डिजिटल ठगी का नया खेल: बिना नंबर की गाड़ी से आए शातिर ने QR कोड के जाल में फंसाकर दुकानदार से ₹15 हजार उड़ाए मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी): जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी में डिजिटल लेन-देन के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आए एक शातिर ठग ने QR कोड का सहारा लेकर जनसेवा केंद्र संचालक से सरेआम ₹15 हजार की ठगी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और डिजिटल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गुरेला चौराहा (बरवर रोड) का है। यहाँ आकाश नामक युवक जनसेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार, 03 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3:20 बजे एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकान पर अन्य ग्राहक भी मौजूद थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने बातचीत में उलझाते हुए दो अलग-अलग QR कोड दिखाए और पैसे ट्रांसफर करने को कहा। व्यापारिक विश्वास में आकर आकाश ने पहले QR कोड पर ₹10 हजार और दूसरे QR कोड पर ₹5 हजार ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही कुल ₹15 हजार का ट्रांजैक्शन पूरा हुआ, आरोपी बिना कोई नकद राशि दिए अपनी गाड़ी स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी जिस वाहन से आया था, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, लेकिन वाहन की पहचान न हो पाने से पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचना चुनौती बन गया है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली मोहम्मदी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। आकाश का कहना है कि यदि डिजिटल लेन-देन में इस तरह की घटनाएं बढ़ती रहीं तो छोटे दुकानदार और जनसेवा केंद्र संचालक ऑनलाइन सेवाओं से दूरी बनाने को मजबूर हो जाएंगे। इस घटना ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं— बिना नंबर की गाड़ियां सड़कों पर कैसे बेखौफ घूम रही हैं? डिजिटल भुगतान की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है? और क्या अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है? फिलहाल मोहम्मदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, यह घटना क्षेत्र के व्यापारियों के लिए सतर्क रहने का बड़ा संदेश भी बनकर सामने आई है।

- *ब्रेकिंग न्यूज* मोहम्मदी खीरी। जहां एक ओर नगरपालिका द्वारा स्वच्छ नगर पालिका का दावा किया जाता है वहीं बरवर रोड पर नाला चोक होने के चलते नाले का गंदा पानी नाले के ऊपर बह रहा है जिससे आसपास के दुकानदारों , राहगीरों , और स्कूली बच्ची को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं नाले का गंदा पानी कब्रिस्तान में बनी कब्रों में भर रहा है जब की आज सवेबरात आज के दिन सभी मुस्लिम तबके के लोग कब्रिस्तानों में जाके मरहूम के लिया दुआएं करते हैं लेकिन यहां जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जान कर भी बने अंजान।1
- सरकार की नीयत साफ है, उसकी नीतियां हैं, हर एक व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ ईमानदारी के साथ पहुंचे...1
- विकास खंड ईसानगर में स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल प्रशासनिक लापरवाही का शिकार नजर आ रहे हैं। निरीक्षण के अभाव में व्यवस्थाएँ धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं। गौवंश के लिए बनाए गए शेड जर्जर हालत में हैं और सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर है। अस्थायी संचालन के कारण कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिखता। जानकारों का मानना है कि यदि नियमित निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए, तो गौशालाओं की स्थिति सुधर सकती है।4
- पलिया में ओवरलोड बसें मौत को न्योता दे रही हैं, जंगल से घिरे पलिया–गौरीफंटा मार्ग पर किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है।1
- सीतापुर में मनरेगा के 20 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संगतिन किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने प्रस्तावित “विकसित ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (ग्रामीण)” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को मजदूर विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सरकार अगर मनरेगा की मूल आत्मा से छेड़छाड़ करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।1
- लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।1
- जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेकाबू सांड ने एक लड़की को सरेराह दौड़ाया और गिरते ही उसे पैरों तले कुचलने लगा। वीडियो में साफ दिखता है कि लड़की जान बचाकर भागती है, लेकिन फिसलकर गिरने के बाद सांड बेरहमी से उस पर हमला करता रहता है। मौके पर मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर बड़ी मशक्कत से लड़की को उसके चंगुल से छुड़ाया और सांड को वहां से भगाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।1
- सरकार द्वारा गौसंरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाएँ ईसानगर विकास खंड में प्रभावी होती नहीं दिख रही हैं। स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है। चारा, पानी और देखरेख की व्यवस्था कमजोर होने से योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि योजनाओं की सही मॉनिटरिंग हो और धन का सही उपयोग किया जाए, तो गौवंश को बेहतर जीवन मिल सकता है।3
- डायल-112 सेवा को मिली नई रफ्तार, सीतापुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें सीतापुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से 10 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्हें जनपदीय डायल-112 स्क्वाड में शामिल किया गया।1