Shuru
Apke Nagar Ki App…
समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर समूह की महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन
Sunil kumar sharma
समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर समूह की महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खबर देवरिया जिले से है, जहां SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। शहर के एक मुस्लिम परिवार के पते पर कथित तौर पर 7 हिंदू मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन से की गई, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।दरअसल, नगर पालिका क्षेत्र के अबूबकर नगर उत्तरी-4, वार्ड संख्या 32 में स्थित मकान संख्या 501, निवासी अंजुम रहमान के पते पर SIR प्रक्रिया के बाद 7 हिंदू मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच एसडीएम सदर श्रुति शर्मा को सौंपी है। एडीएम प्रशासन: “शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”1
- देवरिया जिले के बरियापुर में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,नेपाल सहित कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग लिया।3
- एसआईआर में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में धांधली का आरोप, सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने नाम जोड़ने में धांधली और विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव के नेतृत्व में पार्टी के पूर्व विधायक और एमएलसी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं का आरोप है कि वर्तमान में एसआईआर के तहत छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है, लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। वहीं, विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची दुरुस्त करने की मांग उठाई। “एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। खास वर्ग के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। हम इसकी शिकायत राज्यपाल से कर रहे हैं।” “मतदाता सूची में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ना प्रशासन की जिम्मेदारी है, नहीं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।” फिलहाल सपा के ज्ञापन के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- देवरिया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं सैंकड़ो के संख्या में जनता ने सपा नेता विजय रावत एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में मोहन सेतु के निर्माण,कटान एवं मृतक के परिजनों की मांगो को लेकर परसिया देवार से पद यात्रा कर बरहज तहसील पहुँचकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। पद यात्रियों के साथ पीपे से गिरकर मृत धरमू प्रसाद की माँ एवं पिता भी तहसील परिसर पहुँचे थे। एसडीएम ने पदयात्रियों एवं परिजनों को आश्वासन दिया। इस दौरान संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि यदि जल्द मोहन सेतु का निर्माण नहीं हुआ एवं परसिया देवार के कटान को रोकने का उपाय नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की परसिया देवार में नदी के कटान से सैकड़ो एकड़ खेती योग्य भूमि नदी में विलीन हो चुकी है जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है, प्रशासन कटान रोकने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव एवं छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार एवं अभियंता की लापरवाही के कारण पीपे के पुल से गिरकर धरमू प्रसाद की मौत हो गई प्रशासन तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। 48 घंटे बाद भी मृतक का शव प्रशासन बरामद नहीं कर पाया है मृतक के शव को तत्काल ढूढ़ने के लिए प्रशासन उचित व्यवस्था करें। इस दौरान दुष्यंत, विकास, अमित प्रधान, प्रवीण, दुर्गेश, सुशील, सुरेश चौरसिया, दिनेश, रणविजय सिंह, पवन सिंह वीरेंद्र यादव राम आशीष महातम यादव,रामसुखी निषाद चंद्रबली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।1
- एक युवक की हालत उस वक्त लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई जब अचानक उसका पूरा चेहरा बुरी तरह सूज गया। सूजन इतनी ज्यादा है कि युवक की आंखें तक ठीक से नहीं खुल पा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह किसी गंभीर और खतरनाक बीमारी या एलर्जी रिएक्शन का मामला हो सकता है। परिजनों के अनुसार युवक को पहले हल्की परेशानी हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में चेहरे पर तेज सूजन आ गई। हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।1
- Post by विजय कुमार1
- बलिया: खेजुरी क्षेत्र के हथौज गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस दौरान SDM, तहसीलदार और आधा दर्जन पुलिस व राजस्व कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को दौड़ाकर पकड़ा और पीटा। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही थी।1
- देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर समूह की महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन3