थाना उसका बाजार पुलिस, जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी ₹25000/- के इनामियां वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । दिनांक 10.09.2024 को थाना उसका बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2024 धारा 376डी/ 342/506/504 भादवि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सिड्डे उर्फ राजेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी सेमरा कला थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर जो गिरफ्तारी से बचने के लिये अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसका बाजार पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दिया जा रहा था परन्तु वाछिंत अभियुक्त लगभग दो वर्षो से फरार चल रहा था । माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध स्थायी वारण्ट जारी किया गया था तथा डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था । प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रयवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार मय हमराह टीम, जनपदीय सर्विलांस सेल, एन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक संसाधनो का प्रयोग करते हुये आज दिनांक 09.03.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त को रेलवे स्टेशन उसका बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 01.सिड्डे उर्फ राजेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी सेमरा कला थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 01.हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम । 02.उ0नि0 मुनीन्द्र त्रिपाठी थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर । 03.उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एन्टी थेफ्ट मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर । 04.उ0नि0 हरेंद्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर । 05.मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार एंटी थेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर 06.मुख्य आरक्षी विवेक मिश्रा, पुष्पेंद्र सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर 07.आऱक्षी अनुराग नायक, बालेश्वर निषाद थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।

- Post by दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सिद्1
- सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में मंगलवार को गैस आपूर्ति बंद होने की अफवाह फैलने के बाद घोसियारी स्थित जय माता दी एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह अफवाह कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई थी कि इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण आने वाले दिनों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस खबर के तेजी से फैलने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के उपभोक्ता जल्द से जल्द सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक अपने निर्धारित समय पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।1
- Post by Raj A patrakaar Sant Kabir Nagar mehdawal1
- Post by Harikesh Sahani2
- होली खत्म होते ही महराजगंज के बाजारों में ईद की रौनक दिखाई देने लगी है। कपड़ा बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ है। युवाओं में लखनऊ स्टाइल कुर्ता-पायजामा, बच्चों में पठानी सूट और महिलाओं में थान के कपड़ों से सिलवाए जा रहे सूट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ईद को लेकर बाजारों में खरीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। #PathaniSuit1
- आनन्दनगर:व्यापारियों को लेकर नगर पंचायत ईओ ने कहीं बड़ी बात देखें पूरी रिपोर्ट! #Maharajganj #Anandnagar #Panchayat #office #protest #UttarPradesh #BJPGovernment1
- भारत में ठहरने के लिए विदेशी नागरिकों का फॉर्म सी भरना अनिवार्य है। लेकिन कुछ होटल और लॉज संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे सुरक्षा को भी खतरा है। इस मामले को लेकर खुफिया विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेजी है। Trending Videos सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से फॉर्म-सी का प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें भारत में ठहरने वाले विदेशियों के प्रवास का विवरण पासपोर्ट नंबर, वीजा विवरण, नवीन फोटो, आगमन की तारीख आदि दर्ज करानी होती है। इसमें होटल, अस्पताल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, डाक बंगला, शिक्षण संस्थान आदि के मालिक द्वारा फॉर्म सी डिजिटल प्रारूप में किसी भी विदेशी के आगमन के 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन माध्यम से भरा जाना अनिवार्य है लेकिन होटल संचालकों की ओर से अनियमितताओं के कारण सीमावर्ती क्षेत्र में फॉर्म-सी नहीं भरा जा रहा है। विज्ञापन विभाग की ओर से जारी पत्र में स्टूडेंट वीजा पर भारत आकर अध्ययन करने वाले विदेशियों के प्रवास व अध्ययन विवरण (पासपोर्ट नंबर, वीजा विवरण, नवीन फोटो, आगमन का तारीख आदि) शामिल है। शिक्षण संस्थानों के मालिक प्रबंधक द्वारा उनकी उपस्थिति, आचरण, सेमेस्टर-वार परिणाम, शैक्षणिक प्रोफाइल आदि का विवरण भी समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। सभी विदेशी छात्रों को संबंधित पाठ्यक्रम में नामांकन होने के तुरंत बाद निकटतम एफआरआरओ कार्यालय में स्वयं को पंजीकृत करना होगा। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में अधिकांश होटल व अन्य ठहरने के स्थानों के मालिक प्रबंधकों फॉर्म सी को डिजिटल प्रारूप में विदेशी के आगमन के 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन माध्यम से नहीं भरी जा रही है। अधिकांश होटल, अस्पताल, संस्थान के मालिक ने गृह मंत्रालय के डिजिटल फॉर्म सी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इसके परिणाम स्वरूप ऐसे विदेशी का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। इससे उप्र में रहने वाले विदेशी को ट्रैक और ट्रेस करना बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो गया है। अक्सर विदेशी उठाते हैं नेपाल की खुली सीमा का फायदा भारत नेपाल की खुली सीमा से भारतीय अपराधी ही नहीं विदेशी नागरिक भी अक्सर घुसपैठ करते हुए पकड़े जाते हैं। उनको खुली सीमा के बारे में ज्ञान नहीं होता है। भारत और नेपाल में बैठे दलाल उनको खुली सीमा के बारे में जानकारी देकर सरहद पार करने में मदद करते हैं। बीते पांच माह में तीन भारतीय अपराधी के साथ ही नेपाली महिला, अमेरिकी, चीनी, उब्जेकिस्तान की महिला सहित कई लोग पकड़े गए। नवंबर माह में महाराष्ट्र के एक आरोपी को विभाग ने गिरफ्तार किया था। सितंबर माह में थाईलैंड की महिला के साथ भी यही हुआ। नेपाली नागरिक पंकज और भारतीय कैलास और इंदु ने विदेशी महिला को पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश दिला दिया लेकिन एसएसबी और पुलिस की खुफिया टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सोनौली सीमा पर पकड़ा गया था चीनी नागरिक अभी बीते वर्ष सोनौली सीमा पर ही एक चीनी नागरिक को घुसपैठ करा रहे दो युवकों को एसएसबी ने पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। बीते वर्ष मार्च माह में नीदरलैंड के युवक को एसएसबी और पुलिस ने पगडंडियों के रास्ते साइकिल से अवैध घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया था। दिसंबर माह में एक श्रीलंका के नागरिक को सीमा पर पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था, जिसके खिलाफ श्रीलंका में आपराधिक मामले दर्ज है। बीते साल अगस्त महीने में दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के दौरान गिरफ्तार की गई थीं।, जिसमें एक उब्जेकिस्तान और एक अमेरिकी महिला शामिल है। जो इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध ढंग से घुसने का प्रयास कर रही थी। कब-कब पकड़े गए विदेशी नागरिक - 10 मई 2024 को भारत से नेपाल जाते समय संदिग्धता के आधार पर रोक कर पुलिस ने अर्जेंटीना देश निवासी लियो पुत्र तरेस को गिरफ्तार किया। -24 अप्रैल 2024 को भारत मे आ रही एक इंडोनेशिया महिला इसनेनी को नेपाल पुलिस को सौंपा गया। -20 फरवरी 2022 को फर्जी वीजा के साथ रूसी दंपती स्वेटलाना फैडेरोवा व रुसाना सुल्तानोवा को नेपाल प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया गया। जो कि गोवा में एनडीपीएस एक्ट के आरोपित भी थे। -11 दिसंबर 2021 को भारत में प्रवेश कर रहे चीनी नागरिक जी यांग शी निवासी हुबेई चीन को आव्रजन अधिकारियों ने बिना वीजा भारत प्रवेश करने से रोका और नेपाल वापस कर दिया गया। - 22 अगस्त 2020 को चीनी नागरिक शेन ली हुबेई चीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 18 अक्टूबर 2020 को फिलिस्तीन के नागरिक अवनी मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फॉर्म सी भरना अनिवार्य है। सभी होटल एवं लाज की जांच की जाएगी। अगर इसमें कमी पाया गया तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अंकुर कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी, नौतनवा1
- Post by Harikesh Sahani1