logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

2 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएमओ के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई, वहीं सीएचसी भंगहा में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई एएनएम, लैब टेक्नीशियन और काउंसलर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ ने दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े मिले। इससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का भ्रमण कर WIFS कार्यक्रम की समीक्षा की गई। निरीक्षण में बच्चों को साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा नियमित रूप से खिलाए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन पाए गए। वहीं सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण में PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। इस पर सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समय से आयरन की पांचों डोज पूरी कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें
    1
    सीएमओ के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर
अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई, वहीं सीएचसी भंगहा में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई एएनएम, लैब टेक्नीशियन और काउंसलर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ ने दिए।
अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े मिले। इससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का भ्रमण कर WIFS कार्यक्रम की समीक्षा की गई। निरीक्षण में बच्चों को साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा नियमित रूप से खिलाए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन पाए गए।
वहीं सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण में PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। इस पर सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समय से आयरन की पांचों डोज पूरी कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।
    3
    जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले।
वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं।
सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
    2
    अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी 
सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के  जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
    user_पंडित उमा शंकर त्रिपाठी
    पंडित उमा शंकर त्रिपाठी
    Advertising agency भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) पुलकित गर्ग ने जनता को सुरक्षा, राहत और त्वरित मुआवजे का पूरा आश्वासन (भरोसा) दिया है। अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान मंदाकिनी नदी का जलस्तर साल 2003 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 135.2 मीटर तक पहुंच गया, जिससे जिले के करीब 16 गांव और रामघाट जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस संकट की घड़ी में जिला अधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर जनता को आश्वस्त किया है। इस घटनाक्रम पर तैयार की गई विस्तृत न्यूज़ रिपोर्ट नीचे दी गई है: चित्रकूट बाढ़ अपडेट: "संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा है प्रशासन" – DM पुलकित गर्ग चित्रकूट, 1 सितंबर 2026: चित्रकूट जिले में मूसलाधार बारिश और मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से उपजे बाढ़ के हालातों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रखने तथा हर संभव सरकारी मदद पहुंचाने का बड़ा आश्वासन दिया है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पानी, राहत कार्य जारी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि चित्रकूट में बाढ़ ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2003 में जहां अधिकतम जलस्तर 134.5 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं इस बार यह 135.2 मीटर तक पहुंच गया है। जनता को राहत देते हुए DM ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है। NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर अब तक 400 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (विशेषकर रामघाट के आसपास) से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जनता को दिए गए मुख्य आश्वासन और प्रशासनिक कदम: राशन और भोजन का पूरा भरोसा: जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया है कि किसी भी नागरिक को भोजन या पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा अब तक 3,000 से अधिक फूड पैकेट्स और ड्राई राशन किट बांटे जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर लोगों को भोजन पैकेट सौंपे। फसल नुकसान का तुरंत सर्वे और मुआवजा: बाढ़ के कारण किसानों की डूबी फसलों को लेकर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी किसान का नुकसान छिपने नहीं दिया जाएगा। उनके निर्देश पर राजस्व और लेखपालों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मानिकपुर के सकरोहा, जारो माफी, टिकरिया) में खेतों का मौका-मुआयना कर नुकसान का आकलन कर रही हैं ताकि नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके। टूटे रास्तों और पुलियों की तत्काल मरम्मत: भारी बारिश के चलते टिकरिया के पास टूटी पुलिया और क्षतिग्रस्त मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग को लेकर DM ने पीडब्ल्यूडी (PWD) को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि आवागमन जल्द सामान्य हो सके। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता: बाढ़ और जलभराव के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, जिससे बच्चों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके। डीएम की जनता और समाजसेवियों से अपील जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे अभी नदियों और जलभराव वाले घाटों से दूर रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने स्वैच्छिक संस्थाओं और समाजसेवियों से भी अनुरोध किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद धनराशि देने के बजाय सीधे राशन किट या लंच पैकेट वितरित करें ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत सीधी मदद पहुंच सके।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) पुलकित गर्ग ने जनता को सुरक्षा, राहत और त्वरित मुआवजे का पूरा आश्वासन (भरोसा) दिया है। 
अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान मंदाकिनी नदी का जलस्तर साल 2003 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 135.2 मीटर तक पहुंच गया, जिससे जिले के करीब 16 गांव और रामघाट जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस संकट की घड़ी में जिला अधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर जनता को आश्वस्त किया है। 
इस घटनाक्रम पर तैयार की गई विस्तृत न्यूज़ रिपोर्ट नीचे दी गई है:
चित्रकूट बाढ़ अपडेट: "संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा है प्रशासन" – DM पुलकित गर्ग
चित्रकूट, 1 सितंबर 2026:
चित्रकूट जिले में मूसलाधार बारिश और मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से उपजे बाढ़ के हालातों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रखने तथा हर संभव सरकारी मदद पहुंचाने का बड़ा आश्वासन दिया है। 
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पानी, राहत कार्य जारी
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि चित्रकूट में बाढ़ ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2003 में जहां अधिकतम जलस्तर 134.5 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं इस बार यह 135.2 मीटर तक पहुंच गया है। 
जनता को राहत देते हुए DM ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है। NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर अब तक 400 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (विशेषकर रामघाट के आसपास) से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। 
जनता को दिए गए मुख्य आश्वासन और प्रशासनिक कदम:
राशन और भोजन का पूरा भरोसा: जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया है कि किसी भी नागरिक को भोजन या पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा अब तक 3,000 से अधिक फूड पैकेट्स और ड्राई राशन किट बांटे जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर लोगों को भोजन पैकेट सौंपे। 
फसल नुकसान का तुरंत सर्वे और मुआवजा: बाढ़ के कारण किसानों की डूबी फसलों को लेकर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी किसान का नुकसान छिपने नहीं दिया जाएगा। उनके निर्देश पर राजस्व और लेखपालों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मानिकपुर के सकरोहा, जारो माफी, टिकरिया) में खेतों का मौका-मुआयना कर नुकसान का आकलन कर रही हैं ताकि नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके। 
टूटे रास्तों और पुलियों की तत्काल मरम्मत: भारी बारिश के चलते टिकरिया के पास टूटी पुलिया और क्षतिग्रस्त मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग को लेकर DM ने पीडब्ल्यूडी (PWD) को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि आवागमन जल्द सामान्य हो सके। 
बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता: बाढ़ और जलभराव के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, जिससे बच्चों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके। 
डीएम की जनता और समाजसेवियों से अपील
जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे अभी नदियों और जलभराव वाले घाटों से दूर रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने स्वैच्छिक संस्थाओं और समाजसेवियों से भी अनुरोध किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद धनराशि देने के बजाय सीधे राशन किट या लंच पैकेट वितरित करें ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत सीधी मदद पहुंच सके।
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बलरामपुर। थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के पीरग्यास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी अचेत अवस्था में मिले। दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया। बलरामपुर। थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के पीरग्यास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी अचेत अवस्था में मिले। दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    1
    बलरामपुर। थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के पीरग्यास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी अचेत अवस्था में मिले। दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बलरामपुर। थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के पीरग्यास गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी अचेत अवस्था में मिले। दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
    1
    गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर
भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक
बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    44 min ago
  • तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों में भय का माहौल तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके। टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
    1
    तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव
बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों में भय का माहौल
तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश
घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके।
टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.