अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है।
असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।
- पुल में अचानक एक दरार दिखाई दी। अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएंगी—पुल का हिस्सा भरभराकर नदी में जा गिरा! 😳🌊 कुदरत के सामने इंसान की बनाई मजबूती भी कितनी कमजोर पड़ सकती है…1
- जनपद बहराइच किस ग्राम सभा गायघाट वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य अकबर सा को भारी मातो, से विजय बनाएं1
- नेपाल की बाढ़ में मासूम भाई-बहन का वीडियो वायरल, भाई अपनी बहन के साथ माता-पिता की कर रहा तलाश। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई अपनी घायल छोटी बहन को गोद में उठाकर मलबे और कीचड़ के बीच अपने माता-पिता की तलाश करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्र से जुड़ा है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई प्राकृतिक आपदा में कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की स्थिति देखकर आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक आपदा के बीच भाई-बहन का यह दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) पुलकित गर्ग ने जनता को सुरक्षा, राहत और त्वरित मुआवजे का पूरा आश्वासन (भरोसा) दिया है। अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान मंदाकिनी नदी का जलस्तर साल 2003 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 135.2 मीटर तक पहुंच गया, जिससे जिले के करीब 16 गांव और रामघाट जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस संकट की घड़ी में जिला अधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर जनता को आश्वस्त किया है। इस घटनाक्रम पर तैयार की गई विस्तृत न्यूज़ रिपोर्ट नीचे दी गई है: चित्रकूट बाढ़ अपडेट: "संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा है प्रशासन" – DM पुलकित गर्ग चित्रकूट, 1 सितंबर 2026: चित्रकूट जिले में मूसलाधार बारिश और मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप से उपजे बाढ़ के हालातों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रखने तथा हर संभव सरकारी मदद पहुंचाने का बड़ा आश्वासन दिया है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पानी, राहत कार्य जारी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि चित्रकूट में बाढ़ ने पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2003 में जहां अधिकतम जलस्तर 134.5 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं इस बार यह 135.2 मीटर तक पहुंच गया है। जनता को राहत देते हुए DM ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है। NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर अब तक 400 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (विशेषकर रामघाट के आसपास) से सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जनता को दिए गए मुख्य आश्वासन और प्रशासनिक कदम: राशन और भोजन का पूरा भरोसा: जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया है कि किसी भी नागरिक को भोजन या पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा अब तक 3,000 से अधिक फूड पैकेट्स और ड्राई राशन किट बांटे जा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर लोगों को भोजन पैकेट सौंपे। फसल नुकसान का तुरंत सर्वे और मुआवजा: बाढ़ के कारण किसानों की डूबी फसलों को लेकर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी किसान का नुकसान छिपने नहीं दिया जाएगा। उनके निर्देश पर राजस्व और लेखपालों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मानिकपुर के सकरोहा, जारो माफी, टिकरिया) में खेतों का मौका-मुआयना कर नुकसान का आकलन कर रही हैं ताकि नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके। टूटे रास्तों और पुलियों की तत्काल मरम्मत: भारी बारिश के चलते टिकरिया के पास टूटी पुलिया और क्षतिग्रस्त मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग को लेकर DM ने पीडब्ल्यूडी (PWD) को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि आवागमन जल्द सामान्य हो सके। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता: बाढ़ और जलभराव के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, जिससे बच्चों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके। डीएम की जनता और समाजसेवियों से अपील जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे अभी नदियों और जलभराव वाले घाटों से दूर रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने स्वैच्छिक संस्थाओं और समाजसेवियों से भी अनुरोध किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद धनराशि देने के बजाय सीधे राशन किट या लंच पैकेट वितरित करें ताकि जरूरतमंदों तक तुरंत सीधी मदद पहुंच सके।1
- ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन ट्रेनों के संचालन के मंच से अनुपम जैसवाल ने लोगों को किया संबोधन जनपद बहराइच के रूपइडिया नेपालगंज रोड में सीएम योगी का मंच1
- बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से परेशान मोहल्लेवासी, वर्षों से नहीं हो रहा समाधान बहराइच के बसीरगंज में जलभराव से लोग परेशान बारिश होते ही गंदे पानी से भर जाती है गली, वर्षों से नहीं हुआ समाधान उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मोहल्ला बसीरगंज, वार्ड नंबर 25 में आरटीओ ऑफिस के बगल स्थित रास्ते पर जलभराव ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सड़क करीब डेढ़ से दो फीट नीचे होने के कारण हल्की बारिश होते ही पूरी गली गंदे पानी से भर जाती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी निकलने के बाद भी समस्या खत्म नहीं होती। गली में जमा गंदगी और नाले की सफाई उन्हें खुद करनी पड़ती है, तब जाकर गंदा पानी निकल पाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आता कि आखिर सफाई हो रही है या नहीं। निवासियों के अनुसार, यह समस्या पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने वार्ड के जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई और सड़क निर्माण की मांग की है।1
- डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच पयागपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बहराइच के पयागपुर क्षेत्र से जुड़े सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल का सोमवार, 31 अगस्त 2026 को उनके पैतृक आवास पर हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। वह सेना से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए थे, न कि सीमा पर किसी ऑपरेशन में शहीद। मानसिकता न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ बहराइच में किया गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई: बहराइच के कुसभौना गाँव (पयागपुर) के रहने वाले ब्रिगेडियर त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और 21 तोपों की सलामी के साथ विदा किया। शानदार सैन्य करियर: वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित राजपूत रेजिमेंट में ब्रिगेडियर के पद पर रहे और उन्होंने फर्रुखाबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर देश की सुरक्षा की कमान संभाली थी। क्षेत्र में शोक की लहर: उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।1
- नेपालगंज रोड से ट्रेन हुई रवाना यात्रियों में खुशी बाबागंज नानपारा होते हुए ट्रेन जाएगी बनारस तक जनपद बहराइच के नेपालगंज रोड रुपइडिहा से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया तो लोगों में खुशी हुई हुई1