logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

3 hrs ago
user_Vijay Raj Journalist
Vijay Raj Journalist
पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago

समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव निवासी स्वर्गीय शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में की गई है। इस मामले में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करीमनगर पंचायत के मोगलचक गांव निवासी स्वर्गीय शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में की गई है।

इस मामले में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कारोबारी की पहचान करीमनगर पंचायत के अंतर्गत मोगलचक गांव के रहने वाले स्व. शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में हुई है। इस संबंध में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम कानून के तहत कागजी कार्रवाई पूरी की गई है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में ALTF पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लीटर विदेशी बीयर शराब के साथ एक अधेड़ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कारोबारी की पहचान करीमनगर पंचायत के अंतर्गत मोगलचक गांव के रहने वाले स्व. शोभित राय के पुत्र नथुनी राय के रूप में हुई है।

इस संबंध में पटोरी ALTF प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम कानून के तहत कागजी कार्रवाई पूरी की गई है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत समस्तीपुर के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छठू टोल टांडा के प्रांगण में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने पंचायत के चहुंमुखी विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इसे रोकने की अपील की और कहा कि 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द ही प्राप्त होगी, जिससे नाली-गली निर्माण एवं जलजमाव की समस्या के समाधान में तेजी आएगी। उन्होंने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कर्मियों को वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा 36 वर्ष बाद पंचायतों के परिसीमन कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक सशक्त होगी। इस विशेष ग्राम सभा में उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, नुनुवती देवी, कार्यपालक सहायक ब्रजनंदन सिंह, विकास मित्र सुनील राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक दरोगा प्रसाद, आशा सुपरवाइजर, जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत समस्तीपुर के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छठू टोल टांडा के प्रांगण में आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया संजू कुमारी राय ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया।

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया संजू कुमारी राय ने पंचायत के चहुंमुखी विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए इसे रोकने की अपील की और कहा कि 16वें वित्त आयोग की राशि जल्द ही प्राप्त होगी, जिससे नाली-गली निर्माण एवं जलजमाव की समस्या के समाधान में तेजी आएगी। उन्होंने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा करते हुए कर्मियों को वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा 36 वर्ष बाद पंचायतों के परिसीमन कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक सशक्त होगी।

इस विशेष ग्राम सभा में उपमुखिया राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, श्याम शंकर कुंवर, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, नुनुवती देवी, कार्यपालक सहायक ब्रजनंदन सिंह, विकास मित्र सुनील राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, रोजगार सेवक दरोगा प्रसाद, आशा सुपरवाइजर, जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई द्वारा एक भव्य दीपोत्सव और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता और कारगिल के वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर देश के लिए शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। आयोजन के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रँग गया।
    1
    पटना जिले के बाढ़ में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई द्वारा एक भव्य दीपोत्सव और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता और कारगिल के वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर देश के लिए शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। आयोजन के दौरान गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रँग गया।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बिचली मलाही गांव में रविवार, 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू तेली समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ विपक्ष की मांग पूरी हो गई है, इसलिए अब उन्हें खुशियां मनानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कानून लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, "सौ राजा के बराबर एक चोर की बुद्धि होती है," लेकिन सरकार ऐसे अपराधों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार सरकार जीविका और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।
    1
    बिहार में एक शादीशुदा महिला को रात के समय उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद बैठी पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र की मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 01 में जलजमाव होने के कारण सड़क से गुजरने वाले आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कथित लोगों द्वारा नाली में कचरा डाल दिए जाने से नाली जाम हो गई है और पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिससे रास्ते पर जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गई है।

सड़क पर पानी जमा होने और गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने BDO नवकंज कुमार से तुरंत जल निकासी कराने और खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    समस्तीपुर पुलिस को गणेश सहनी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के पास से की गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने बताया कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी की हत्या में किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.