Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदा पैलेस के यहां लगा चक्का जाम 500 की जनसंख्या हावड़ा जंक्शन से ला
Savita vishwkarama
नर्मदा पैलेस के यहां लगा चक्का जाम 500 की जनसंख्या हावड़ा जंक्शन से ला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Savita vishwkarama1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- कलेक्टर श्री राठौर ने गैस गोदामों और एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण #Damoh1
- शिवकाशी हटा के घुराघाट पुल पर युवक ने जान देने की कोशिश,स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- श्रमिकों ने शव छिपाने का आरोप लगाने के बाद तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. जिसके बाद पुलिस मामले को शांत कराया. Singrauli News | Adani Power Plant Singrauli | MP Breaking News | Worker | Madhya Pradesh News #Singrauli ...1
- सागर जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सख्त रुख अपनाया है। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अभियान में रुचि न लेने वाले बीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। देखिए यह रिपोर्ट। सागर जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि कुछ ब्लॉकों में टीकाकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो बीएमओ यानी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारी से बचाने की महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के उपायुक्त को संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों और छात्रावासों को ही वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाए ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक टीकाकरण की सुविधा आसानी से पहुंच सके। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों से भी विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में टीकाकरण किया जा रहा है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले की सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि यह अभियान आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए सभी विभाग और समाज के लोग मिलकर इसे सफल बनाएं। फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज 24 के साथ। धन्यवाद1
- Post by Savita vishwkarama1