Shuru
Apke Nagar Ki App…
अर्चना अर्चना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews1
- Post by अर्चना अर्चना1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- व्यूज बढ़ाने के लिए युवक ने डाकघर कर्मचारी का झूठा वीडियो किया वायरल कन्नौज। सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए एक युवक द्वारा उप डाकघर के कर्मचारी का कथित रूप से झूठा वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पोस्टमास्टर ने थाना ठठिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उप डाकघर ठठिया के पोस्टमास्टर देवेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार को लगभग 11 बजे अनुराग कुशवाहा पुत्र लाला राम, निवासी मोहल्ला बड़ा कछियाना ठठिया, उप डाकघर ठठिया आया। आरोप है कि उसने डाकघर में कार्यरत डाक सहायक अमित कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और काम न करने की धमकी देने लगा। पोस्टमास्टर के अनुसार युवक ने कहा कि “आप लोग हमें नहीं जानते, अब जान जाओगे” और इसके बाद कर्मचारियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। आरोप है कि वीडियो भ्रामक और झूठा है, जिससे कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है और सरकारी कार्य की भी गलत छवि प्रस्तुत हुई है। तहरीर दिए जाने के दौरान उप डाकघर ठठिया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- गैस की किल्लत को लेकर सामने आया एक बड़ा बयान जो कि वाकई में सच हे1
- करनी सेना की धमकी के बाद भी Chandrashekhar Azad Ravan की Barabanki में विशाल जनसभा | बड़ी खबर Description: करनी सेना की धमकियों के बावजूद, Chandrashekhar Azad Ravan ने आज Barabanki में विशाल जनसभा कर यह साबित कर दिया कि बहुजन समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संदेश दिया। ✊ करनी सेना की धमकी के बाद भी भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेता Chandrashekhar Azad Ravan ने Barabanki में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे और सामाजिक न्याय व अधिकारों की आवाज़ बुलंद की गई। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #BhimArmy #Barabanki #BahujanSamaj #BreakingNews1
- Post by बृजेश कुमार तिवारी1
- सौरिख (कन्नौज): क्षेत्र के नादेमऊ मार्ग से अलीपुर को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार को घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काम रुकवा कर जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जब निर्माण कार्य का मुआयना किया, तो ग्रामीणों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। 13-14 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ था काम स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले 13 से 14 वर्षों से बेहद जर्जर थी। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। इतने लंबे वनवास के बाद जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तो ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेस तैयार किए बिना पुरानी टूटी-फूटी सड़क के ऊपर ही सीधे मोटी गिट्टी डाल दी गई। मानक के अनुसार न तो इसमें छोटी गिट्टी या डस्ट का प्रयोग किया गया और न ही जमीन को ठोस करने के लिए कोई रोलर चलाया गया। बिना तराई और घटिया सीमेंट से बिगड़ा सड़क का लेवल ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठेकेदार द्वारा जो सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, वह कथित तौर पर 'डुप्लीकेट' और गुणवत्ताहीन है। लोगों के मुताबिक, निर्माण के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही ढलाई का कोई मानक तय है। इसी का नतीजा है कि सीसी रोड का कोई लेवल नहीं है; सड़क कहीं से बहुत ऊंची तो कहीं से नीची नजर आ रही है। निर्माण में सरेआम हो रही इस धांधली को देखकर मोहल्ले वालों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने भी पाईं खामियां, कार्रवाई की उम्मीद हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित लोगों की शिकायतें सुनीं और निर्माण कार्य की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी स्थानीय लोगों के आरोपों को सही ठहराया। विधायक के हवाले से यह बात सामने आई है कि सड़क निर्माण में वास्तव में मानकों की अनदेखी हो रही है और इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट कथित रूप से अमानक है। विधायक की इस पुष्टि के बाद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए।1