logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभागीय आयुक्त कोटा एवं प्रभारी सचिव श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने किया गंगधार क्षेत्र का दौरा, विभिन्न संस्थानों का किया औचक निरीक्षण* झालावाड़,। संभागीय आयुक्त कोटा एवं प्रभारी सचिव श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को उपखण्ड क्षेत्र गंगधार का दौरा कर विभिन्न राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। *राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना का निरीक्षण* प्रभारी सचिव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्तमान में संचालित परीक्षाओं तथा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति का उचित आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पूर्व सूचना देकर मिड डे मील तैयार किया जाए, जिससे भोजन की गुणवत्ता बनी रहे तथा ईंधन (एलपीजी) का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। *पंचायत कार्यालय रोझाना का निरीक्षण* पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने गांव में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता तथा आमजन की समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। *उप स्वास्थ्य केन्द्र रोझाना का निरीक्षण* उप स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने दवाइयों की उपलब्धता, टीकाकरण कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्यक्रम समय पर संचालित हो तथा ग्रामीणों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं। साथ ही आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। *पशु स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण* पशु स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने पशुधन से संबंधित सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशुधन सहायक को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा पशुओं के उपचार और टीकाकरण की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। *प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगधार का निरीक्षण* प्रभारी सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगधार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन रिकॉर्ड समय पर अपडेट किए जाएं तथा आवश्यक दवाइयों एवं जांच सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। *उपखण्ड कार्यालय गंगधार का निरीक्षण* उपखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित दावों एवं प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि काश्तकारों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए समय-समय पर ब्लॉक स्तर की बैठकों एवं फील्ड निरीक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। *थाना गंगधार का निरीक्षण* दौरे के दौरान प्रभारी सचिव ने थाना गंगधार का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों एवं राजकीय भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील पचपहाड़ का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उपखंड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार सहित संबंधित विभागों व कार्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे। ——००——

on 12 March
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
on 12 March
63bf8b6d-84fc-4b12-b8a7-c7e2faf2e70e

संभागीय आयुक्त कोटा एवं प्रभारी सचिव श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने किया गंगधार क्षेत्र का दौरा, विभिन्न संस्थानों का किया औचक निरीक्षण* झालावाड़,। संभागीय आयुक्त कोटा एवं प्रभारी सचिव श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को उपखण्ड क्षेत्र गंगधार का दौरा कर विभिन्न राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। *राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना का निरीक्षण* प्रभारी सचिव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्तमान में संचालित परीक्षाओं तथा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति का उचित आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पूर्व सूचना देकर मिड डे मील तैयार किया जाए, जिससे भोजन की गुणवत्ता बनी रहे तथा ईंधन (एलपीजी) का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। *पंचायत कार्यालय रोझाना का निरीक्षण* पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने गांव में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता तथा आमजन की समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। *उप स्वास्थ्य केन्द्र रोझाना का निरीक्षण* उप स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने दवाइयों की उपलब्धता, टीकाकरण कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्यक्रम समय पर संचालित हो तथा ग्रामीणों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं। साथ ही आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। *पशु स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण* पशु स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान प्रभारी

974b7120-f0fe-4449-8a31-995f1cb68d2c

सचिव ने पशुधन से संबंधित सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशुधन सहायक को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा पशुओं के उपचार और टीकाकरण की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। *प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगधार का निरीक्षण* प्रभारी सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगधार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ऑनलाइन रिकॉर्ड समय पर अपडेट किए जाएं तथा आवश्यक दवाइयों एवं जांच सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। *उपखण्ड कार्यालय गंगधार का निरीक्षण* उपखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित दावों एवं प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि काश्तकारों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए समय-समय पर ब्लॉक स्तर की बैठकों एवं फील्ड निरीक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। *थाना गंगधार का निरीक्षण* दौरे के दौरान प्रभारी सचिव ने थाना गंगधार का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों एवं राजकीय भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील पचपहाड़ का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उपखंड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार सहित संबंधित विभागों व कार्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे। ——००——

More news from Jhalawar and nearby areas
  • झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    झालरापाटन, 14 अप्रैल 2026। यादव समाज एवं भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालरापाटन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर 11 किलो का विशाल केक काटकर एवं आतिशबाजी कर जयंती का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सर्कल स्थित यादव-जाटव समाज कंकाली मंदिर परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यादव समाज जिला अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सोहन लाल यादव, रेगर समाज जिला अध्यक्ष बाबूलाल रेगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    17 hrs ago
  • झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।
    4
    झालावाड़ जिले मे भी आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है । जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बो में आज बाबा साहब की याद में शोभायात्राऐ निकली गई, जिनका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के चित्र की तख्तियां लेकर चल रहे थे, झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । वहीं जिले के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में भी बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति के द्वारा बाबा साहब के द्वारा समाज के दबे कुचले वर्ग के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by पत्रकार आयुष गुप्ता
    1
    Post by पत्रकार आयुष गुप्ता
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पीपल्दा में चोरों ने बनाया सैलून कि दुकान को निशाना बीती रात मंगलवार को पीपल्दा पशु चिकित्सा के पास लगी सैलून कि दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी टिमर मशीनें और कूलर पंखा सहित अन्य सामान चुकाकर लें गए चोरी वारदात का बुधवार सुबह पता चला जब दुकान घनश्याम सेन ने सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा मिला और कूलर सहित 3 मशीनें और अन्य सामान गायब देखें लगातार पीपल्दा में चोरों का आतंक फैल रहा है कुछ दिन पहले ही यहां कुआं पर लगी मोटर पंप कि केबिले भी काटकर लें गए जिनका अभी तक पता नहीं चला,यह चोरी गांव कि मुख्य सड़क पर हुईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है
    4
    पीपल्दा में चोरों ने बनाया सैलून कि दुकान को निशाना बीती रात मंगलवार को पीपल्दा पशु चिकित्सा के पास लगी सैलून कि दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी टिमर मशीनें और कूलर पंखा सहित अन्य सामान चुकाकर लें गए चोरी वारदात का बुधवार सुबह पता चला जब दुकान घनश्याम सेन ने सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा मिला और कूलर सहित 3 मशीनें और अन्य सामान गायब देखें लगातार पीपल्दा में चोरों का आतंक फैल रहा है कुछ दिन पहले ही यहां कुआं पर लगी मोटर पंप कि केबिले भी काटकर लें गए जिनका अभी तक पता नहीं चला,यह चोरी गांव कि मुख्य सड़क पर हुईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगाराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई। कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया । प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई।
कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया ।
प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • झालरापाटन, 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। नगर अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर कमेटी व शहरवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।
    2
    झालरापाटन, 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान स्कूली छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।
नगर अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर कमेटी व शहरवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.