वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल वन विभाग ने 98.63 हजार रुपए की क्षति का प्रकरण दर्ज किया शैलुढाना बीट में कार्रवाई, कंटूर ट्रेंच पाटने और सांप को मारने का मामला भी दर्ज वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल वन विभाग ने 98.63 हजार रुपए की क्षति का प्रकरण दर्ज किया शैलुढाना बीट में कार्रवाई, कंटूर ट्रेंच पाटने और सांप को मारने का मामला भी दर्ज - बैतूल। दक्षिण बैतूल वनमंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गतy शैलुढाना बीट में वन क्षेत्र में अवैध कटाई, वन्यजीव के आवास को नुकसान पहुंचाने और कंटूर ट्रेंच पाटने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वनमंडलाधिकारी अरिहंत कोचर के निर्देशन तथा उप वनमंडलाधिकारी आमला जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती दयानंद डेहरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। मामले में सीताराम पिता प्रेमलाल कासदे, महावीर पिता हरेसिंह और गणेश पिता हरेसिंह सेलूकर के विरुद्ध 26 जुलाई को वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने वन क्षेत्र में अवैध कटाई कर वनों को नुकसान पहुंचाया, कंटूर ट्रेंच को पाट दिया तथा वन्यजीव के आवास को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान समझाइश देने पर आरोपियों ने वन कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट का प्रयास भी किया। विभाग ने 98,635 रुपए की वन क्षति का प्रकरण दर्ज करने के साथ सांप को मारने और उसके आवास को नष्ट करने का मामला भी भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी वन विभाग की लगातार गश्त और विशेष अभियान के दौरान की गई।

- 38 वर्षों की सेवा के बाद एएनएम श्रीमती निर्मला बोडखे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में एएनएम श्रीमती निर्मला बोडखे के 38 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। 13 अगस्त को उनके सम्मान में स्वल्पाहार एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।4
- आज दिनाक 1/8/2026 की बीती रात को भैंसदेही और भैंसदेही के पास चिचोली के मंदिरों में चोरी की गई है बताया जा रहा है की लगभग 4या5 मंदिरों में चोरी को अंजाम दिया गया है1
- सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।3
- एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट1
- बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़1
- accident hua mangna ke pass mein Main road per Aaj 12:30 baje1