#Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट #Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट
#Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट #Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट
- #Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट #Breking न्यूज़ : उतरौला के वासूपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से मचा हड़कंप उतरौला थाना क्षेत्र के वासूपुर गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी।#Balrampur #Utraula #Wasupur इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय बलरामपुर की वाइट1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच पयागपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से जुड़े सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल का सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उनके पैतृक आवास पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। वह सेना से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे, न कि सीमा पर किसी ऑपरेशन में शहीद। मानसिकता न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ बहराइच में किया गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई: बहराइच के कुसभौना गाँव (पयागपुर) के रहने वाले ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और 21 तोपों की सलामी के साथ विदा किया। शानदार सैन्य करियर: वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित राजपूत रेजिमेंट में ब्रिगेडियर के पद पर रहे और उन्होंने फर्रुखाबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर देश की सुरक्षा की कमान संभाली थी। क्षेत्र में शोक की लहर: उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।1
- सीएमओ के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई, वहीं सीएचसी भंगहा में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई एएनएम, लैब टेक्नीशियन और काउंसलर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ ने दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े मिले। इससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का भ्रमण कर WIFS कार्यक्रम की समीक्षा की गई। निरीक्षण में बच्चों को साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा नियमित रूप से खिलाए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन पाए गए। वहीं सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण में PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। इस पर सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समय से आयरन की पांचों डोज पूरी कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें1
- मारपीट में घायल जमाल की मौत, आठ आरोपित के निशानदेही पर तीन आलाकत्ल बरामद सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल जमाल अहमद की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आठ वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित नेपाल भागने की फिराक में सड्डा तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक, 26 जून 2026 को ग्राम बेलहरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। मामले में थाना मोहाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घायल जमाल अहमद का बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उपचार कराया गया, जहां से 18 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। घर आने के बाद दोबारा स्वास्थ्य खराब होने पर स्वजन ने उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन ने जमाल अहमद को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। यहां 28/29 अगस्त की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जमाल अहमद की मौत के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश पर वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपित सड्डा तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील का पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जुबेर अहमद पुत्र रहमतुल्लाह, क्यूम अहमद पुत्र मकसूद अली, इमरान अहमद पुत्र महबुद अहमद उर्फ महबूब, कमरूद्दीन उर्फ रियाज पुत्र महबूब उर्फ महबुद, महबुद उर्फ महबूब पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ मगर, सफीउल्लाह पुत्र सकूर, मोहम्मद आरिफ पुत्र सफीउल्लाह तथा हफीजुल्लाह उर्फ हाफू पुत्र सकूर के रूप में हुई है। सभी बर्डपुर नंबर पांच के टोला छोटकी बेलहरी, थाना मोहाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित सफीउल्लाह के विरुद्ध वर्ष 2008 में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व (आईपीएएस )पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौरयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी शुद्धोधन उपनिरीक्षक जगतनरायन यादव, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, कनिकलाल मल्ल, जयप्रकाश यादव, रामाज्ञा पासवान तथा कांस्टेबल धनन्जय सिंह यादव शामिल रहे।1
- साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर थाना गोण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली यह रही आपकी खबर का प्रोफेशनल न्यूज़ फॉर्मेट में रीक्रिएशन: 1. अखबार / पोर्टल के लिए गोण्डा में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, निवेश के नाम पर ठगे गए 12.44 लाख रुपये वापस गोण्डा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर थाना गोण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुई साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 12,44,770 रुपये की पूरी रकम वापस दिलाई है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी राजेन्द्र कुमार से जुड़ा है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें IPO और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मोबाइल पर एक इन्वेस्टमेंट ऐप का लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहाँ ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा भारी मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया गया और कई किस्तों में निवेश कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना गोण्डा में मु0अ0सं0-009/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4) BNS और धारा 66(D) IT Act में मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को विभिन्न बैंकों के खातों में फ्रीज कराया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गोण्डा पुलिस और साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-009/2026, धारा 319(2), 318(4) BNS व 66(D) IT Act, साइबर थाना गोण्डा वापस कराई गई राशि: ₹12,44,770/- ### 2. पुलिस प्रेस नोट के लिए (शॉर्ट वर्जन) साइबर थाना गोण्डा द्वारा ₹12,44,770/- की साइबर ठगी की धनराशि वापस पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान के तहत थाना साइबर अपराध पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी राजेन्द्र कुमार (निवासी मालवीय नगर, को0 नगर) के साथ IPO/शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुई ₹12,44,770/- की ठगी की धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराकर विधिक प्रक्रिया से पीड़ित के खाते में वापस कराया।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ यहाँ बलरामपुर जिले से चारो धाम (उत्तराखंड की चारधाम यात्रा - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं पर आधारित एक समाचार (न्यूज़ रिपोर्ट) का प्रारूप दिया गया है: भक्ति का अनूठा संगम: बलरामपुर से चारो धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, नम आँखों से दी गई विदाई बलरामपुर। जिले में आज उस समय भक्ति का एक अनूठा माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था पवित्र चारो धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। 'जय भोलेनाथ' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोषों के बीच, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भक्ति और उत्साह का माहौल बलरामपुर जिले से निकले इस जत्थे में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे उत्तराखंड की पावन भूमि पर स्थित यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देश और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। यात्रियों का कहना था कि चारधाम की यह यात्रा आत्मिक शांति और जीवन की पूर्णता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिजनों ने दी भावुक विदाई श्रद्धालुओं की रवानगी के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। अपनों को पवित्र सफर पर भेजते हुए कई परिजनों की आँखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर विदा किया। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। यात्रियों के लिए विशेष सलाह मौसम के बदलते मिजाज और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने और आपातकालीन स्थिति के लिए ई-स्वास्थ्य धाम ऐप जैसी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि रास्ते में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न हो। बलरामपुर से रवाना हुआ यह दल अगले कुछ दिनों में अपनी यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुँचेगा। पूरे जिले में इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग यात्रियों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।1
- डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बानगंगा बैराज में युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए सिद्धार्थनगर जिले के बानगंगा बैराज नदी घाट के फाटक संख्या 16 के उत्तरी तरफ मंगलवार शाम करीब चार बजे नदी में डूबने से 45 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद मजीद ग्राम झारुआ की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजामुद्दीन फाटक के पास बने कंक्रीट के बेंच पर बैठा था, इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख आसपास मौजूद मछुआरों और बैराज कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय, एसआई राजकुमार यादव और एसआई परमानंद राय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी सकीना और 12 व सात वर्ष की दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इधर, हादसे के बाद बैराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बैराज क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगने के बावजूद युवक काफी देर तक नदी के किनारे बैठा रहा। पूर्व में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी उठी थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। स्थानीय लोगों ने बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।1
- सिद्धार्थ नगर जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैर इरादतन हत्या के आठ अभिकयों को किया गिरफ्तार भेजा जेल सिद्धार्थनगर जिले की मोहाना पुलिस में गैर इरादतन हत्या के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलएयकतल एक अदद मोटे बांस, एक अदद यूकेलिप्टस का मोटा डंडा और एक स्टील की पाइप को भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच टोला छोटकी बेलहरी के निवासी हैं । आपको बताते चलें कि 26 जून 2026 को मोहान थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इस मारपीट में जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सर में गंभीर चोटें आई थी। घायल जमाल अहमद का इलाज लखनऊ के लोहिया राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था जहां से वह ठीक होकर घर आ गया लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया इस बीच इलाज के दौरान 28/ 29 अगस्त की रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहाना पुलिस ने पंजीकृत धाराओं में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर सभी आठों आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। घटना में आरोपित आठों आरोपी जुबेर अहमद , क्युम अहमद, इमरान अहमद, कमरुद्दीन, महबूब, शफीउल्लाह, मोहम्मद अजीज और हफीजुल्लाह को मुहाना पुलिस ने 1 सितंबर को मुखबिर खास की सूचना पर सड्डा तिराहे से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलएयकतल एक बांस , एक लिप्टिस का मोटा डंडा और एक स्टील का रोड भी बरामद किया। पकड़े गए सभी अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।1