logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक है श्री राम सीता का विवाह सनोखर के बेलडीहा में चल रहे श्रीरामकथा के चौथे दिन श्रीसीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया।कथावाचक बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीराम जानकी विवाह दिव्य प्रेम व आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक है।यह उत्सव समाज में प्रेम,समर्पण व एकता का संदेश देता है।भारतीय संस्कृति में ये आदर्श दम्पति के रुप में स्वीकार किए गए हैं।इनका विवाह कराने वाले का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।विवाह महोत्सव बैकुंठ के दो आत्माओं का पारमार्थिक मिलन है।जिनके मन में ये समाहित होते हैं उनके लिए बैकुंठ का द्वार खुल जाता है।कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।इस दौरान संपूर्ण ग्राम में वरात भ्रमण कराया गया।जिसमें खूब आतिशबाजी की गई। मौके बालकृष्ण कुमार, नवीन कुमार निराला, शंभू पासवान, नंदलाल पासवान, सुबोध पासवान अशोक यादव, रविशंकर शर्मा, मिथुन शर्मा, जोगिंदर यादव, सुबोध यादव, शुभम शर्मा एवं समस्त बेलडीहा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे। वही श्रीं राम कधा के चौथे दिन सन्हौला प्रखंड के जदयू युवा अध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने चौथे दिन राम कथा कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

on 18 April
user_Usha devi
Usha devi
पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
on 18 April
bcd3ad9e-e4d1-4f25-aadb-e67a75d8d753

आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक है श्री राम सीता का विवाह सनोखर के बेलडीहा में चल रहे श्रीरामकथा के चौथे दिन श्रीसीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया।कथावाचक बाल व्यास विष्णु वैष्णव जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीराम जानकी विवाह दिव्य प्रेम व आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक है।यह उत्सव समाज में प्रेम,समर्पण व एकता का संदेश देता है।भारतीय संस्कृति में ये आदर्श दम्पति के रुप में स्वीकार किए गए हैं।इनका विवाह कराने वाले का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है।विवाह महोत्सव बैकुंठ के दो आत्माओं का पारमार्थिक मिलन है।जिनके मन में ये समाहित होते हैं उनके लिए बैकुंठ का द्वार खुल जाता है।कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।इस दौरान संपूर्ण ग्राम में वरात भ्रमण कराया गया।जिसमें खूब आतिशबाजी की गई। मौके बालकृष्ण कुमार, नवीन कुमार निराला, शंभू पासवान, नंदलाल पासवान, सुबोध पासवान अशोक यादव, रविशंकर शर्मा, मिथुन शर्मा, जोगिंदर यादव, सुबोध यादव, शुभम शर्मा एवं समस्त बेलडीहा गांव के ग्रामीण उपस्थित थे। वही श्रीं राम कधा के चौथे दिन सन्हौला प्रखंड के जदयू युवा अध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने चौथे दिन राम कथा कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (कुर्सेला) और नीतू कुमारी (बरियारपुर, मुंगेर) की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार की मर्जी के बिना 29 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने नवगछिया पहुंचे।
    1
    जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (कुर्सेला) और नीतू कुमारी (बरियारपुर, मुंगेर) की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार की मर्जी के बिना 29 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने नवगछिया पहुंचे।
    user_समर्थ कुमार
    समर्थ कुमार
    Court reporter नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Aßíf ælæm
    1
    Post by Aßíf ælæm
    user_Aßíf ælæm
    Aßíf ælæm
    Farmer कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    14 hrs ago
  • कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज में बुधवार को पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव (पिता–नंदू यादव) के घर कुर्की की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ वारंटी के आवास पर पहुँची और गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वारंटी के परिजनों को कुर्की वारंट की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार घर में उपलब्ध चल-अचल संपत्ति का सत्यापन किया गया। इसके बाद विधि सम्मत तरीके से कुर्की करते हुए घर में मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
    1
    कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला जुराबगंज में बुधवार को पुलिस ने फरार वारंटी संजय यादव (पिता–नंदू यादव) के घर कुर्की की कार्रवाई की। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ वारंटी के आवास पर पहुँची और गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान वारंटी के परिजनों को कुर्की वारंट की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार घर में उपलब्ध चल-अचल संपत्ति का सत्यापन किया गया। इसके बाद विधि सम्मत तरीके से कुर्की करते हुए घर में मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    18 hrs ago
  • सबौर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में जलजमाव की समस्या अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। यहां एक बड़े गड्ढे में लंबे समय से पानी जमा है, जिसकी निकासी नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को कई तरह की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह गड्ढा पिछले कई महीनों से गंदे पानी से भरा हुआ है और धीरे-धीरे यह क्षेत्र मच्छरों व विषैले कीटों का अड्डा बनता जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि इस स्थायी जलजमाव के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। इसके अलावा, दूषित पानी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं और त्वचा रोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने तो यहां तक आशंका जताई है कि लंबे समय तक ऐसे प्रदूषित वातावरण में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। वार्ड संख्या 3 के निवासी बताते हैं कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को आवेदन देकर इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आता। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलजमाव वाले स्थानों में गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं। यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस गड्ढे के पानी की निकासी की व्यवस्था करे और वहां की सफाई सुनिश्चित करे। साथ ही, स्थायी समाधान के तहत नाली निर्माण या गड्ढे को भरने की दिशा में भी काम किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि पूरे गांव के जीवन स्तर के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता दें और शीघ्र कार्रवाई कर ग्रामीणों को इस संकट से राहत दिलाएं।
    1
    सबौर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में जलजमाव की समस्या अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। यहां एक बड़े गड्ढे में लंबे समय से पानी जमा है, जिसकी निकासी नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को कई तरह की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह गड्ढा पिछले कई महीनों से गंदे पानी से भरा हुआ है और धीरे-धीरे यह क्षेत्र मच्छरों व विषैले कीटों का अड्डा बनता जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि इस स्थायी जलजमाव के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। इसके अलावा, दूषित पानी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं और त्वचा रोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने तो यहां तक आशंका जताई है कि लंबे समय तक ऐसे प्रदूषित वातावरण में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है।
वार्ड संख्या 3 के निवासी बताते हैं कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को आवेदन देकर इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आता। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलजमाव वाले स्थानों में गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं। यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस गड्ढे के पानी की निकासी की व्यवस्था करे और वहां की सफाई सुनिश्चित करे। साथ ही, स्थायी समाधान के तहत नाली निर्माण या गड्ढे को भरने की दिशा में भी काम किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि पूरे गांव के जीवन स्तर के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता दें और शीघ्र कार्रवाई कर ग्रामीणों को इस संकट से राहत दिलाएं।
    user_NETWORK BHARAT MEDIA
    NETWORK BHARAT MEDIA
    Local News Reporter सबौर, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • छोटी नाकी चिंतामन शाह की पत्नी प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी रंजन साह के घर कुर्की-जब्ती। भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित चिंतामन शाह की पत्नीप्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह उर्फ (विलास शाह), घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है। News title
    1
    छोटी नाकी चिंतामन शाह की पत्नी प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी रंजन साह के घर कुर्की-जब्ती।
भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित चिंतामन शाह की पत्नीप्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह उर्फ (विलास शाह), घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है। News title
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 min ago
  • Post by Abhishek ranjan C E O
    1
    Post by Abhishek ranjan C E O
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।
    1
    आपसी विवाद में मारपीट कर लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 29.04.2026 को वादिनी के आवेदन पर झंडापुर थाना कांड संख्या 70/24 दर्ज किया गया। इसमें उदय पासवान समेत 9-10 लोगों पर वादिनी के पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप है।
    user_समर्थ कुमार
    समर्थ कुमार
    Court reporter नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • कालसर पंचायत के सभी गांव में कालाजार रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया अभियान, कि गई दवाईयों का छिड़काव ।
    3
    कालसर पंचायत के सभी गांव में कालाजार रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया अभियान, कि गई दवाईयों का छिड़काव ।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.