logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच पयागपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से जुड़े सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल का सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उनके पैतृक आवास पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। वह सेना से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे, न कि सीमा पर किसी ऑपरेशन में शहीद। मानसिकता न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ बहराइच में किया गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई: बहराइच के कुसभौना गाँव (पयागपुर) के रहने वाले ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और 21 तोपों की सलामी के साथ विदा किया। शानदार सैन्य करियर: वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित राजपूत रेजिमेंट में ब्रिगेडियर के पद पर रहे और उन्होंने फर्रुखाबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर देश की सुरक्षा की कमान संभाली थी। क्षेत्र में शोक की लहर: उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच पयागपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश  मानसिकता  न्यूज़
बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से जुड़े सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल का सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उनके पैतृक आवास पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। वह सेना से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे, न कि सीमा पर किसी ऑपरेशन में शहीद। मानसिकता न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ बहराइच में किया गया। 
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई: बहराइच के कुसभौना गाँव (पयागपुर) के रहने वाले ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और 21 तोपों की सलामी के साथ विदा किया। 
शानदार सैन्य करियर: वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित राजपूत रेजिमेंट में ब्रिगेडियर के पद पर रहे और उन्होंने फर्रुखाबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर देश की सुरक्षा की कमान संभाली थी। 
क्षेत्र में शोक की लहर: उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा
    1
    जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नेपाल की बाढ़ में मासूम भाई-बहन का वीडियो वायरल, भाई अपनी बहन के साथ माता-पिता की कर रहा तलाश। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई अपनी घायल छोटी बहन को गोद में उठाकर मलबे और कीचड़ के बीच अपने माता-पिता की तलाश करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्र से जुड़ा है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई प्राकृतिक आपदा में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की स्थिति देखकर आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक आपदा के बीच भाई-बहन का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
    1
    नेपाल की बाढ़ में मासूम भाई-बहन का वीडियो वायरल, भाई अपनी बहन के साथ माता-पिता की कर रहा तलाश।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई अपनी घायल छोटी बहन को गोद में उठाकर मलबे और कीचड़ के बीच अपने माता-पिता की तलाश करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह दृश्य नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्र से जुड़ा है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई प्राकृतिक आपदा में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं।
वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की स्थिति देखकर आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
प्राकृतिक आपदा के बीच भाई-बहन का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
    user_Waseem ahmad press reporter
    Waseem ahmad press reporter
    Pharmacist Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन जनपद बहराइच के रूपइडिया नेपालगंज रोड में सीएम योगी का मंच
    1
    ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन
ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन जनपद बहराइच के रूपइडिया नेपालगंज रोड में सीएम योगी का मंच
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं। निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।
    1
    बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान
बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान
बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं।
निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 286370.00 क्यूसेक पानी, निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 286370.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 126629, गिरजा बैराज से 150636 व सरयू बैराज से 9105 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.08 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 1 सेमी ज्यादा है।
    1
    बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 286370.00 क्यूसेक पानी, निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट
तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 286370.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 126629, गिरजा बैराज से 150636 व सरयू बैराज से 9105 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.08 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 1 सेमी ज्यादा है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं
श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ यहाँ बलरामपुर जिले से चारो धाम (उत्तराखंड की चारधाम यात्रा - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं पर आधारित एक समाचार (न्यूज़ रिपोर्ट) का प्रारूप दिया गया है: भक्ति का अनूठा संगम: बलरामपुर से चारो धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, नम आँखों से दी गई विदाई बलरामपुर। जिले में आज उस समय भक्ति का एक अनूठा माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था पवित्र चारो धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। 'जय भोलेनाथ' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोषों के बीच, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। भक्ति और उत्साह का माहौल बलरामपुर जिले से निकले इस जत्थे में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे उत्तराखंड की पावन भूमि पर स्थित यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देश और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। यात्रियों का कहना था कि चारधाम की यह यात्रा आत्मिक शांति और जीवन की पूर्णता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिजनों ने दी भावुक विदाई श्रद्धालुओं की रवानगी के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। अपनों को पवित्र सफर पर भेजते हुए कई परिजनों की आँखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर विदा किया। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। यात्रियों के लिए विशेष सलाह मौसम के बदलते मिजाज और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने और आपातकालीन स्थिति के लिए ई-स्वास्थ्य धाम ऐप जैसी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि रास्ते में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न हो। बलरामपुर से रवाना हुआ यह दल अगले कुछ दिनों में अपनी यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुँचेगा। पूरे जिले में इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग यात्रियों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
यहाँ बलरामपुर जिले से चारो धाम (उत्तराखंड की चारधाम यात्रा - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं पर आधारित एक समाचार (न्यूज़ रिपोर्ट) का प्रारूप दिया गया है:
भक्ति का अनूठा संगम: बलरामपुर से चारो धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, नम आँखों से दी गई विदाई
बलरामपुर। जिले में आज उस समय भक्ति का एक अनूठा माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था पवित्र चारो धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। 'जय भोलेनाथ' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोषों के बीच, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
भक्ति और उत्साह का माहौल
बलरामपुर जिले से निकले इस जत्थे में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे उत्तराखंड की पावन भूमि पर स्थित यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देश और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। यात्रियों का कहना था कि चारधाम की यह यात्रा आत्मिक शांति और जीवन की पूर्णता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 
परिजनों ने दी भावुक विदाई
श्रद्धालुओं की रवानगी के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। अपनों को पवित्र सफर पर भेजते हुए कई परिजनों की आँखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर विदा किया। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यात्रियों ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं।
यात्रियों के लिए विशेष सलाह
मौसम के बदलते मिजाज और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने और आपातकालीन स्थिति के लिए ई-स्वास्थ्य धाम ऐप जैसी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि रास्ते में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न हो। 
बलरामपुर से रवाना हुआ यह दल अगले कुछ दिनों में अपनी यात्रा के पहले पड़ाव पर पहुँचेगा। पूरे जिले में इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग यात्रियों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बहराइच किस ग्राम सभा गायघाट वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अकबर सा को भारी मातो, से विजय बनाएं
    1
    जनपद बहराइच किस ग्राम सभा गायघाट वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अकबर सा को भारी मातो, से विजय बनाएं
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.