Shuru
Apke Nagar Ki App…
Doothwa गांव में हर घर जल योजना को बड़ा झटका: सोलर प्लांट निर्माण के दौरान पाइप लाइन जगह-जगह से कटी राजस्थान के दूठवा गांव में चल रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना को उस समय बड़ा नुकसान पहुंचा, जब गांव में लगाए जा रहे सोलर प्लांट के निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन को जगह-जगह से तोड़ दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ENER MAXX PRIVATE LIMITED, जयपुर द्वारा लगाए जा रहे सोलर प्लांट के समय ट्रैक्टर ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया, जिससे हर घर जल योजना की भूमिगत पाइप लाइन कई स्थानों पर कट गई। यह पाइप लाइन सरकारी योजना के तहत बिछाई गई थी, जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। लेकिन सोलर प्लांट निर्माण में लापरवाही के कारण अब इस योजना को भारी नुकसान हुआ है। ओर इस कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए ।
Raj
Doothwa गांव में हर घर जल योजना को बड़ा झटका: सोलर प्लांट निर्माण के दौरान पाइप लाइन जगह-जगह से कटी राजस्थान के दूठवा गांव में चल रही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना को उस समय बड़ा नुकसान पहुंचा, जब गांव में लगाए जा रहे सोलर प्लांट के निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइप लाइन को जगह-जगह से तोड़ दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ENER MAXX PRIVATE LIMITED, जयपुर द्वारा लगाए जा रहे सोलर प्लांट के समय ट्रैक्टर ड्रिल मशीन का उपयोग किया गया, जिससे हर घर जल योजना की भूमिगत पाइप लाइन कई स्थानों पर कट गई। यह पाइप लाइन सरकारी योजना के तहत बिछाई गई थी, जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। लेकिन सोलर प्लांट निर्माण में लापरवाही के कारण अब इस योजना को भारी नुकसान हुआ है। ओर इस कम्पनी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- तीन दिवसीय मेघा योग शिविर का हुआ आयोजन। आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ द्वारा स्कूली बच्चों का तीन दिवसीय मेघा योग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रावती और मावल स्कूल में सम्पन्न हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग सिरोही जिले की कोडिनेटर एवं शिक्षिका संगीता अग्रवाल ने बताया यह कोर्स दो परियों में आबूरोड के समीप स्थित राजकीय विद्यालय चन्द्रावती ओर मावल में आयोजित किया गया। इस कोर्स के माध्यम से मेघा योग द्वारा बच्चो में ध्यान और सुदर्शन क्रिया से श्वास लेने की एक प्रकिया सिखाई जाती है। मेघा योगा से बच्चो में फोकस एकाग्रर्ता और आत्मविश्वास बढ़ता है, बच्चो का स्वास्थ्य अच्छा रहता स्मरण शक्ति बढ़ती है औऱ टीम वर्क की भावना बढ़ती है, जिससे बच्चे पड़ने में खेलने में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया, ध्यान, खेलकूद, भजन, और सेवा का कार्य कर बच्चो को प्ररेणा दी। चन्द्रावती विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनालिका ने बताया यह कार्यक्रम संपूर्ण रूप से खेल खेल में सिखाने वाला, सहज, मनोरंजक और आनंद से भरा है। मावल विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल ने बताया इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में एकाग्रता बढ़ती है, मन लगाकर अपना अध्ययन करते हैं, और अनुशासन में रहना सिख जाते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल(मावल), प्रधानाचार्य सुनालिका(चन्द्रावती) आर्ट ऑफ लिविंग के महावीर अग्रवाल, अभिषेख टण्डन का सहयोग रहा।3
- जालौर शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभायात्रा को लेकर मलकेश्वर मठ में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ , आयोजित प्रेस वार्ता में बंसीलाल सोनी ने बताया कि 15 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा जो श्री महावीर जी दया गौशाला से रवाना होगी शोभा यात्रा का समापन आदर्श नगर नेहरू पार्क के सामने रेलवे स्टेशन पर होगा वहीं 15 फरवरी रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक समस्त जालौर के धर्म प्रेमी मौजूद रहे1
- ये रोड कस्तूरबा कॉलोनी बगोड़ा रोड पुरानी सब्जी मंडी के सामने जालोर जो 4 महीने से खराब है PWD या नगर परिषद कोई भी इस पर ध्यान नही दे रहा है1
- राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।1
- जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।1
- बालोतरा। बालोतरा जिले की असाड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।1
- ये सडक कस्तूरबा कॉलोनी सब्जी मंडी के सामने सड़क 4 महीने से टूटी हुई है अभी तक इस पे कोई काम नही हुआ है PWD विभाग या नगर परिषद इस पर ध्यान दे ओर सड़क को ठीक करावे4
- GOL: ग्राम सेवा सहकारिता समिति नवनिर्मित 500 मेट्रिक टन का उद्घाटन समारोह सोमवार 9 फरवरी को, समस्त ग्राम गोल, एवडी , मांडवा के वासियों को आमंत्रण1
- Post by भगाराम देवासी1