सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुईं दीपिका पांडेय सिंह | अभी तक विश्वास नहीं हो रहा… | Jharkhand News सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुईं दीपिका पांडेय सिंह | अभी तक विश्वास नहीं हो रहा… | Jharkhand News सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर है। उनके निधन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सुबह से बेहद पीड़ादायक खबर के साथ लोग उठे हैं और अभी तक इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सुदिव्य सोनू को अपना करीबी साथी और भाई बताते हुए उनके संघर्ष, झारखंड आंदोलन में योगदान, राजनीतिक समझ और झारखंड हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का असमय निधन राज्य और राजनीतिक जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देखिए Ranchi Club TV की यह विशेष रिपोर्ट और सुनिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का पूरा शोक संदेश। Ranchi Club TV — आपकी आवाज़, हमारी ज़िम्मेदारी। Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. Sudivya Sonu, Sudivya Kumar Sonu, Sudivya Sonu Death, Sudivya Sonu News, Sudivya Kumar Sonu News, सुदिव्य सोनू, सुदिव्य कुमार सोनू, सुदिव्य सोनू निधन, सुदिव्य कुमार सोनू निधन, Deepika Pandey Singh, Deepika Pandey Singh Statement, दीपिका पांडेय सिंह, दीपिका पांडेय सिंह शोक संदेश, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Jharkhand Politics, Jharkhand Minister News, Giridih News, Giridih MLA, Giridih News Today, Ranchi News, Ranchi Club TV, JMM News, Hemant Soren, Jharkhand Breaking News, Jharkhand News Today, झारखंड न्यूज़, झारखंड राजनीति, गिरिडीह न्यूज़ #SudivyaSonu #SudivyaKumarSonu #सुदिव्यसोनू #DeepikaPandeySingh #दीपिकापांडेय_सिंह #JharkhandNews #JharkhandPolitics #Giridih #GiridihNews #JMM #RanchiClubTV #JharkhandNewsToday #BreakingNews

- RIMS Ranchi में दवा को लेकर हंगामा ? मरीज के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप #rims #viral RIMS Ranchi में दवा को लेकर हंगामा ? मरीज के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप #rims #viral RIMS Ranchi News: राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) से सामने आए एक वीडियो ने मरीजों को मिलने वाली दवाइयों और अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजनों को कुछ दवाएं बाहर से खरीदकर लाने के लिए कहा गया। परिजनों का आरोप है कि दवा खरीदने के बाद उन्हें पता चला कि वही दवा अस्पताल में उपलब्ध थी। इसी बात को लेकर सवाल पूछने पर कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। रात के समय दवा के लिए बाहर जाने और दवा की उपलब्धता को लेकर उठे सवालों ने RIMS की व्यवस्था पर चर्चा तेज कर दी है। इस वीडियो में सामने आए आरोपों और दावे को सार्वजनिक चर्चा और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जा रहा है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए। आपकी राय क्या है? क्या मरीज के परिजनों को दवा और इलाज से जुड़े सवाल पूछने का पूरा अधिकार है? Comment करके अपनी राय बताएं। This live stream is for informational and public awareness purposes only. RIMS Ranchi, RIMS News, RIMS Ranchi News, Ranchi News, Ranchi Latest News, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, RIMS Hospital, RIMS Hospital Ranchi, RIMS Trauma Centre, RIMS Emergency, RIMS Medicine, RIMS Dawa, RIMS में दवा, रिम्स रांची, रिम्स न्यूज़, रांची न्यूज़, झारखंड न्यूज़, मरीज के परिजन, hospital news Ranchi, hospital news Jharkhand, patient rights, health news Ranchi, Ranchi Club TV #RIMS #RIMSRanchi #RanchiNews #JharkhandNews #Ranchi #Jharkhand #HealthNews #HospitalNews #RIMSNews #PatientRights #PublicAwareness #RanchiClubTV1
- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे राज्य सरकार के सभी दफ्तर रांची: नगर विकास एवं आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार (छह सितंबर) की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर राज्य सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी संकल्प के अनुसार छह और सात सितंबर को राज्य भर में राजकीय शोक मनाया जायेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. सात सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगत मंत्री के सम्मान में सात सितंबर (सोमवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को दफ्तर बंद रखने से संबंधित औपचारिक आदेश निर्गत करने को कहा गया है.1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आमया संगठन ने जताया शोक1
- रामगढ़ के गोला में XUV गाड़ी में तस्करी के तीन मवेशी बरामद , आक्रोश1
- फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... नाम नहीं हटाया तो होगी वसूली1
- दिल्ली के आरके पुरम स्थित सत्या निकेतन में लगातार बारिश के बीच चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मलबे से लोगों के मदद के लिए पुकारने की बात कही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। #Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse #DelhiRain #BreakingNews #RescueOperation #DelhiNews1
- विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस की धूम, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व केक कटिंग से बढ़ी समारोह की रौनक रांची: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी विकास रांची में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक कटिंग के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के निदेशक राधा चरण सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार एवं शुभकामना कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य को एक सही आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और समारोह अनुशासन, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, विकास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव प्रसाद सिंह, सुमन कुमारी, डॉ. ए.पी. सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल अनूपा खलखो, अनुपमा सुरिन, प्रतिमा कुमारी, बेबी कुमारी, ऐलिस अट्टा, हनी कुमारी, एस.के. तिवारी, असलम जावेद, पूजा कुमारी, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, दिव्या कुमारी सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत बुढ़मू। प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र के सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और विद्युत आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब त्वरित कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उपमुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा, अमीरुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।1