*एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां खुशियों से भरी बारात मातम में बदल गई* खरगोन रोड पर जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने एक फोर व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि सभी बाराती राजपुर के पास जलगांव से रुई गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक साथी वाहन का डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद कुछ लोग जुलवानिया से ईंधन भरकर वापस लौट रहे थे। तभी खरगोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बड़वानी जिला अस्पताल में जारी है मृतकों की पहचान सचिन गोकूल वास्कले, प्रद्युम्न गुलीचंद साहू, पप्पू हिरालाल और आकाश दयाराम के रूप में हुई है वहीं, सुरेश मांगीलाल, सोहन झाबर और यशवंत सुपड़िया गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं *सेगांव से जय गुप्ता की खास रिपोर्ट*

- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- बड़वानी।भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले आज कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आऊटसोर्स एवं ठेका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न विभागों, उद्योगों एवं संस्थाओं में कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। संघ ने मांग की कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाकर सामाजिक सुरक्षा एवं उचित वेतन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही श्रम कानूनों का सख्ती से पालन हो और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संघ द्वारा प्रमुख मांगों में 8 घंटे से अधिक कार्य पर अतिरिक्त भुगतान, समय पर वेतन (हर माह की 7 तारीख तक), वेतन पर्ची प्रदान करना, ईपीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाएं लागू करना, बिचौलिया प्रथा समाप्त कर सीधे विभाग से भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन, तथा बिना जांच नौकरी से निकाले जाने पर रोक शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में अवसर, सेवा सुरक्षा, साप्ताहिक अवकाश, 62 वर्ष तक सेवा का प्रावधान, दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपये तक, तथा कौशल विकास प्रशिक्षण देने की भी मांग की गई। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान श्रमिकों और प्रदेश दोनों के हित में है, इसलिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। अंत में संघ ने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए।1
- 📍 बड़वानी/अंजड़। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को अंजड़ निवासी दिलीप जगदीश प्रजापत ने जनहित से जुड़ा एक गंभीर मामला उठाया। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि अंजड़ स्थित शारदा शिशु मंदिर की दान में प्राप्त भूमि को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शारदा एकेडमी को किराए पर दिया जा रहा है। आवेदन में बताया गया कि यह पूरा मामला नियमों के विपरीत है और भूमि का इस प्रकार उपयोग अवैध है। आवेदक ने यह भी उल्लेख किया कि शारदा एकेडमी की मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया पहले से ही जारी है, इसके बावजूद संबंधित भूमि का किराया समझौता जारी रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के माध्यम से आवेदक ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दस्तावेजों की सत्यता की जांच करने, शारदा एकेडमी को तत्काल भूमि उपयोग से वंचित करने तथा भूमि को पुनः मूल संस्था को सौंपने की मांग की है। आवेदक ने कहा कि वह इस प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं। अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी2
- Post by SNY R LIVE MP1
- पिपलिया बुजुर्ग ग्रामीण वितरण केंद्रनर्मदा एचपी गैस एजेंसी संचालक की मनमानी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को गैस सिलेंडर के लिए चिलचिलाती धूप में हो रहे परेशान आप देख रहे हैं देश की धड़कन रिलीज डेट वर्क जो दिखाएं केवल सच अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें संवाददाता भगवान सिंह चौहान98263930141
- बड़वानी जिले में अपने दौरे पर आए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी का उद्घाटन किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर 4 आंगनवाड़ी कार्यकताओ का सम्मान किया।वे पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।1
- Post by Ravindra kirade1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1