logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारोला डिस्कॉम कार्यालय में एसई बी.एस. सहाय ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश सारोलाकलां। डिस्कॉम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता बी.एस. सहाय ने डिस्कॉम अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बकाया बिजली बिलों की वसूली को प्राथमिकता देते हुए अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसई सहाय ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनसे जल्द से जल्द राशि वसूल की जाए। साथ ही डीसी और पीडीसी उपभोक्ताओं से भी बकाया वसूली करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काटे जाएं। राजस्व वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी फीडर इंचार्ज को फीडर-वाइज वसूली का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। वहीं कनिष्ठ अभियंताओं को बड़े बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से वसूली सुनिश्चित करने का विशेष टारगेट दिया गया है, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 23 मार्च को डिस्कॉम कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिजली बिल और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इस शिविर में अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को खानपुर में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां बकाया उपभोक्ताओं को जारी नोटिस से संबंधित मामलों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना, सहायक अभियंता टीकाराम मीणा, एआरओ दिनेश बारूपाल, कनिष्ठ अभियंता गोपाल कुमार, सुशांत कुमार, नोडल अधिकारी रोहित शर्मा, वाणिज्यिक सहायक रोहित मालव, ओएस मनीष मीणा सहित विभिन्न फीडर इंचार्ज मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_SUNIL GAUTAM
SUNIL GAUTAM
Voice of people खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
9 hrs ago
81b8d25d-ec9b-4442-bc38-328c2efacd24

सारोला डिस्कॉम कार्यालय में एसई बी.एस. सहाय ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश सारोलाकलां। डिस्कॉम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता बी.एस. सहाय ने डिस्कॉम अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बकाया बिजली बिलों की वसूली को प्राथमिकता देते हुए अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसई सहाय ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनसे जल्द से जल्द राशि वसूल की जाए। साथ ही डीसी और पीडीसी उपभोक्ताओं से भी बकाया वसूली करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काटे जाएं। राजस्व वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी फीडर इंचार्ज को फीडर-वाइज वसूली का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। वहीं कनिष्ठ अभियंताओं को बड़े बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से वसूली सुनिश्चित करने का विशेष टारगेट दिया गया है, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 23 मार्च को डिस्कॉम कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिजली बिल और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इस शिविर में अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को खानपुर में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां बकाया उपभोक्ताओं को जारी नोटिस से संबंधित मामलों का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना, सहायक अभियंता टीकाराम मीणा, एआरओ दिनेश बारूपाल, कनिष्ठ अभियंता गोपाल कुमार, सुशांत कुमार, नोडल अधिकारी रोहित शर्मा, वाणिज्यिक सहायक रोहित मालव, ओएस मनीष मीणा सहित विभिन्न फीडर इंचार्ज मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    1
    खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली।  कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    1
    झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली। 
कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    57 min ago
  • हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के फूलबडौद गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने पक्के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी व ज्वेलरी समेत करीब एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अशोक कारपेंटर ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों पति-पत्नी हरनावदाशाहजी एक निजी स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनकी मां भी खेतों का काम करने गई थी ऐसे में मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी फिराक में सूना मकान देख छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। नगदी समेत सोने चांदी की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ - चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी गोदरेज के ताले खोलकर तसल्ली से हाथ साफ किए। पीड़ित ने बताया कि अंदर कमरों के ताले खुले थे लेकिन लोहे की अलमारियों के ताले लगे थे लेकिन चोरों ने चाबियां ढूंढ कर ताले खोल लिए तथा सारी अलमारियां खंगाल ली। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 60 हजार नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड पायल, चूड़ियां, बिछिया भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआयना किया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पडताल कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    2
    हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के फूलबडौद गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने पक्के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी व ज्वेलरी समेत करीब एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित अशोक कारपेंटर ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों पति-पत्नी हरनावदाशाहजी एक निजी स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनकी मां भी खेतों का काम करने गई थी ऐसे में मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी फिराक में सूना मकान देख छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
नगदी समेत सोने चांदी की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ -
चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी गोदरेज के ताले खोलकर तसल्ली से हाथ साफ किए। पीड़ित ने बताया कि अंदर कमरों के ताले खुले थे लेकिन लोहे की अलमारियों के ताले लगे थे लेकिन चोरों ने चाबियां ढूंढ कर ताले खोल लिए तथा सारी अलमारियां खंगाल ली। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 60 हजार नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड पायल, चूड़ियां, बिछिया भी ले गए। 
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआयना किया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पडताल कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Ajit Meena
    1
    Post by Ajit Meena
    user_Ajit Meena
    Ajit Meena
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दीपक कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक,कुशवाह समाज ने किया स्वागत सम्मान छीपाबड़ौद :- बारां वरिष्ठ पटवारी दीपक कुशवाह पुत्र भेरू लाल कुशवाह को मिली पदोन्नति पर कुशवाह समाज द्वारा कुशवाह मंदिर छीपाबड़ौद में फूल मालाओं व मिठाई खिला कर मुह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया । पदोन्नति पर कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक । राजस्व विभाग में पदोन्नति के बाद कुशवाह समाज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं। इस दौरान नरेंद्र कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, पुरुषोत्तम कुशवाह, भरत कुशवाह, महावीर कुशवाह वार्ड पंच, सोनू कुशवाह,गोविंद कुशवाह, देवकीनंदन कुशवाह सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे । वही दीपक कुशवाह भू-अभिलेख निरीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
    8
    दीपक कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक,कुशवाह समाज ने किया स्वागत सम्मान 
छीपाबड़ौद :- बारां 
वरिष्ठ पटवारी दीपक कुशवाह पुत्र भेरू लाल कुशवाह  को मिली पदोन्नति पर कुशवाह  समाज द्वारा कुशवाह मंदिर छीपाबड़ौद में फूल मालाओं व मिठाई खिला कर मुह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया । पदोन्नति पर  कुशवाह बने भू-अभिलेख निरीक्षक । राजस्व विभाग में पदोन्नति के बाद कुशवाह समाज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर, सहकर्मियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं। इस दौरान नरेंद्र कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, पुरुषोत्तम  कुशवाह, भरत कुशवाह, महावीर कुशवाह वार्ड पंच, सोनू कुशवाह,गोविंद कुशवाह, देवकीनंदन कुशवाह  सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे । वही दीपक कुशवाह  भू-अभिलेख निरीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    1
    छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    user_Ramesh Chand Lodha
    Ramesh Chand Lodha
    Farmer Aklera, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    2
    मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    1
    कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.