Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोड़रा पहुंचे मान सिंह सेंगर, पीड़ित परिवार के खाते में पैसा आया और जिन लोगों के खाते में पैसा नहीं आया उनका फिर से नाम नोट कर, SDM रसड़ा को सौंपा। #BalliaNews #Rasra #Accident #BreakingNews #LocalNews #UPNews #Tragedy #RasraNews मान सिंह सेंगर Bnn News Ballia News Nation Sarvendra Vikram
Sadik Ahmad Journalist
कोड़रा पहुंचे मान सिंह सेंगर, पीड़ित परिवार के खाते में पैसा आया और जिन लोगों के खाते में पैसा नहीं आया उनका फिर से नाम नोट कर, SDM रसड़ा को सौंपा। #BalliaNews #Rasra #Accident #BreakingNews #LocalNews #UPNews #Tragedy #RasraNews मान सिंह सेंगर Bnn News Ballia News Nation Sarvendra Vikram
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण का संदेश, आर.एस.एस. गुरुकुल में “बर्ड फीडर प्रतियोगिता” आयोजित सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रथम मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। अप्रैल माह की इस विशेष गतिविधि का विषय “Save Birds Life – Birds Feeding Bottle Making Competition” रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण होती है, और इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके जीवन को बचाने में सहायक साबित हो सकती है। वहीं, विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका निशु सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं उपयोगी बर्ड वॉटर फीडर्स को विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया। इससे पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर और उपयोगी फीडर्स तैयार किए। विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल बेकार सामग्री का उपयोग करें, फीडर सुरक्षित एवं उपयोगी हो, आकर्षक सजावट करें और निर्धारित तिथि तक अपना मॉडल जमा करें। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सामग्री के पुनः उपयोग, उपयोगिता एवं स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया। विद्यालय में इस प्रकार की मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को नई-नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस सराहनीय पहल के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया— “आइए, हम सभी मिलकर इस भीषण गर्मी में पक्षियों की सहायता करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।”1
- Post by Kanhaiya Verma1
- BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है। मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेत अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- मऊ। भगवान मानव कल्याण समिति, घोसी द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर श्री झारखंडे महादेव धर्मशाला, घोसी में विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं एवं नारी संघ की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी की। गोष्ठी में मज़दूर दिवस के इतिहास, महत्व तथा श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही अस्थायी रोजगार, कम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और सदस्याओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाधान की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई, जो धर्मशाला परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए श्रमिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाती रही, जिसमें “मज़दूर एकता जिंदाबाद” एवं “श्रम का सम्मान, देश का सम्मान” जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई।3
- गाजीपुर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला के द्वारा शुक्रवार को गाजीपुर के ऑडिटोरियम हाल में ग्राम प्रधानों के साथ एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गाजीपुर जिला अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ आप लोगों को चुना है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन करें और गांव की समस्या का गांव में समाधान करें। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रधानों का पद एक संवैधानिक पद है, उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है कि गांव में कानून व्यवस्था के साथ विकास का कार्य करना होता है। जनपद गाजीपुर एक बहुत ही विविधतापूर्ण जिला है, गाजीपुर एक बड़ा जनपद है और गांव में हमें विकास करना है, कानून व्यवस्था बनानी है, तो इस दौरान प्रधान की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, उसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गाजीपुर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने हाल ही में गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की घटना का जिक्र करते हुए ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि ग्राम प्रधान भले ही एक राजनीतिक के साथ संवैधानिक पद है और ग्राम प्रधान की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है, अपने पद की भूमिका को प्रधानों द्वारा निभाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए ग्राम प्रधानों को अभी निर्देश दिया गया है कि गाजीपुर जनपद से तमाम लोग सेवा में भी भर्ती होते हैं, स्पोर्ट्स में जाते हैं, जिसके लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि सभी गांव में एक खेल का मैदान विकसित किया जाए, जिससे कि खेल के प्रति जिनकी रुचि है, उसको आगे बढ़ाया जा सके। वहीं ग्राम सभाओं में पशुओं के लिए बनाए गए गौ आश्रय स्थल से जुड़ी तमाम समस्याएं आती हैं, जब इसको लेकर जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बात सही है, क्योंकि सरकार के द्वारा जो भी धनराशि दी जाती है, वह प्रधान और सचिव के खाते में जाती है, इन दोनों की जिम्मेदारी है कि गौशालाओं का रखरखाव बेहतर तरीके से करना उनकी जिम्मेदारी है, जब यह लोग सजग रहेंगे तो फिर कोई समस्या आएगी ही नहीं। वहीं जब जिलाधिकारी से पूछा गया कि ग्राम सभा में सबसे अधिक भूमि से संबंधित विवाद आता है और वह गांव स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, इसको लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ग्राम प्रधान भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, अगर ग्राम प्रधान चाहें तो जो विवाद है वह गांव से बाहर नहीं निकल पाएगा, लेकिन होता यह है कि गांव का जो विवाद होता है वह तहसील तक पहुंचता है और वहां से निस्तारण नहीं होता है, जिला तक पहुंचता है और वहां से भी उसकी समस्याएं हल नहीं होती हैं, लखनऊ तक मुख्यमंत्री कार्यालय तक विवाद पहुंचते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए और निष्पक्ष तरीके से निगरानी रखें तो गांव में व्यवस्था मजबूत होगी और बात गांव से बाहर नहीं निकलेगी। जिलाधिकारी द्वारा कुछ ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने अपने ग्राम सभा में अच्छे कार्य किए गए हैं।1
- सिसवन के चटेया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से उमेश यादव व संचा लाल यादव की दो भैंसों की मौत हो गई। संचा लाल की भैंस आठ माह गर्भवती थी। भैंसें ही आजीविका का सहारा थीं। दोनों किसानों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की।1
- खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, तहसील क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार की शाम आई तेज आंधी, पानी की वजह से बहुत ही पुराना बरगद का पेड़ हीरा गोंड और रघुवीर के घर पर गिर गया। जिससे इन दोनों के घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। वही तीन गाय भी दब गई थी। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों गाय को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने बताया कि बरगद का पेड़ गिर जाने से इन दोनों परिवार को काफी नुकसान हुआ है।1
- Post by Kanhaiya Verma1
- कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश करते हुए देखा गया। जांच में यह सामने आया कि यह घटना 22 मार्च अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)1