Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या जिले की रामनगरी अंतर्गत थाना कैंट के भीखनपुर निवासी अंजू देवी के 42,105 रुपये बंदर लेकर भाग गया।थाना कोतवाली नगर की सिविल लाइन पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक अशोक कुमार,पंकज सिंह पुलिस टीम बनी मदतगार,राहगीरों का प्रयास भी रुपया लेकर भागे बंदर प्रयासों के बाद भी असफल होने पर परेशान राहगीरों द्वारातत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई,उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय सूझबूझ से बंदर को केला खिलाकर बंदर को रुपयों का थैला रखने को विवश कर दिया और सावधानी पूर्वक बंदर के कब्जे से रुपये बरामद करने में सफल रहे,रुपये के सत्यापन पहचान के बाद पूरी रकम अंजू देवी को सकुशल वापस कर दी गई।पुलिस की तत्परता, धैर्य और अनोखी सूझबूझ की मौजूद लोगों द्वारा सराहना की गई।
हलचल अयोध्या समाचार
अयोध्या जिले की रामनगरी अंतर्गत थाना कैंट के भीखनपुर निवासी अंजू देवी के 42,105 रुपये बंदर लेकर भाग गया।थाना कोतवाली नगर की सिविल लाइन पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक अशोक कुमार,पंकज सिंह पुलिस टीम बनी मदतगार,राहगीरों का प्रयास भी रुपया लेकर भागे बंदर प्रयासों के बाद भी असफल होने पर परेशान राहगीरों द्वारातत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई,उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय सूझबूझ से बंदर को केला खिलाकर बंदर को रुपयों का थैला रखने को विवश कर दिया और सावधानी पूर्वक बंदर के कब्जे से रुपये बरामद करने में सफल रहे,रुपये के सत्यापन पहचान के बाद पूरी रकम अंजू देवी को सकुशल वापस कर दी गई।पुलिस की तत्परता, धैर्य और अनोखी सूझबूझ की मौजूद लोगों द्वारा सराहना की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लूटपाट के दो आरोपी मल के साथ हुए गिरफ्तार एक अभी भी है फरार। अयोध्या जिले के थाना तारून अंतर्गत चितावा गांव में ट्यूबेल पर 7अगस्त 2026को सोते समय देर रात वृद्ध महिला के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों में से दो शातिर आरोपियों को थाना तारु न पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया गया है तीसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।ट्यूबेल पर सो रही वृद्ध महिला के ट्यूबेल के अन्दर घुसकर 10 हजार रुपये व एक झटका मशीन तथा वृद्ध महिला के पैर से एक जोडी पायल, नाक मे पहनी सोने की कील एव एक जोडी सोने का टौप्स एव गले मे पहने सोने की लाकेट जबरदस्ती छीन लेने के संबंध में गठित टीम के द्वारा लूट करने वाले दो अभियुक्तो के कब्जे से घटना से सम्बन्धित एक अदद झटका मशीन व पांच हजार रुपये एव चाँदी के एक जोडी पायल एवं घटना से प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर को बरामद किया गया,पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड के पास से लूट करने वाले आरोपियों1- मो0 सफीक पुत्र मो0 अब्बास निवासी ग्राम देवरा दाउदपुर थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या 2- संजय वर्मा पुत्र रामचरित्र वर्मा निवासी मरथुआ सरैया थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार कर घटना से सम्बन्धित माल एक अदद झटका मशीन, एक जोडी पायल एव पांच हजार रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त पल्सर मो0सा0 बरामद करके आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है एव घटना मे सम्मलित एक अन्य अभियुक्त रामू उर्फ शिवराम कुमार पुत्र झगरु निवासी चितांवा थाना तारुन जनपद अयोध्या की तलाश जारी है।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।1
- अयोध्या में पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन, पत्रकारों के लिए विकसित होंगी अन्य सुविधाएं अयोध्या में पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन पत्रकारों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं लखनऊ की तर्ज पर अयोध्या में भी पत्रकारों के लिए बैठने समेत अन्य सुविधाएं की जाऐगी विकसित चौराहे पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा अयोध्या। पत्रकारों के लिए शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बनाए गए पत्रकार चौराहे का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में महापौर ने कहा कि फिलहाल चौराहे का निर्माण कराया गया है और इसका उद्घाटन किया गया है। आने वाले समय में यहां पत्रकारों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर ने कहा कि लखनऊ की तर्ज पर अयोध्या में भी पत्रकारों के लिए बैठने समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने जल्द ही चौराहे पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने पत्रकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकार चौराहे के निर्माण को सकारात्मक पहल बताया। उद्घाटन समारोह में पत्रकार अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, राघवेंद्र शुक्ला, बीएस लाठी,रूपेश श्रीवास्तव, आकाश सोनी, समीर शाही,बृजेश सिंह, संजीव आजाद, सुबोध श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, अनिल निषाद, सुमित यादव, नवनीत कौशल, संजय यादव, अखिल पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, शक्ति ठाकुर, सीएम श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, करन प्रजापति, अखंड सिंह,एसएन सिंह, महेंद्र , नरेंद्र मिश्रा,दीपक पाठक, केके मिश्रा,अंतरिक्ष तिवारी,आशु श्रीवास्तव, करन दूबे,कुमकुम भाग्या, विपिन पाण्डेय अंकुर श्रीवास्तव, गुलजार खान, बृजेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।4
- हाईकोर्ट के कई आदेशों के बाद भी जमीन कब्जे के ठेके लेती है अयोध्या पुलिस। मिल्कीपुर-अयोध्या। हाईकोर्ट के कई आदेशों के बाद भी जमीन कब्जे के ठेके लेती है अयोध्या पुलिस, पुलिसिया दबंगई की कर दी एसएसपी से शिकायत तो दलित मजलूम का घर उजाड़ने पहुंच गई इनायतनगर पुलिस, लेखपाल ने बताया कि नहीं है जमीन खाली कराने का कोई आदेश, सिविल कोर्ट में विवादित है मामला, पीड़ित को पट्टे में मिली है भूमि, समाजवादी पार्टी माफ़िया करना चाहते हैं कब्जा पुलिस पहले भी पीड़ितों का एकपक्षीय रुप से शांतिभंग की आशंका कर चुकी है चालान, विपक्षी पर कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझा शिकायत की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधी की तरह दलित परिवार को घेरा, दबंग सुनियोजित तरीके से पीड़ित की जमीन पर फेंकते थे गोबर , जबरन करते हैं झगड़ा, कुचेरा क्षेत्र के बकती का पुरवा का मामला।1
- तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, दिव्यांग साथियों के जोश ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह कुचेरा बाजार से मिल्कीपुर तहसील तक गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रध्वज के सम्मान और एकता का दिया संदेश मिल्कीपुर, अयोध्या। राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा का मंगलवार को कुचेरा बाजार स्थित कौशल पेट्रोल पंप से भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को मिल्कीपुर तहसील के लिए रवाना किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा का विशेष आकर्षण दिव्यांग साथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। भाजपा दिव्यांग जिला सहयोजक एवं दिव्यांग अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में दिव्यांग साथियों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। उनकी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति की भावना किसी शारीरिक परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण हर नागरिक के भीतर समान रूप से विद्यमान है। सुनील शर्मा ने कहा कि दिव्यांग साथी समाज की शक्ति और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान, अधिकार, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश के त्याग, बलिदान, संघर्ष, शौर्य और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। तिरंगा यात्रा कुचेरा बाजार से विभिन्न मार्गों से होते हुए मिल्कीपुर तहसील पहुंची। रास्ते में लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए यात्रा का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में शामिल युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मिल्कीपुर तहसील पहुंचने पर यात्रा का समापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिल्कीपुर की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। तिरंगा यात्रा में विवेक मौर्य, पप्पू विश्वकर्मा, हरेंद्र, मनीराम सहित बड़ी संख्या में साथीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए तिरंगे का सम्मान करना केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भारत माता की जय! वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद!4
- तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार (रामनगरी अयोध्या) थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में ट्यूबवेल पर सो रही वृद्ध महिला को निशाना बनाकर की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड़ के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक बीते 7/8 अगस्त की रात बदमाश ट्यूबवेल में घुस गए थे और वहां सो रही वृद्ध महिला से करीब 10 हजार रुपये नकद और जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों ने महिला के पैर से चांदी की पायल तथा नाक, कान और गले में पहने सोने के आभूषण भी जबरन छीन लिए थे। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने डगराभारी मोड़ के पास से मो. सफीक निवासी गोसाईगंज, अयोध्या और संजय वर्मा निवासी अहिरौली, अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, घटना में शामिल बताया जा रहा रामू उर्फ शिवराम कुमार निवासी चितांवा पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। लूट की इस वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट1
- पूर्व कारसेवक व हिंदू धर्म सेवा अध्यक्ष संतोष दुबे का कहा कि क्लीन चिट देने वाले लोगों का सर्वनाश होगा * श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को SIT की जांच में क्लीन चिट दिए जाने के बाद पूर्व कारसेवक एवं हिंदू धर्म सेवा अध्यक्ष संतोष दुबे ने SIT और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। संतोष दुबे ने कहा कि अगर सभी को निर्दोष बताया जा रहा है तो जेल में बंद आरोपियों को भी छोड़ देना चाहिए और साफ-साफ कहना चाहिए कि सरकार चोरों के साथ खड़ी है। उन्होंने SIT की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार का निर्णय है, क्योंकि SIT का गठन भी सरकार ही करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अब निर्णय में कितना प्रभाव है, यह भी सवाल है। संतोष दुबे ने कहा कि यह श्रीराम जन्मभूमि का 500 वर्षों का संघर्ष है। इस संघर्ष में लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और कारसेवकों ने भी अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उन्हीं बलिदानों के बाद बने राम मंदिर के मामले को कुछ लोगों के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर सरकारें बनीं और बिगड़ी हैं तथा भविष्य में भी रामजी के कार्य में जो कोई बाधा डालेगा, वह सत्ता में नहीं रह पाएगा। संतोष दुबे ने आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर गठित SIT ने प्रभाव में आकर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT की जांच पर सबकी नजर है। यदि वहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। संतोष दुबे ने कहा कि वे जनता के बीच जाएंगे और जनता से सवाल करेंगे कि आखिर सरकार ने उन लोगों को क्यों बचाया, जिन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।1
- नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।2
- अयोध्या जिले की रामनगरी अंतर्गत थाना कैंट के भीखनपुर निवासी अंजू देवी के 42,105 रुपये बंदर लेकर भाग गया।थाना कोतवाली नगर की सिविल लाइन पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक अशोक कुमार,पंकज सिंह पुलिस टीम बनी मदतगार,राहगीरों का प्रयास भी रुपया लेकर भागे बंदर प्रयासों के बाद भी असफल होने पर परेशान राहगीरों द्वारातत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई,उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय सूझबूझ से बंदर को केला खिलाकर बंदर को रुपयों का थैला रखने को विवश कर दिया और सावधानी पूर्वक बंदर के कब्जे से रुपये बरामद करने में सफल रहे,रुपये के सत्यापन पहचान के बाद पूरी रकम अंजू देवी को सकुशल वापस कर दी गई।पुलिस की तत्परता, धैर्य और अनोखी सूझबूझ की मौजूद लोगों द्वारा सराहना की गई।1