* *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।
* *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra
Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं
भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।
- * *छात्रों को प्रतियोगी माहौल ओर आत्मविश्वास देने के अदृश्य से Vidhya Education द्वारा एक विशेष Extra Class का आयोजन किया गया यह Extra Class छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिले एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में 5 फरवरी को Vidhya Education सेंटर पर एक विशेष 2 घंटे की Extra Class का आयोजन हुआ यह Extra Class सुबह 9 से 11 बजे तक चली इस Extra Class की खास बात यह है कि इसमें किसी भी स्कूल या कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं मात्र 1 रूपये शुल्क देकर भाग ले सकते हैं और बताया कि जगह जगह से छात्र छात्राओं भी इस Extra Class में शामिल हुए बताया कि टेस्ट में 50 छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे इस मौके पर संस्थापक अश्वनी कुमार (vidhya education(, आदित्य कुमार प्रबंधक( vidhya education) जतिन कुमार, ध्रुव कुमार हर्ष कुमार, नैतिक रिया कुमारी नंदनी कुमारी मनु कुमारी आदि छात्र ओर छात्राएं उपस्थित रहे।3
- मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv1
- पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट ट्रक चालक की हत्या: हाईवे पर लूट के लिए बेरहमी से पीटा, लाठियों-सरियों से सिर फोड़ दिया – अस्पताल पहुंचते-पहुंचते गई जान मथुरा। भारतीय राजमार्ग अब सुरक्षित यात्रा का रास्ता नहीं, बल्कि लूट-खसोट और खूनखराबे का अड्डा बन चुका है। मथुरा के भरतपुर कट हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गुड़गांव से बेंगलुरु माल लेकर जा रहे ट्रक चालक अनूप कुमार को लूटपाट के इरादे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। हमलावरों ने लाठियां, डंडे और सरिए से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का विवरण बेहद खौफनाक है। अनूप कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी कुंजलपुर, थाना जलेसर , जिला एटा, गुड़गांव से माल लदा ट्रक लेकर बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर कट पर पीछे से एक बलैनो कार तेजी से आई और ट्रक को जबरन रोक दिया। कार से उतरे बदमाशों ने ट्रक को लूटने की कोशिश की। चालक अनूप ने विरोध जताया तो गुस्साए अपराधियों ने उसे ट्रक से उतारकर लाठियों, डंडों और सरियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमले इतना क्रूर था कि चालक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसी बीच हाईवे पर अन्य ट्रक चालकों ने गाड़ियां रोकीं और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख बदमाश घबरा गए और चालक को मरता-कूटता छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को तुरंत मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें, खोपड़ी फटना और अंदरूनी रक्तस्राव जैसी बातें सामने आई हैं – साफ संकेत कि मारपीट जानलेवा थी।पुलिस अब तक असफल, बदमाश बेखौफ घूम रहेथाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बलैनो कार और हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला। बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर बेखौफ घूम रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि हाईवे पर लूट की ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी खुलेआम वारदात अंजाम दे रहे हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाईवे अब ड्राइवरों के लिए कब्रिस्तान बन चुके हैं। लूट, मारपीट, हत्या – सब कुछ निर्भीक होकर हो रहा है। प्रशासन की नाकामी से हजारों ट्रक चालक रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। सवाल यह है – कब तक चुप रहेंगे अधिकारी? कब तक हाईवे पर खून बहता रहेगा? अनूप कुमार की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे ट्रक चालक समुदाय की चीख है। न्याय हो, अपराधियों को फांसी की सजा मिले – तभी हाईवे सुरक्षित कहलाएंगे। (घटना के वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट)2
- उत्तर प्रदेश के एटा का जलेसर में बना पटना पक्षी विहार अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि, यानी रामसर साइट में चयनित हुआ है। इसके साथ ही पटना पक्षी विहार उत्तर प्रदेश का 11वां रामसर स्थल बन गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। रामसर सूची में शामिल होने से न केवल प्रदेश की जैव विविधता को नई पहचान मिली है, बल्कि देश के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिली है। पटना पक्षी विहार अब तक 178 पक्षी प्रजातियों और 252 से ज्यादा वनस्पति प्रजातियों का आश्रय स्थल है। जलीय पक्षियों के संरक्षण के लिहाज़ से इसके महत्व को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था बर्ड लाइफ इंटरनेशनल ने इसे महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र — यानी आईबीए के रूप में भी घोषित किया है। ये इलाका पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। विहार परिसर में प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। खजूर के घने वन और झील के किनारे पक्षियों का कलरव पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। अक्टूबर के अंत से यहां प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। इनमें राजहंस, बार-हेडेड गूज, नीलसर, पिटेल, किंगफिशर, ब्रह्मणी डक, स्नेक बर्ड, कॉमन टील सहित कई देशी-विदेशी प्रजातियां शामिल हैं। पटना पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई थी। लगभग 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस विहार को बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के कारण अभयारण्य घोषित किया गया था। इसका नाम जलेसर तहसील के गांव पटना के नाम पर रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इसे पूरे एटा जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। पटना पक्षी विहार की ये अंतरराष्ट्रीय मान्यता एटा को पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की ओर एक बड़ा कदम है। #etah#patnapakshibihar4
- जलेसर वीर नगर इस लड़की का वीडियो हुआ वायरल1
- गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।1
- टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद -परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें1
- मैनपुरी में एकतरफा प्यार की सनक: छात्र का शिक्षिका पर हमला, CCTV में कैद वारदात #Mainpuri #Mainpurinews #hamarakasganj #voiceofkasganj #Ayushbhardwaj #CrimeAlert #cctv1