logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरा अभ्यारण मणी महल चढ़ाई पर फिर हुआं कंटेनर ख़राब एक तरफ़ से यातायात सुचारू मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।

3 hrs ago
user_सोनू यादव
सोनू यादव
रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

दरा अभ्यारण मणी महल चढ़ाई पर फिर हुआं कंटेनर ख़राब एक तरफ़ से यातायात सुचारू मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    2
    मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं।
डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Malva Darshan News
    Malva Darshan News
    Reporter Ramganj Mandi, Kota•
    7 hrs ago
  • झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली।  कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    1
    झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली। 
कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    57 min ago
  • पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश नागर द्वारा मौखिक निर्माण स्वीकृति प्रदान कर किया जा रहा कब्जा धीरज गोठवाल के लड़के ने रावतभाटा थाने में बताया मुकेश अंकल ने बोला हे बना के कब्जा करने के लिए धीरज गोठवाल ने सन 2004 में रातों रात दीवार तोड़ दरवाजा लगाया और कब्जा करने की कोशिश की तहसीलदार पारिक साहब ने पाबंद किया तो जमीन पिछले 20 वर्षो से यथा स्थित पड़ी थी दो नवंबर 2025 को भी धीरज गोठवाल ने रातों रात निर्मित दीवार तोड़ कब्जा करने की कोशिश चालू की जिसकी तुरंत सूचना उपखंड अधिकारी महोदया तहसीलदार साहब को सूचित करने पर भी आज चार महीने गुजर जाने पर भी अतिक्रमी धीरज गोठवाल पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं
    1
    पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश नागर द्वारा मौखिक निर्माण स्वीकृति प्रदान कर किया जा रहा कब्जा 
धीरज गोठवाल के लड़के ने रावतभाटा थाने में बताया मुकेश अंकल ने बोला हे बना के कब्जा करने के लिए 
धीरज गोठवाल ने सन 2004 में रातों रात दीवार तोड़ दरवाजा लगाया और कब्जा करने की कोशिश की 
तहसीलदार पारिक साहब ने पाबंद किया तो जमीन पिछले 20 वर्षो से यथा स्थित पड़ी थी 
दो नवंबर 2025 को भी धीरज गोठवाल ने रातों रात निर्मित दीवार तोड़ कब्जा करने की कोशिश चालू की 
जिसकी तुरंत सूचना उपखंड अधिकारी महोदया तहसीलदार साहब को सूचित करने पर भी आज चार महीने गुजर जाने पर भी अतिक्रमी धीरज गोठवाल पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं
    user_Surendra Prasad Mishra
    Surendra Prasad Mishra
    रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    1
    खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रावतभाटा परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाइयों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर संघ के राजस्थान प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ठेका इंटक के अध्यक्ष डीपी सिंह और महा सचिव संदीप लॉट कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कृति व्यास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रावतभाटा स्थित नाभिकीय विद्युत निगम की इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र (कोटा) और न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में कार्यरत हजारों ठेका कर्मियों का शोषण हो रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार की जीईएम (GeM) पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया के तहत कंपनियों और ठेकेदारों को कार्य आदेश दिए जाते हैं। इसके बाद ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नीति के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा और कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की कि जिन श्रमिकों के मामले खारिज हो चुके हैं या आपसी समझौते से समाप्त हो गए हैं, उनकी पीवीसी पर संबंधित धाराएं दर्ज नहीं की जाएं। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों की पीवीसी स्थानीय पुलिस थाने से सत्यापित करवाई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन श्रमिकों पर मामले न्यायालय में लंबित हैं, उनके भी गेट पास बनाए जाएं ताकि वे काम कर सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। श्रमिकों ने स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र और एनएफसी प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए तथा शटडाउन के दौरान भी स्थानीय श्रमिकों को ही काम मिले। इसके अलावा ठेकेदारों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने कहा कि इकाइयों में कार्यरत ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तुरंत बंद कराया जाए और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, रिगर, वेल्डर, फीटर और खलासी जैसे पदों पर स्थानीय श्रमिकों को ही रखा जाए तथा सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन और ओवरटाइम का डबल भुगतान दिया जाए। ज्ञापन देने में इंटक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाडा,महासचिव संदीप लोट और कुंदन सिंह,परमजीतसिंह ढिल्लों,पांडुरंग शार्दुल,जाहिद अंसारी,लियाकत अली,मनीष पवार,कमलेश सिंह,धर्मराज बारेशा,विकास आदिवाल, विशाल घावरी,दीपक संगत विनोद बारेशा,गौरव चौहान, निखिल घुसर,गोलू पगारे,गौरव रेगर,राकेश,भीमराव सोनवणे, पप्पू सिंह, व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। आपका ही भवनिष्ट संदीप लोट
    2
    रावतभाटा परमाणु ऊर्जा विभाग की इकाइयों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर संघ के राजस्थान प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ठेका इंटक के अध्यक्ष डीपी सिंह और महा सचिव संदीप लॉट कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में  प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम)  कृति व्यास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रावतभाटा स्थित नाभिकीय विद्युत निगम की इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र (कोटा) और न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में कार्यरत हजारों ठेका कर्मियों का शोषण हो रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार की जीईएम (GeM) पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया के तहत कंपनियों और ठेकेदारों को कार्य आदेश दिए जाते हैं। इसके बाद ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नीति के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा और कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं।
श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की कि जिन श्रमिकों के मामले खारिज हो चुके हैं या आपसी समझौते से समाप्त हो गए हैं, उनकी पीवीसी पर संबंधित धाराएं दर्ज नहीं की जाएं। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों की पीवीसी स्थानीय पुलिस थाने से सत्यापित करवाई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन श्रमिकों पर मामले न्यायालय में लंबित हैं, उनके भी गेट पास बनाए जाएं ताकि वे काम कर सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
श्रमिकों ने स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इकाइयों 1 से 8, भारी पानी संयंत्र और एनएफसी प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए तथा शटडाउन के दौरान भी स्थानीय श्रमिकों को ही काम मिले। इसके अलावा ठेकेदारों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने कहा कि इकाइयों में कार्यरत ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तुरंत बंद कराया जाए और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, रिगर, वेल्डर, फीटर और खलासी जैसे पदों पर स्थानीय श्रमिकों को ही रखा जाए तथा सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन और ओवरटाइम का डबल भुगतान दिया जाए। ज्ञापन देने में इंटक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाडा,महासचिव संदीप लोट और कुंदन सिंह,परमजीतसिंह ढिल्लों,पांडुरंग शार्दुल,जाहिद अंसारी,लियाकत अली,मनीष पवार,कमलेश सिंह,धर्मराज बारेशा,विकास आदिवाल, विशाल घावरी,दीपक संगत विनोद बारेशा,गौरव चौहान, निखिल घुसर,गोलू पगारे,गौरव रेगर,राकेश,भीमराव सोनवणे, पप्पू सिंह, व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। आपका ही भवनिष्ट संदीप लोट
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
    1
    रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पिछले 5 महीनों तक डरा-धमकाकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिससे वह 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने और परिजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाने पर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.