logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज पर सवाल खड़े किया कि जब मोबाइल में रिचार्ज खत्म हो जाता है तो इनकमिंग बंद करना आपकी आवाज बंद कर देना जैसे होता है जैसे कई मुद्दे को लेकर उठाई आवाज

19 hrs ago
user_बृजेश कुमार तिवारी
बृजेश कुमार तिवारी
Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

आप सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज पर सवाल खड़े किया कि जब मोबाइल में रिचार्ज खत्म हो जाता है तो इनकमिंग बंद करना आपकी आवाज बंद कर देना जैसे होता है जैसे कई मुद्दे को लेकर उठाई आवाज

  • user_ Ajay Prakash
    Ajay Prakash
    Agra, Uttar Pradesh
    incoming chahie Sar ji ham log ka De Do Teen Mahina per payment Milta Hai To Ham log Kya Karen balance nahin kara paate Ho
    13 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by बृजेश कुमार तिवारी
    1
    Post by बृजेश कुमार तिवारी
    user_बृजेश कुमार तिवारी
    बृजेश कुमार तिवारी
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*
    1
    *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*
    user_Roshan Babu
    Roshan Babu
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
    1
    हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है।
📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया!
#HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • व्यूज बढ़ाने के लिए युवक ने डाकघर कर्मचारी का झूठा वीडियो किया वायरल कन्नौज। सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए एक युवक द्वारा उप डाकघर के कर्मचारी का कथित रूप से झूठा वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पोस्टमास्टर ने थाना ठठिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उप डाकघर ठठिया के पोस्टमास्टर देवेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार को लगभग 11 बजे अनुराग कुशवाहा पुत्र लाला राम, निवासी मोहल्ला बड़ा कछियाना ठठिया, उप डाकघर ठठिया आया। आरोप है कि उसने डाकघर में कार्यरत डाक सहायक अमित कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और काम न करने की धमकी देने लगा। पोस्टमास्टर के अनुसार युवक ने कहा कि “आप लोग हमें नहीं जानते, अब जान जाओगे” और इसके बाद कर्मचारियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। आरोप है कि वीडियो भ्रामक और झूठा है, जिससे कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है और सरकारी कार्य की भी गलत छवि प्रस्तुत हुई है। तहरीर दिए जाने के दौरान उप डाकघर ठठिया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    व्यूज बढ़ाने के लिए युवक ने डाकघर कर्मचारी का झूठा वीडियो किया वायरल
कन्नौज। सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए एक युवक द्वारा उप डाकघर के कर्मचारी का कथित रूप से झूठा वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पोस्टमास्टर ने थाना ठठिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उप डाकघर ठठिया के पोस्टमास्टर देवेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार को लगभग 11 बजे अनुराग कुशवाहा पुत्र लाला राम, निवासी मोहल्ला बड़ा कछियाना ठठिया, उप डाकघर ठठिया आया। आरोप है कि उसने डाकघर में कार्यरत डाक सहायक अमित कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और काम न करने की धमकी देने लगा।
पोस्टमास्टर के अनुसार युवक ने कहा कि “आप लोग हमें नहीं जानते, अब जान जाओगे” और इसके बाद कर्मचारियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। आरोप है कि वीडियो भ्रामक और झूठा है, जिससे कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है और सरकारी कार्य की भी गलत छवि प्रस्तुत हुई है।
तहरीर दिए जाने के दौरान उप डाकघर ठठिया के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • गैस की किल्लत को लेकर सामने आया एक बड़ा बयान जो कि वाकई में सच हे
    1
    गैस की किल्लत को लेकर सामने आया एक बड़ा बयान जो कि वाकई में सच हे
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • ​सौरिख (कन्नौज): क्षेत्र के नादेमऊ मार्ग से अलीपुर को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार को घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काम रुकवा कर जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जब निर्माण कार्य का मुआयना किया, तो ग्रामीणों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। ​13-14 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ था काम स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले 13 से 14 वर्षों से बेहद जर्जर थी। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। इतने लंबे वनवास के बाद जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तो ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेस तैयार किए बिना पुरानी टूटी-फूटी सड़क के ऊपर ही सीधे मोटी गिट्टी डाल दी गई। मानक के अनुसार न तो इसमें छोटी गिट्टी या डस्ट का प्रयोग किया गया और न ही जमीन को ठोस करने के लिए कोई रोलर चलाया गया। ​बिना तराई और घटिया सीमेंट से बिगड़ा सड़क का लेवल ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठेकेदार द्वारा जो सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, वह कथित तौर पर 'डुप्लीकेट' और गुणवत्ताहीन है। लोगों के मुताबिक, निर्माण के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही ढलाई का कोई मानक तय है। इसी का नतीजा है कि सीसी रोड का कोई लेवल नहीं है; सड़क कहीं से बहुत ऊंची तो कहीं से नीची नजर आ रही है। निर्माण में सरेआम हो रही इस धांधली को देखकर मोहल्ले वालों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। ​विधायक ने भी पाईं खामियां, कार्रवाई की उम्मीद हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित लोगों की शिकायतें सुनीं और निर्माण कार्य की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी स्थानीय लोगों के आरोपों को सही ठहराया। विधायक के हवाले से यह बात सामने आई है कि सड़क निर्माण में वास्तव में मानकों की अनदेखी हो रही है और इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट कथित रूप से अमानक है। ​विधायक की इस पुष्टि के बाद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए।
    1
    ​सौरिख (कन्नौज):
क्षेत्र के नादेमऊ मार्ग से अलीपुर को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार को घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काम रुकवा कर जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जब निर्माण कार्य का मुआयना किया, तो ग्रामीणों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
​13-14 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ था काम
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले 13 से 14 वर्षों से बेहद जर्जर थी। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। इतने लंबे वनवास के बाद जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तो ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेस तैयार किए बिना पुरानी टूटी-फूटी सड़क के ऊपर ही सीधे मोटी गिट्टी डाल दी गई। मानक के अनुसार न तो इसमें छोटी गिट्टी या डस्ट का प्रयोग किया गया और न ही जमीन को ठोस करने के लिए कोई रोलर चलाया गया।
​बिना तराई और घटिया सीमेंट से बिगड़ा सड़क का लेवल
ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठेकेदार द्वारा जो सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, वह कथित तौर पर 'डुप्लीकेट' और गुणवत्ताहीन है। लोगों के मुताबिक, निर्माण के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही ढलाई का कोई मानक तय है। इसी का नतीजा है कि सीसी रोड का कोई लेवल नहीं है; सड़क कहीं से बहुत ऊंची तो कहीं से नीची नजर आ रही है। निर्माण में सरेआम हो रही इस धांधली को देखकर मोहल्ले वालों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
​विधायक ने भी पाईं खामियां, कार्रवाई की उम्मीद
हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित लोगों की शिकायतें सुनीं और निर्माण कार्य की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी स्थानीय लोगों के आरोपों को सही ठहराया। विधायक के हवाले से यह बात सामने आई है कि सड़क निर्माण में वास्तव में मानकों की अनदेखी हो रही है और इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट कथित रूप से अमानक है।
​विधायक की इस पुष्टि के बाद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.