logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही विपक्ष की मांग पूरी हो चुकी है, इसलिए अब विपक्ष को खुशियां मनानी चाहिए।

3 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बिहार के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही विपक्ष की मांग पूरी हो चुकी है, इसलिए अब विपक्ष को खुशियां मनानी चाहिए।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के बेगूसराय में "छात्रों की गूँज" अभियान के तहत 2 अगस्त 2026 को एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। एनoएसoयूoआईo के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह दौड़ सुबह 5 बजे जीoडीo कॉलेज से शुरू होकर हरहर महादेव चौक और सिंघौल से यू-टर्न लेते हुए वापस जीoडीo कॉलेज पर समाप्त होगी। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं की एकजुटता को मजबूत करना है। इस आयोजन की घोषणा बेगूसराय के एक निजी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में मौजूद बेगूसराय के विभिन्न फिजिकल एकेडमी के संचालकों को आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और सभी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय स्थान को ₹15,000 और तृतीय स्थान को ₹11,000 की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। इसके अलावा टॉप 10 में रहने वाले धावक और धाविकाओं को भी पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। दौड़ में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ बेगूसराय की किसी भी फिजिकल एकेडमी से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। इस दौरान रौशन, रूपेश, शिव, फूलचंद, सुनील, रामाशीष, सोनू, रणवीर, बिट्टू, भगत, दीपक, आदित्य पल्लू और अमित सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    3
    बिहार के बेगूसराय में "छात्रों की गूँज" अभियान के तहत 2 अगस्त 2026 को एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। एनoएसoयूoआईo के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह दौड़ सुबह 5 बजे जीoडीo कॉलेज से शुरू होकर हरहर महादेव चौक और सिंघौल से यू-टर्न लेते हुए वापस जीoडीo कॉलेज पर समाप्त होगी। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं की एकजुटता को मजबूत करना है।

इस आयोजन की घोषणा बेगूसराय के एक निजी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक और आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में मौजूद बेगूसराय के विभिन्न फिजिकल एकेडमी के संचालकों को आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और सभी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताया।

मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय स्थान को ₹15,000 और तृतीय स्थान को ₹11,000 की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा। इसके अलावा टॉप 10 में रहने वाले धावक और धाविकाओं को भी पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। दौड़ में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ बेगूसराय की किसी भी फिजिकल एकेडमी से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं। इस दौरान रौशन, रूपेश, शिव, फूलचंद, सुनील, रामाशीष, सोनू, रणवीर, बिट्टू, भगत, दीपक, आदित्य पल्लू और अमित सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा के अरियरी प्रखंड की डिहा पंचायत स्थित जोधन विघा गांव में विकास कार्यों की बदहाली और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की जर्जर सड़कें और बुनियादी सुविधाओं का अभाव शासन-प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों और बयानों में तो विकास के कई दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव पहुंचने वाले मुख्य रास्ते पर भारी जलजमाव और कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। गांव के लोग पिछले लगभग 10 सालों से इसी तरह की विकट समस्याओं और परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया, विधायक, सांसद या प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा इस गांव के हालात देखने तक नहीं आता है। उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द आवश्यक निर्माण और विकास कार्य कराकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
    1
    शेखपुरा के अरियरी प्रखंड की डिहा पंचायत स्थित जोधन विघा गांव में विकास कार्यों की बदहाली और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की जर्जर सड़कें और बुनियादी सुविधाओं का अभाव शासन-प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों और बयानों में तो विकास के कई दावे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव पहुंचने वाले मुख्य रास्ते पर भारी जलजमाव और कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। गांव के लोग पिछले लगभग 10 सालों से इसी तरह की विकट समस्याओं और परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया, विधायक, सांसद या प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा इस गांव के हालात देखने तक नहीं आता है। उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द आवश्यक निर्माण और विकास कार्य कराकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव निवासी स्वर्गीय शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में की गई है। इस मामले में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव निवासी स्वर्गीय शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में की गई है।

इस मामले में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज की दूरी पर स्थित रामगढ़ चौक बाजार में आगामी बरसात से पहले जलजमाव की विकट स्थिति बनने का खतरा मंडरा रहा है। लखीसराय-सिकंदरा पथ और लखीसराय-शेखपुरा पथ के दोनों किनारों पर स्थित पैन पूरी तरह मिट्टी से भरे पड़े हैं, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद है। जल निकासी न होने से घरों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और शिव मंदिर परिसर में भी पानी जमा हो गया है। स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश साव, दीपक भगत, जयचंद यादव, अजय साहू, मुकेश साहू, अनिल भगत और मुन्ना कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि बीते साल भी इसी लापरवाही के कारण प्रखंड मुख्यालय में 2 से 2.5 फीट तक पानी भर गया था और पूरे बाजार में भीषण जलजमाव हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व अंचलाधिकारी निशांत कुमार के कार्यकाल के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और दुकानदारों के मकान तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बावजूद प्रखंड मुख्यालय मार्ग पर अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है, जिसे पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने की सख्त जरूरत है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी को लिखित व मौखिक सूचना दी है। नवनियुक्त अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया है कि रामगढ़ चौक बाजार में अतिक्रमण की फाइल का पुनरीक्षण किया जाएगा और अमीन से रिपोर्ट ली जाएगी कि कितना अतिक्रमण हटाया गया और कितना बाकी है। उन्होंने सभी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है। इसके साथ ही पैन की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा जाएगा ताकि बारिश से पहले सफाई पूरी हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले युद्ध स्तर पर सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया जाए।
    1
    लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज की दूरी पर स्थित रामगढ़ चौक बाजार में आगामी बरसात से पहले जलजमाव की विकट स्थिति बनने का खतरा मंडरा रहा है। लखीसराय-सिकंदरा पथ और लखीसराय-शेखपुरा पथ के दोनों किनारों पर स्थित पैन पूरी तरह मिट्टी से भरे पड़े हैं, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद है। जल निकासी न होने से घरों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और शिव मंदिर परिसर में भी पानी जमा हो गया है। स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश साव, दीपक भगत, जयचंद यादव, अजय साहू, मुकेश साहू, अनिल भगत और मुन्ना कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि बीते साल भी इसी लापरवाही के कारण प्रखंड मुख्यालय में 2 से 2.5 फीट तक पानी भर गया था और पूरे बाजार में भीषण जलजमाव हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व अंचलाधिकारी निशांत कुमार के कार्यकाल के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी और दुकानदारों के मकान तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बावजूद प्रखंड मुख्यालय मार्ग पर अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है, जिसे पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने की सख्त जरूरत है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी को लिखित व मौखिक सूचना दी है। नवनियुक्त अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया है कि रामगढ़ चौक बाजार में अतिक्रमण की फाइल का पुनरीक्षण किया जाएगा और अमीन से रिपोर्ट ली जाएगी कि कितना अतिक्रमण हटाया गया और कितना बाकी है। उन्होंने सभी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही है। इसके साथ ही पैन की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा जाएगा ताकि बारिश से पहले सफाई पूरी हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले युद्ध स्तर पर सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया जाए।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने सभी सम्मानित मतदाता अधिवक्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा मिले विश्वास, स्नेह और अपार समर्थन को अपने लिए सम्मान की बात बताया और कहा कि वे इसके लिए सदैव सभी के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता साथियों की एकता, विश्वास और सहयोग की जीत है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए शेखपुरा के सभी पत्रकारों का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि पत्रकारों ने समाचारों को जन-जन तक पहुँचाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, मतदाताओं, शुभचिंतकों और पत्रकार बंधुओं का एक बार फिर हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा इसी विश्वास के साथ वे संगठन और अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
    4
    शेखपुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने सभी सम्मानित मतदाता अधिवक्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा मिले विश्वास, स्नेह और अपार समर्थन को अपने लिए सम्मान की बात बताया और कहा कि वे इसके लिए सदैव सभी के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता साथियों की एकता, विश्वास और सहयोग की जीत है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए शेखपुरा के सभी पत्रकारों का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि पत्रकारों ने समाचारों को जन-जन तक पहुँचाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, मतदाताओं, शुभचिंतकों और पत्रकार बंधुओं का एक बार फिर हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा इसी विश्वास के साथ वे संगठन और अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    18 hrs ago
  • 24 दिनों के विदेश दौरे के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और गिरफ्तार छात्रों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई को भी गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है। तेजस्वी यादव के इस कड़े बयान और चेतावनी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस बयान पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    24 दिनों के विदेश दौरे के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और गिरफ्तार छात्रों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन करेगी।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई को भी गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों और आंदोलन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है।

तेजस्वी यादव के इस कड़े बयान और चेतावनी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस बयान पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है।

सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.