मातृ - शिशु मृत्यु दर घटाने को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी लापरवाह सीएचओ पर कार्रवाई के निर्देश, बीएचएसएनडी सत्रों में उपकरणों की कमी मिली तो एमओआईसी-खंड विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में रुचि नहीं लेने या लगातार लापरवाही बरतने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के खिलाफ निष्कासन की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाने और दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से निर्वहन करने को कहा। बीएचएसएनडी सत्रों में नियमित उपस्थिति पर जोर डीएम ने बीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में नियमित होम विजिट कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने जनपद में होने वाली प्रत्येक मातृ एवं शिशु मृत्यु का अनिवार्य रूप से ऑडिट कराने के निर्देश दिए। ऑडिट के दौरान मृत्यु के कारणों और स्वास्थ्य सेवाओं में रही कमियों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के काम की होगी निगरानी जिलाधिकारी ने ‘3ए’ यानी आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और योजनाओं के क्रियान्वयन में इन तीनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए इनके कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। बीएचएसएनडी सत्रों के लिए जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को लेकर भी डीएम ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर आवश्यक उपकरणों का अभाव नहीं होना चाहिए। कमी मिलने पर संबंधित एमओआईसी और खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य समय से पूरे करने के निर्देश डीएम ने आभा आईडी जनरेशन में तेजी लाने के साथ ही जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम समेत सभी स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज; नो-पार्किंग से लेकर तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 143 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया। यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप रहा। इसी क्रम में सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ ही उसमें लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवा दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। राघव नगर रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी नो-पार्किंग के तहत चालान किए गए। वहीं, देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर नो-पार्किंग अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन वाहन चालक के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।1
- मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम मटौंधा जगदीश में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर युवती चढ़ी मोबाईल टावर पर देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती पास के ही मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद युवती मानी।1
- BRICS की ECONOMIC STRENGHT दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बड़ी है।1
- भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के साहोपार ब्लॉक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक में एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोशन कुशवाहा निवासी पड़री तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घायल सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर जुट गए। परिजनों बताया कि रोशन कुशवाहा भटनी से बाइक से अपने घर पड़री तिवारी लौट रहे थे। वह सिम पोर्ट का कार्य करते हैं। इसी दौरान साहोपार ब्लॉक के पास सुमित्रा इंडियन गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला। पत्रकार अशोक मद्धेशिया ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भटनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एंबुलेंस चालक रामाशीष और ईएमटी महेंद्र कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एमडी मोहम्मद शरीफ तथा स्टाफ समर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रोशन कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत बताई।1
- देवरिया के लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ी 11 सितंबर 2026 को थाना लार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मटियारा जगदीश से एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को समझा-बुझाकर टावर से उतरवाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *.......क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह की बाइट-*1
- घर में सो रही चार साल की बच्ची की आंख खुली तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहराम सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नीलम देवी (लगभग 30 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र चौहान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रात में नीलम की चार वर्षीय बेटी सृष्टि अपनी मां के पास सोई थी। रात में जब बच्ची की आंख खुली तो उसे मां दिखाई नहीं दी। वह रोने लगी। घर में मौजूद नीलम की सास चंपा देवी, जो बीमारी के चलते लंबे समय से बिस्तर पर हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बच्ची से रोने का कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात कही। इसके बाद सास ने बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खोलने को कहा और परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए भेजा गया। दरवाजा खुलने पर नीलम देवी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक नीलम और धर्मेंद्र के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। दोनों पति-पत्नी आपसी मेलजोल से रहते थे। धर्मेंद्र करीब तीन-चार माह पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं। बताया गया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी अनुप देवी की बीमारी के दौरान वर्ष 2018 में गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में धर्मेंद्र ने नीलम से मंदिर में दूसरी शादी की थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीण भी महिला की मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार देवरिया। तरकुलवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कंचनपुर निवासी खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25) के खिलाफ एक महिला की लिखित तहरीर पर 10 सितंबर को तरकुलवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352, 351(3), 127(2), 319(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसिया गोठा मोड़ स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।2