logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती ट्रेन में बैग कटर गिरोह का भंडाफोड़, मुंगेर-पटना के 5 अपराधी गिरफ्तार जमालपुर। रेल सुरक्षा बल (RPF) और सीआईडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में सक्रिय बैग कटर गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 मार्च 2026 को जमालपुर रेल क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार सभी अपराधी लंबे समय से ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर बैग काटकर कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चितकोहरा निवासी मनोज कुमार सर्फी उर्फ मंडल (40) के अलावा मुंगेर जिले के चार अपराधी शामिल हैं। इनमें सादीपुर निवासी मो. हैदर अली फैज (33), दिलावरपुर निवासी जसीमउद्दीन उर्फ पप्पू (45), गुलजार पोद्वार निवासी मो. नौसाद (32) तथा दिलावरपुर निवासी मो. नौसाद (31) शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, कटर, चाकू, मोबाइल, स्टील ब्लेड सहित कई संदिग्ध सामान बरामद किया है, जिनका उपयोग यात्रियों के बैग काटने में किया जाता था। इस मामले में भागलपुर रेल थाना में कांड संख्या 53/26, दिनांक 06.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303, 317(5) और 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच परि. पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी “मुंगेरीया बैग कटवा गिरोह” के नाम से जाने जाते हैं और विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

3 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
3 hrs ago

चलती ट्रेन में बैग कटर गिरोह का भंडाफोड़, मुंगेर-पटना के 5 अपराधी गिरफ्तार जमालपुर। रेल सुरक्षा बल (RPF) और सीआईडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में सक्रिय बैग कटर गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 मार्च 2026 को जमालपुर रेल क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार सभी अपराधी लंबे समय से ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर बैग काटकर कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चितकोहरा निवासी मनोज कुमार सर्फी उर्फ मंडल (40) के अलावा मुंगेर जिले के चार अपराधी शामिल हैं। इनमें सादीपुर निवासी मो. हैदर अली फैज (33), दिलावरपुर निवासी जसीमउद्दीन उर्फ पप्पू (45), गुलजार पोद्वार निवासी मो. नौसाद (32) तथा दिलावरपुर निवासी मो. नौसाद (31) शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, कटर, चाकू, मोबाइल, स्टील ब्लेड सहित कई संदिग्ध सामान बरामद किया है, जिनका उपयोग यात्रियों के बैग काटने में किया जाता था। इस मामले में भागलपुर रेल थाना में कांड संख्या 53/26, दिनांक 06.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303, 317(5) और 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच परि. पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी “मुंगेरीया बैग कटवा गिरोह” के नाम से जाने जाते हैं और विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे - बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ----------------- आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे 
- बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ 
संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में
मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना  क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
-----------------
आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ 
एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • #nitish के सुशासन युग की समाप्त पारी, लवकुश में #bjp की सेंधमारी। नीतीश #rajyasabha पर BJP के मंसूबे नीतीश के सुशासन युग की समाप्त हुई पारी लवकुश समीकरण में भाजपा की सेंधमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के पीछे भाजपा के बड़े मंसूबे : कांग्रेस
    1
    #nitish के सुशासन युग की समाप्त पारी, लवकुश में #bjp की सेंधमारी। नीतीश #rajyasabha पर BJP के मंसूबे
नीतीश के सुशासन युग की समाप्त हुई पारी
लवकुश समीकरण में भाजपा की सेंधमारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के पीछे भाजपा के बड़े मंसूबे : कांग्रेस
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    1
    रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,  कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला  प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    18 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर  शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    22 hrs ago
  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला। अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
    1
    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं।
अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला।
अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 min ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    1
    चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    19 hrs ago
  • #बेगूसराय जिला के #शाम्हो में पशु टीकाकरण के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग । पशुपालकों तक नहीं पहुंचता लाभ l टीकाकरण चुनिन्दा लोगों तक या क्षेत्र तक सीमित l #news #begusarai #bihar
    1
    #बेगूसराय जिला के #शाम्हो में पशु टीकाकरण के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग । पशुपालकों तक नहीं पहुंचता लाभ l टीकाकरण चुनिन्दा लोगों तक या क्षेत्र तक सीमित l
#news #begusarai #bihar
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.