Shuru
Apke Nagar Ki App…
सक्ति 28 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Dhananajy jangde
सक्ति 28 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Dhananajy jangde1
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- कोरबा में ब्लेड से काटकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब पीड़िता गोकुलगंज दुर्गा मंदिर के नीचे नदी की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी महेत्तर केंवट ने जबरदस्ती खींचतान कर ब्लेड से हमला करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाते हुए सभी सजाएं एक साथ चलाने का आदेश दिया है।1
- शिवरीनारायण मेले में आकाश झुला टूट कर नीचे खड़ी दो युवती ऊपर गिरा दोनों गंभीर रूप से घायल।1
- Now status bhojpuri1
- मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे। सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है। प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है। प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।1
- मैनपाट महोत्सव का भव्य आगाज़, लोक संस्कृति में रंगी वादियाँ मैनपाट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के पहले दिन लोक कलाकारों की मनमोहक गायन प्रस्तुतियों ने समूचे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। महोत्सव स्थल पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, खान-पान और स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया है। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी मैनपाट आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर मैनपाट महोत्सव का यह शुभारंभ लोक संस्कृति, संगीत और जनउत्साह का अद्भुत संगम बनता नजर आ रहा है।2
- Post by Dhananajy jangde1