्वयं को 'छात्र' प्रदर्शित किया, ताकि वे राजनीतिक स्वार्थ और पद प्राप्त कर सकें। ​• राजनैतिक हलकों में रजत गुप्ता को एबीवीपी अलीगढ़ विभाग के संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ एवं भाजपा पार्षद हरीश सैनी का अत्यंत करीबी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के साथ प्रगाढ़ संबंधों के चलते ही वह संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। ​ ​कार्यकर्ताओं के बीच यह रोष का विषय है कि क्या संगठन की नीतियों और शुचिता को ताक पर रखकर ऐसे व्यक्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? रजत गुप्ता के इस कृत्य को परिवार के प्रति विश्वासघात और संगठन की वैचारिक मर्यादा के विरुद्ध एक गंभीर कृत्य के रूप में देखा जा रहा है। ​यह मामला अब सार्वजनिक हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोग संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ​महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer: ​इस वीडियो में दिखाई गई सामग्री की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करते है। यह वीडियो साझा की गई जानकारी के आधार पर है। ​किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या अवैधानिक दबाव बनाने से पूर्व उचित विचार-विमर्श अवश्य कर लें। यदि किसी भी पक्ष द्वारा हमारे चैनल के विरुद्ध आधारहीन कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जाता है, तो हम संबंधित पक्ष के विरुद्ध मानहानि एवं अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के अंतर्गत जवाबी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    अलीगढ़: एबीवीपी कार्यकर्ता रजत गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवती से आपत्तिजनक भाषा में अभद्र बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर अपनी शादीशुदा पहचान छुपाकर और खुद को छात्र बताकर संगठन में पद हासिल करने का आरोप लगा है। रजत गुप्ता को विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ और भाजपा पार्षद हरीश सैनी का करीबी सहयोगी माना जाता है। देखें यह विशेष रिपोर्ट।
~
ABVP कार्यकर्ता रजत गुप्ता का ऑडियो वायरल!
​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं अलीगढ़ महानगर कार्यालय मंत्री रजत गुप्ता का एक विवादास्पद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण ने न केवल संगठन की छवि पर सवालिया निशान खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय नेतृत्व के साथ उनकी निकटता को लेकर भी चर्चाएं तेज कर दी हैं।
​• वायरल ऑडियो में रजत गुप्ता कथित तौर पर एक युवती के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं। बातचीत के दौरान "डार्लिंग", "याद आ रही है", आदि जैसे शब्दों का प्रयोग एक छात्र संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी की गरिमा के प्रतिकूल माना जा रहा है।
• विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रजत गुप्ता एक विवाहित व्यक्ति हैं और उनकी एक नवजात पुत्री (2-3 माह) भी है। आरोप है कि उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति और पहचान को गोपनीय रखकर स्वयं को 'छात्र' प्रदर्शित किया, ताकि वे राजनीतिक स्वार्थ और पद प्राप्त कर सकें।
​• राजनैतिक हलकों में रजत गुप्ता को एबीवीपी अलीगढ़ विभाग के संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ एवं भाजपा पार्षद हरीश सैनी का अत्यंत करीबी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के साथ प्रगाढ़ संबंधों के चलते ही वह संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।
​
​कार्यकर्ताओं के बीच यह रोष का विषय है कि क्या संगठन की नीतियों और शुचिता को ताक पर रखकर ऐसे व्यक्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? रजत गुप्ता के इस कृत्य को परिवार के प्रति विश्वासघात और संगठन की वैचारिक मर्यादा के विरुद्ध एक गंभीर कृत्य के रूप में देखा जा रहा है।
​यह मामला अब सार्वजनिक हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोग संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
​महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer:
​इस वीडियो में दिखाई गई सामग्री की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करते है। यह वीडियो साझा की गई जानकारी के आधार पर है। ​किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या अवैधानिक दबाव बनाने से पूर्व उचित विचार-विमर्श अवश्य कर लें। यदि किसी भी पक्ष द्वारा हमारे चैनल के विरुद्ध आधारहीन कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जाता है, तो हम संबंधित पक्ष के विरुद्ध मानहानि एवं अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के अंतर्गत जवाबी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Political Expose
    Political Expose
    Local News Reporter कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर
    5
    Post by चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर
    user_चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर
    चक्रेश सिंह नायक तूरी गिरधरपुर
    Mechanic सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है
    1
    आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय मशीन लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लदी मशीन का आकार काफी अधिक था, जिसके चलते चालक संतुलन खो बैठा और मशीन बिजली के पोल में जा फंसी। इस हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मशीन को पोल से अलग करवाया और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मशीन का साइज मानक से अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आईं। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद ट्रक को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
    4
    सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय मशीन लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लदी मशीन का आकार काफी अधिक था, जिसके चलते चालक संतुलन खो बैठा और मशीन बिजली के पोल में जा फंसी। इस हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मशीन को पोल से अलग करवाया और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मशीन का साइज मानक से अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आईं। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद ट्रक को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के निकट एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 30 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है आपको बता दे आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी नावली अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरा राव से गांव की ओर जा रहा था वही पीछे से एक ऑटो जा रहा था बताया जाता है कि जैसे बाइक फरीदाबाद गांव के निकट पहुंची तो ऑटो चालक की लापरवाही से ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भूपेंद्र लहूलुआन होकर वही मौके पर गिर गया यह मंजर देख लोगों की भिड़े मौके पर एकत्रित हो गई और तत्काल घायल व्यक्ति को ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जो डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए तुरंत उपचार चालू कर दिया है
    1
    सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के निकट एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 30 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है
आपको बता दे आज दिनांक 5 फरवरी दिन गुरुवार को भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी नावली अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदरा राव से गांव की ओर जा रहा था वही पीछे से एक ऑटो जा रहा था बताया जाता है कि जैसे बाइक फरीदाबाद गांव के निकट पहुंची तो ऑटो चालक की लापरवाही से ओवरटेक करते समय उसको टक्कर मार दी, टक्कर के बाद भूपेंद्र लहूलुआन होकर वही मौके पर गिर गया यह मंजर देख लोगों की भिड़े मौके पर एकत्रित हो गई और तत्काल घायल व्यक्ति को ई रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जो डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए तुरंत उपचार चालू कर दिया है
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए। 23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा। अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    1
    यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए।
23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी।
जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा।
अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.