Shuru
Apke Nagar Ki App…
हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
DD today news
हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- कन्नौज इत्रोत्सव–2026 का भव्य आगाज, खुशबू और संस्कृति से महका बोर्डिंग ग्राउंड राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ऐतिहासिक बोर्डिंग ग्राउंड में शनिवार को तीन दिवसीय “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मथुरा की राधा रानी ब्रज संस्कृति कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि लखनऊ की नृत्यांजलि फाउंडेशन ने रामायण और गंगावतरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने कन्नौज को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इत्रोत्सव के माध्यम से कारीगरों और उद्यमियों को नया मंच मिलेगा तथा कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह आयोजन कन्नौज की संस्कृति, परंपरा और इत्र उद्योग को नई पहचान देगा तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि इत्रोत्सव के माध्यम से कन्नौज के इत्र उद्योग, स्थानीय कारीगरों की कला और पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- Post by अर्चना अर्चना1
- Post by मोनू शुक्ला1
- *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*1
- बांगरमऊ नगर पालिका में गंदगी का अंबार — “नगर पालिका बनी नरक पालिका!” उन्नाव जनपद की नगर पालिका बांगरमऊ में इन दिनों गंदगी का साम्राज्य देखने को मिल रहा है। सड़कों पर फैली गंदगी और कीचड़ से लोग बेहद परेशान हैं। कीचड़युक्त गलियों से गुजरने को मजबूर हैं नगर पालिका के निवासी। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर पालिका क्षेत्र में आए दिन बीमारियों का खतरा बना रहता है। सड़कों पर फैली गंदगी के कारण कीड़े-मकोड़े अब लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर लगातार बना हुआ है। नगर पालिका बांगरमऊ के गांधीनगर, नौनिहालगंज, महाब्रह्मनान टोला, पुरवइया टोला और प्रेमगंज सहित कई मोहल्लों में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण यहां के लोग संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने को मजबूर हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर नगर पालिका वासियों ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से एडवोकेट रामपाल यादव, एडवोकेट शादाब खान, एडवोकेट केशव प्रसाद अग्निहोत्री, एडवोकेट नीरज कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी उन्नाव), तथा अवधेश द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। नगर पालिका वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और संक्रमण से राहत मिल सके।1
- ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ……………………………………… सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दिव्य श्रृंगार दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगी रही और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र का यह प्राचीन धाम सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहाँ दूर-दराज से भी लोग दर्शन के लिए पहुँचते हैं।1
- सौरिख (कन्नौज): क्षेत्र के नादेमऊ मार्ग से अलीपुर को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार को घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काम रुकवा कर जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जब निर्माण कार्य का मुआयना किया, तो ग्रामीणों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। 13-14 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ था काम स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले 13 से 14 वर्षों से बेहद जर्जर थी। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। इतने लंबे वनवास के बाद जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तो ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेस तैयार किए बिना पुरानी टूटी-फूटी सड़क के ऊपर ही सीधे मोटी गिट्टी डाल दी गई। मानक के अनुसार न तो इसमें छोटी गिट्टी या डस्ट का प्रयोग किया गया और न ही जमीन को ठोस करने के लिए कोई रोलर चलाया गया। बिना तराई और घटिया सीमेंट से बिगड़ा सड़क का लेवल ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठेकेदार द्वारा जो सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, वह कथित तौर पर 'डुप्लीकेट' और गुणवत्ताहीन है। लोगों के मुताबिक, निर्माण के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही ढलाई का कोई मानक तय है। इसी का नतीजा है कि सीसी रोड का कोई लेवल नहीं है; सड़क कहीं से बहुत ऊंची तो कहीं से नीची नजर आ रही है। निर्माण में सरेआम हो रही इस धांधली को देखकर मोहल्ले वालों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने भी पाईं खामियां, कार्रवाई की उम्मीद हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित लोगों की शिकायतें सुनीं और निर्माण कार्य की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी स्थानीय लोगों के आरोपों को सही ठहराया। विधायक के हवाले से यह बात सामने आई है कि सड़क निर्माण में वास्तव में मानकों की अनदेखी हो रही है और इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट कथित रूप से अमानक है। विधायक की इस पुष्टि के बाद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए।3
- देर रात नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा, डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा संवाददाता शानू खान नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज मुख्य चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जबकि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। जानकारी के अनुसार देर रात एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक डंफर के नीचे आ गए। हादसे के बाद डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को उखाड़ते हुए पास की एक दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी घटनास्थल पर शवों की हालत देखी, वह सिहर उठा। पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड के मजरा खजुराहरा चोरों ने नकाब लगाकर रात में चार घरों को निशाना बनाया, चारों घरों से सामान चोरी कर कर ले गए धान की बोरियां तक नहीं छोड़ी पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।4