यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में पंडित शब्द को अवसरवादी बताने यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में पंडित शब्द को अवसरवादी बताने पर भड़का ब्राह्मण समाज राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को ‘अवसरवादी’ के अर्थ में जोड़ने पर समाज के लोगों ने इसे ब्राह्मण समाज की विद्वत्ता का अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। इसको लेकर रविवार को भगवान परशुराम उत्थान सेवा समिति और ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने छिबरामऊ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रश्नपत्र में इस प्रकार का शब्द प्रयोग न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना दोबारा न हो। इस दौरान डा. रजनीश दुबे, पुनीत दुबे, अभिषेक पाठक, अमित तिवारी, तरुण त्रिपाठी, राजा शुक्ला (जिलाध्यक्ष किसान यूनियन), ललित दुबे, मोहित पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

- यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में पंडित शब्द को अवसरवादी बताने पर भड़का ब्राह्मण समाज राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। परीक्षा के हिंदी खंड में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को ‘अवसरवादी’ के अर्थ में जोड़ने पर समाज के लोगों ने इसे ब्राह्मण समाज की विद्वत्ता का अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। इसको लेकर रविवार को भगवान परशुराम उत्थान सेवा समिति और ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने छिबरामऊ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रश्नपत्र में इस प्रकार का शब्द प्रयोग न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना दोबारा न हो। इस दौरान डा. रजनीश दुबे, पुनीत दुबे, अभिषेक पाठक, अमित तिवारी, तरुण त्रिपाठी, राजा शुक्ला (जिलाध्यक्ष किसान यूनियन), ललित दुबे, मोहित पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- मिर्ज़ापुर: रेबीज वैक्सीन में लापरवाही का खौफनाक अंजाम! यूपी के मिर्ज़ापुर (जोगीपुरवा गांव) में कुत्ते के काटने के बाद एक किशोर को रेबीज की तीसरी सुई लगने में देरी हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि किशोर की आवाज बदल गई और वह कुत्ते की तरह भौंकने लगा। डॉक्टरों के अनुसार यह 'फ्यूरियस रेबीज' का लक्षण है। रेबीज के लक्षण एक बार सामने आ जाएं, तो यह बीमारी 100% जानलेवा होती है। ⚠️ चेतावनी: कुत्ते के काटने को कभी हल्के में न लें। अपनी एंटी-रेबीज वैक्सीन का कोर्स बिना किसी देरी के पूरा करें! आपकी जागरूकता ही आपका बचाव है। #Mirzapur #Rabies #HealthAlert #DogBite #MedicalNegligence1
- Post by अर्चना अर्चना1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- गैस की किल्लत को लेकर सामने आया एक बड़ा बयान जो कि वाकई में सच हे1
- करनी सेना की धमकी के बाद भी Chandrashekhar Azad Ravan की Barabanki में विशाल जनसभा | बड़ी खबर Description: करनी सेना की धमकियों के बावजूद, Chandrashekhar Azad Ravan ने आज Barabanki में विशाल जनसभा कर यह साबित कर दिया कि बहुजन समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संदेश दिया। ✊ करनी सेना की धमकी के बाद भी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेता Chandrashekhar Azad Ravan ने Barabanki में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे और सामाजिक न्याय व अधिकारों की आवाज़ बुलंद की गई। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #BhimArmy #Barabanki #BahujanSamaj #BreakingNews1
- मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में रोजा इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत कन्नौज जनपद में स्थित मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में चेयरमैन मोहसिन खान जानू की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेश इमाम मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। रोजेदारों को इफ्तार कराना बेहद पुण्य का कार्य है और अल्लाह तआला ऐसे नेक काम करने वालों को बेशुमार सवाब अता करता है। इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, नेम सिंह यादव, हाजी मोहम्मद आफताब इदरीसी, यश दोहरे, नफीस सागर, तहसीम खान, शाहनवाज खान, शकील खान, सभासद पंकज ठाकुर, राजेश शर्मा, अतुल गुप्ता, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी, बहार अंसारी, हाफिज इरफान, हाजी अफसार, हाजी इश्तियाक अली इदरीसी, हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, शिवनाथ सिंह यादव, डॉ. सैनी, अनिल देशमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।2
- डुप्लीकेट सीमेंट से बन रही सीसी रोड पर बवाल, जांच में मिली गड़बड़ी; विधायक ने लगाई फटकार राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। नादेमऊ मार्ग से अलीपुर रोड तक बन रही सीसी रोड में घटिया सामग्री और डुप्लीकेट सीमेंट के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। मोहल्ले के लोगों के हंगामे की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की गहनता से जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा डुप्लीकेट सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं बनी हुई सीसी रोड भी मानक के अनुरूप नहीं है। सड़क कहीं ऊंची तो कहीं नीची दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही गुणवत्ता को लेकर संदेह था। जब सीमेंट और निर्माण सामग्री की जांच की गई तो उसमें गड़बड़ी सामने आई। इस पर लोगों ने मौके पर ही विरोध शुरू कर दिया। विधायक कैलाश राजपूत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1