Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, तहसील क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार की शाम आई तेज आंधी, पानी की वजह से बहुत ही पुराना बरगद का पेड़ हीरा गोंड और रघुवीर के घर पर गिर गया। जिससे इन दोनों के घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। वही तीन गाय भी दब गई थी। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों गाय को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने बताया कि बरगद का पेड़ गिर जाने से इन दोनों परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
गंगा 24 ख़बर
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, तहसील क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार की शाम आई तेज आंधी, पानी की वजह से बहुत ही पुराना बरगद का पेड़ हीरा गोंड और रघुवीर के घर पर गिर गया। जिससे इन दोनों के घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। वही तीन गाय भी दब गई थी। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों गाय को बाहर निकाला। गांव के लोगों ने बताया कि बरगद का पेड़ गिर जाने से इन दोनों परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे रोकथाम अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.04.2026 को वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5F/5L/5M/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के प्र0नि0 मूलचन्द्र चौरसिया मय हमराह के, देखभाल क्षेत्र तलाश अवांछनीय तत्व व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्त मो0 फैजुल्लाह अंसारी पुत्र मो0 सईद अंसारी नि0 मो0 बढढा कस्बा सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष को सिकन्दरपुर बलिया मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. प्र0नि0 मूलचन्द्र चौरसिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. हे0का0 ज्वाला प्रसाद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. रि0का0 अम्बरिश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 4. रि0का0 शैलेन्द्र कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- #बलिया मे सिवानकला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पांच साल की छात्रा के साथ चॉकलेट देने के बहाने स्कूल शौचालय में ले जाकर किया दुष्कर्म1
- Post by Kanhaiya Verma1
- आप लोग बताइए कमेंट में क्या हुआ 😲😲1
- सिसवन के चटेया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से उमेश यादव व संचा लाल यादव की दो भैंसों की मौत हो गई। संचा लाल की भैंस आठ माह गर्भवती थी। भैंसें ही आजीविका का सहारा थीं। दोनों किसानों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की।1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के बरगी डैम बैकवॉटर में बड़ा हादसा हो गया, जहां सैलानियों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में करीब 30–40 लोग सवार थे। तेज आंधी और हवा के चलते नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और कई पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शुरुआती जानकारी में तेज मौसम, ऊंची लहरें और संभावित ओवरलोडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।1
- भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण का संदेश, आर.एस.एस. गुरुकुल में “बर्ड फीडर प्रतियोगिता” आयोजित सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रथम मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। अप्रैल माह की इस विशेष गतिविधि का विषय “Save Birds Life – Birds Feeding Bottle Making Competition” रखा गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण होती है, और इस तरह की छोटी-छोटी पहल उनके जीवन को बचाने में सहायक साबित हो सकती है। वहीं, विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका निशु सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं उपयोगी बर्ड वॉटर फीडर्स को विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया। इससे पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर और उपयोगी फीडर्स तैयार किए। विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल बेकार सामग्री का उपयोग करें, फीडर सुरक्षित एवं उपयोगी हो, आकर्षक सजावट करें और निर्धारित तिथि तक अपना मॉडल जमा करें। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सामग्री के पुनः उपयोग, उपयोगिता एवं स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया। विद्यालय में इस प्रकार की मासिक सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को नई-नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस सराहनीय पहल के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया— “आइए, हम सभी मिलकर इस भीषण गर्मी में पक्षियों की सहायता करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।”1