logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।

4 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने

के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान

व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।
    3
    जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले।
वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं।
सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
    2
    अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी 
सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के  जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
    user_पंडित उमा शंकर त्रिपाठी
    पंडित उमा शंकर त्रिपाठी
    Advertising agency भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीएमओ के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई, वहीं सीएचसी भंगहा में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई एएनएम, लैब टेक्नीशियन और काउंसलर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ ने दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े मिले। इससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का भ्रमण कर WIFS कार्यक्रम की समीक्षा की गई। निरीक्षण में बच्चों को साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा नियमित रूप से खिलाए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन पाए गए। वहीं सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण में PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। इस पर सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समय से आयरन की पांचों डोज पूरी कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें
    1
    सीएमओ के औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर
अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां जिला अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई, वहीं सीएचसी भंगहा में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं मिला। ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई एएनएम, लैब टेक्नीशियन और काउंसलर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ ने दिए।
अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के कारण परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े मिले। इससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई थी। सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कम्पोजिट विद्यालय सिसवा का भ्रमण कर WIFS कार्यक्रम की समीक्षा की गई। निरीक्षण में बच्चों को साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा नियमित रूप से खिलाए जाने की पुष्टि हुई। संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन पाए गए।
वहीं सीएचसी भंगहा के औचक निरीक्षण में PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। इस पर सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की।निरीक्षण के दौरान सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिनका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। सीएमओ ने महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समय से आयरन की पांचों डोज पूरी कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल में आई त्रासदी में बाढ़ के बीच फंसे युवक को,भैंस ने बचाई जान, नेपाल में बाढ़।
    1
    नेपाल में आई त्रासदी में बाढ़ के बीच फंसे युवक को,भैंस ने बचाई जान, नेपाल में बाढ़।
    user_Journalist Makbool Ahmad
    Journalist Makbool Ahmad
    Social Media Manager जमुनहा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
    1
    गंगा के भीषण कटाव में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर
भागलपुर के राघोपुर में नदी की तेज धार ने निगल लिया आस्था का प्रतीक
बिहार के भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी का भीषण कटाव लगातार तबाही मचा रहा है। इसी कटाव की चपेट में आकर करीब 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा की तेज धार में समा गया। मंदिर के नदी में विलीन होने का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इलाके की आस्था और विरासत का प्रतीक था। गंगा के बढ़ते कटाव से आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    32 min ago
  • तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों में भय का माहौल तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके। टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
    1
    तेंदुए के हमले में युवक की मौत, बरामदे से उठाकर झाड़ियों में ले गया वन्यजीव
बहराइच। ककरहा रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महबूबनगर में मंगलवार तड़के तेंदुए के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 28 वर्षीय युवक को तेंदुआ हमला कर उठाकर घर के समीप स्थित झाड़ियों में ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का आधा खाया शव झाड़ियों में बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार महबूबनगर निवासी राम सिंह पुत्र मालती प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष, सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार करीब तीन बजे तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और बरामदे में सो रहे राम सिंह पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के पास स्थित झाड़ियों की ओर ले गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने तत्काल राम सिंह की तलाश शुरू की। घर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन करने के बाद जब झाड़ियों की ओर तलाश की गई तो वहां राम सिंह का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर के आंगन में तेंदुए के पगचिह्न पाए गए। इससे तेंदुए के घर के परिसर तक पहुंचने की बात सामने आई। बताया गया कि घटनास्थल जंगल क्षेत्र से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों में भय का माहौल
तेंदुए द्वारा घर के बरामदे से युवक को उठाकर ले जाने और उसकी मौत की घटना के बाद महबूबनगर समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ घर के अंदर से सो रहे व्यक्ति को उठाकर ले जा सकता है तो आबादी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लगातार निगरानी कराने तथा उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वन विभाग ने लगाया पिंजरा, सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश
घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गांव में तत्काल सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रात के समय आबादी क्षेत्र में अंधेरा कम रहे और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके।
टकरहा वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर द्वारा मृतक के पिता को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मृतक के शव को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस और वन विभाग की टीमें घटना के बाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा
    1
    जनपद बहराइच के धर्म कांटा चौराहे पर बारिश का कर बहुत जोरो जोरो से हो रहा था लोगों को भागना पड़ा
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में ’स्काउट एवं गाइड’ की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदस्यता बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और यह संगठन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज ज्योति प्रकाश पाण्डेय, भारत स्काउट एवं गाइड श्रावस्ती के सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.