Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
पुष्पराज सिंह
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजा के पास एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।1
- प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।2
- प्रयागराज के करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेडरा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) करछना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा और ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई मकान आज भी अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि रोजगार सेवक स्वयं प्रधान का पुत्र है, जिसके चलते पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। इसके अलावा आशा बहन के लिए उपलब्ध कराई गई कुर्सी, मेज एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भी सही उपयोग नहीं किया गया और उसमें भी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण धीरज कुमार पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।1
- नीट यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अब किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी है और धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन किया है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जंतर-मंतर पर नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपने वीडियो संदेश में महामंडलेश्वर ने कहा कि वे छात्रों के साथ की गई इस बर्बरता के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं।1
- प्रयागराज में दिल्ली आंदोलन मामले को लेकर छात्रों की नाराजगी लगातार देखी जा रही है। कल से जारी इस विरोध के बीच छात्र स्टेनली रोड स्थित कलश चौराहे से सुभाष चौराहे की ओर बढ़ते हुए अपना आक्रोश जता रहे हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर बच्चों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा बच्चियों से की गई अभद्रता के विरोध में प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश महासचिव श्रीमती मंजू पाठक जी के नेतृत्व में प्रयागराज के एजी ऑफिस से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी की शव यात्रा निकाली गई। दिल्ली जंतर-मंतर की घटना को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया। इस शव यात्रा में सुधा यादव, सुषमा पाल, सुषमा यादव, गुड्डी यादव, उर्मिला यादव, आरती पाल, लवली पटेल, शैल मालवीय, रीता उपाध्याय, शोभा वर्मा, जरा बेगम, राजकुमारी, रीना भारतीय, सुशीला भारतीय, रीता चौधरी, गुड़िया, मो. अरशद, रोशन अंसारी और डिसू गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- प्रयागराज की हंडिया तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन की हंडिया इकाई द्वारा नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (SDM) सुश्री नंदनी शाह का शिष्टाचार भेंट के दौरान भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने SDM नंदनी शाह को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया। इस स्नेह और सम्मान से आल्हादित होकर SDM नंदनी शाह ने कहा कि समाज के प्रति सजग इस संगठन के साथ वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और संगठन की राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती सीता निषाद ने कहा कि जब देश की बेटियां ऐसे दायित्वपूर्ण पद पर रहकर समाज को दिशा देती हैं तो राष्ट्र और समाज का उत्थान सुनिश्चित है। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता को मुख्य जरिया बताया और अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान यूपी साइबर सेल प्रभारी एसपी ठाकुर, जिलाध्यक्ष पूनम यादव, खेल प्रभारी आनंद राय, गंगानगर प्रभारी रत्नेश जयसवाल, उपाध्यक्ष प्रथम अरुण केशरवानी और सचिन सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सूरवल गांव के सामने, सूरवल चंदेल स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों में घिरकर धू-धूकर जलने लगी। इस घटना में गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन को रोककर और कूदकर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, यह भीषण आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख हो गई।1