Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में आई त्रासदी में बाढ़ के बीच फंसे युवक को,भैंस ने बचाई जान, नेपाल में बाढ़।
Journalist Makbool Ahmad
नेपाल में आई त्रासदी में बाढ़ के बीच फंसे युवक को,भैंस ने बचाई जान, नेपाल में बाढ़।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल में आई त्रासदी में बाढ़ के बीच फंसे युवक को,भैंस ने बचाई जान, नेपाल में बाढ़।1
- सर्पदंश से 28 वर्षीय युवक की मौत, लखनऊ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गायघाट। थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट स्थित नया पुरवा गांव में सर्पदंश से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र मोगरे प्रसाद के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, अमित कुमार को सोमवार की देर रात करीब 3 बजे सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसे तीन इंजेक्शन लगाए गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बहराइच के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि बहराइच में करीब दो घंटे तक उपचार चलने के बाद अमित की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लखनऊ पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पुष्टि के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई, पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद करीब 9:20 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे परिजन करीब 2:50 बजे घर लेकर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। उनकी कुंजा ने बताया दो बच्चे है। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आकाश पोरवाल पुत्र विनोद कुमार पोरवाल द्वारा कराई गई। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।3
- जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर CMO नाराज, अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण श्रावस्ती। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भंगहा सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कई कमियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय कुछ स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए एलटी सुरेश कुमार, एएनएम विजय लक्ष्मी और फार्मासिस्ट संजय पाठक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन परिसर में बेतरतीब खड़े पाए गए, जिससे मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर सीएमओ ने सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने प्रेरणा ऐप के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सती चौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का निरीक्षण कर WIFS (Weekly Iron and Folic Acid Supplementation) कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड की दवा खिलाए जाने की पुष्टि हुई तथा संबंधित रजिस्टर भी अद्यतन मिले। वहीं सीएचसी भंगहा के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां PMSMA दिवस नियमानुसार संचालित मिला और सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। सीएमओ ने अस्पताल में सात माह की गर्भवती महिला सरिता शर्मा निवासी भंगहा, जिसका हीमोग्लोबिन 8 ग्राम था, को आयरन सुक्रोज दिए जाने की जानकारी ली। उन्होंने महिला को समय से आयरन सुक्रोज की पांचों डोज पूर्ण कराने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।3
- अमरहवा में जलभराव से, ग्रामीण परेशान आवागमन में हो रही हैं परेशानी सिरसिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरहवा में बारिश और राप्ती नहर के जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। सबसे अधिक परेशानी कब्रिस्तान में पानी भरने से हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार वहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। जिस स्थान पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाती थी, वहां भी घुटनों तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी कहना है कि लगातार बारिश के साथ राप्ती नहर का पानी भी गांव की ओर आने से जलभराव बढ़ गया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है। मुख्य मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाफिज अफदाल अहमद ने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। फरीद अहमद ने कहा कि बारिश और नहर के पानी की निकासी नहीं होने से घरों के आसपास पानी जमा है। असगर अली ने कब्रिस्तान में पानी भरने की समस्या बताई। उनके अनुसार पानी अधिक होने से वहां पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। तुलाराम वर्मा ने मुख्य मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने की बात कही। खैराती ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और नहर दोनों का पानी जमा होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कब्रिस्तान में पानी भरा होने के कारण कब्र खोदना मुश्किल है। जनाजे की नमाज की जगह भी पानी में डूबी है। ऐसे में यदि गांव में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं होगी और शव को दफनाने में भी परेशानी आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में शव को घर में रखना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करें और बारिश तथा नहर के पानी की निकासी का उचित इंतजाम कराएं।2
- बिजली की समस्या को लेकर मिहिरपुरवा ब्लॉक में आमरण अनशन जारी, किसानों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन मिहिरपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी 31 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार और अपनी जायज मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। अनशन पर बैठे ग्रामीणों और युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए भारतीय किसान यूनियन बहराइच एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), श्रावस्ती के जिला अध्यक्षों सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को आमरण अनशन करने की स्थिति तक पहुंचना बेहद गंभीर विषय है। संगठन ग्रामीणों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक उनके संघर्ष में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पदाधिकारियों ने अनशन पर बैठे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी ग्रामीण या युवा का मनोबल कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। संगठन की मौजूदगी का उद्देश्य केवल समर्थन देना ही नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस प्रदर्शन को मजबूती देना भी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली की समस्या से रोजमर्रा के जीवन के साथ-साथ खेती-किसानी, व्यापार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग को ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।1
- *रुपईडीहा नेपालगंज रोड से रेलगाड़ी रेल गाड़ी मंगलवार सुबह नियमित ट्रेन सेवा शुरू पहले दिन 85 टिकट और 201 यात्री रवाना हुए* *रुपईडीहा नेपालगंज रोड से रेलगाड़ी रेल गाड़ी मंगलवार सुबह नियमित ट्रेन सेवा शुरू पहले दिन 85 टिकट और 201 यात्री रवाना हुए* रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से एक सितंबर मंगलवार को सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर नियमित ट्रेन सेवा का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन 87 टिकटों पर 201 यात्रियों ने नानपारा और बहराइच होते हुए गोंडा तक की यात्रा के लिए टिकट खरीदे। नियमित रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। आपको बताते बहराइच का किराया मात्र ₹15 होने पर यात्रियों ने कहा भारत सरकार द्वारा चलाई गई रेलगाड़ी माननीय योगी मुख्यमंत्री जी के उद्घाटन एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाने पर बहुत कम किराए में हम लोग कहीं जाना हो तो समय पर अपने स्थान पर पहुंच जाऐंगे इस खुशी में भारत माता की जय वंदे मातरम का उदषोस लगाया ट्रेन का संचालन मुख्य लोको पायलट राजीव पांडेय, लोको पायलट शशि कुमार श्रीवास्तव और सहायक लोको पायलट वंदना कुमारी ने किया। लोको पायलटों ने बताया कि पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कर्मठ कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान में नामित सभासद रतन कुमार अग्रवाल, ने समाजसेवा के तहत रेलगाड़ी एवं लोको पायलट सहित यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, समिति के जिला संरक्षक केसरी प्रसाद सोनी उर्फ गज्जू भैया, नगर सचिव राजीव अग्रवाल अनूप अग्रवाल, पत्रकार संजय पत्रकार राम जी सोनी, सहित अन्य दर्जनों सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर् शफीक ््््््््््््््4
- नेपालगंज रोड से वाराणसी इंटरसिटी का भव्य शुभारंभ: रेल मंत्री व सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नानपारा में जश्न का माहौल नानपारा/बहराइच। क्षेत्रवासियों के महीनों लंबे इंतजार को खत्म करते हुए नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिमोट का बटन दबाकर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन व नई ट्रेन सेवा का भव्य शुभारंभ किया। इस रूट पर पुनः ट्रेन सेवा बहाल होने से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद आनंद गौड़, विधायक राम निवास वर्मा, नानपारा भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय और अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेपालगंज रोड, नानपारा और बहराइच रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की एक झलक पाने और इसके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नानपारा स्टेशन पर सांसद का हुआ जोरदार अभिनंदन नेपालगंज रोड से रवाना होकर ट्रेन के नानपारा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। ट्रेन में मौजूद सांसद आनंद गौड़ का नानपारा भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, अनिल पाण्डेय व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूलों का हार पहनाकर इस रूट पर दोबारा ट्रेन चलवाने के लिए उनका धन्यवाद जताया। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से अब वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज तक का सफर बेहद सुलभ, सस्ता और सुरक्षित हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। नेपालगंज रोड से वाराणसी इंटरसिटी का भव्य शुभारंभ: रेल मंत्री व सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नानपारा में जश्न का माहौल नानपारा/बहराइच। क्षेत्रवासियों के महीनों लंबे इंतजार को खत्म करते हुए नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिमोट का बटन दबाकर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन व नई ट्रेन सेवा का भव्य शुभारंभ किया। इस रूट पर पुनः ट्रेन सेवा बहाल होने से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद आनंद गौड़, विधायक राम निवास वर्मा, नानपारा भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय और अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेपालगंज रोड, नानपारा और बहराइच रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की एक झलक पाने और इसके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नानपारा स्टेशन पर सांसद का हुआ जोरदार अभिनंदन नेपालगंज रोड से रवाना होकर ट्रेन के नानपारा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। ट्रेन में मौजूद सांसद आनंद गौड़ का नानपारा भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, अनिल पाण्डेय व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। स्थानीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूलों का हार पहनाकर इस रूट पर दोबारा ट्रेन चलवाने के लिए उनका धन्यवाद जताया। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से अब वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज तक का सफर बेहद सुलभ, सस्ता और सुरक्षित हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।2
- पुल में अचानक एक दरार दिखाई दी। अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएंगी—पुल का हिस्सा भरभराकर नदी में जा गिरा! 😳🌊 कुदरत के सामने इंसान की बनाई मजबूती भी कितनी कमजोर पड़ सकती है…1