Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM योगी की मौजूदगी में हुआ बड़ा कांड? वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी का बड़ा बयान | Gorakhpur Case
EN Daily National
CM योगी की मौजूदगी में हुआ बड़ा कांड? वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी का बड़ा बयान | Gorakhpur Case
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर: 10 साल की बच्ची ह*त्याकांड पर फूटा गुस्सा, आरोपी सिपाही को फांसी और ₹50 लाख मुआवजे की मांग1
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पप्पू यादव की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए किया हवन संसद परिसर में भगवान श्री राम और सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वाले अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। इसके विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने महानगर स्थित शास्त्री चौराहे पर सांसद पप्पू यादव की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म और भगवान श्री राम के सम्मान में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री दीपेश कुमार ने कहा कि सनातन धर्म और हमारे आराध्य भगवान श्री राम का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और मीडियाजन को प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव प्रांत बजरंग दल संयोजक दुर्गेश राव ने भी संबोधित किया। इस विरोध कार्यक्रम का संयोजन और संचालन विभाग मंत्री शीतल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि सनातन धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी जिला मंत्री संजीत श्रीवास्तव, नवीन पांडेय सह मंत्री अभिषेक चतुर्वेदी बालकृष्ण पाठक जिला सहसंयोजक विकास यादव, सूर्य उत्कर्ष, मयंक समेत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- रेडिसन ब्लू होटल में दंत चिकित्सा पर डॉक्टर का महासम्मेलन, पूर्वांचल को देगा नई सौगात। दातों की देखभाल तथा उनसे जुड़ी बीमारियों को लेकर गोरखपुर के रेडिसन ब्लू होटल में 200 से अधिक चिकित्सकों का महासम्मेलन हुआ जिसमें न केवल चर्चा हुई बल्कि बेहतरीन इलाज की चिकित्सा पद्धतियों पर भी विशेषज्ञों के द्वारा प्रकाश डाला गया। इस संदर्भ में इंडियन डेंटिस्ट संगठन के अध्यक्ष ने हमारी टीम गोरखपुर हलचल से बात करते हुए ढेर सारी जानकारियां दी।1
- 3 अगस्त 2026 को आए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्य प्रदेश) सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इन उपचुनावों के दौर में छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के हालिया आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक समीकरण प्रभावित हुए हैं: मुख्य उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर (बिहार): भाजपा के पारंपरिक गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की और भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को पराजित किया। दतिया (मध्य प्रदेश): कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराया। मंजलपुर (गुजरात): भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर यह सीट बरकरार रखी। हालिया युवा व छात्र आंदोलनों और स्थानीय मुद्दों ने मतदाताओं को प्रभावित किया, जिसे विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इन नतीजों का मुख्य कारक मान रहे हैं।1
- चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, गिरजेश श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। चीफ फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव के उपरांत गिरजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यव्रत तिवारी को मंत्री, प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, राम सजीवन को कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय को संप्रेक्षक, अब्दुल गफ्फार को संगठन मंत्री तथा अखिलेश श्रीवास्तव को संरक्षक चुना गया।मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरजेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।चुनाव संपन्न होने के बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।1
- मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक मूर्तियों को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त मौके पर पंहुचे एडीएम व एएसपी, दिया कार्रवाई का आश्वासन मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नं 9 मंशा पोखरे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग व माता पार्वती के मूर्ति को कुछ अराजक तत्वो द्वारा उखाड़कर सामने स्थित पोखरे में फेंक दिया गया। जब सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के लिए मंदिर पर पहुंचा हंगामा मच गया। घटना की सूचना को तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटना के संदर्भ में जानकारी हुई सनातन धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पश्चात एडिशनल एसपी व एडीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को पकड़ कर त्वरित कठोर कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाएं रखने के लिए मंदिर में स्थाई पुलिस कर्मियों कि तैनाती की मांग किया। जिस पर एडीएम व एडिशनल एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दोषियों का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा और वहां पर परमानेंट पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जघन्य अपराध किया है निश्चित ही उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।4
- गोरखपुर में सिटी बसों के चक्के जाम, कंडक्टरों ने किया हड़ताल गोरखपुर में सोमवार को सिटी बस सेवा ठप्प हो जाने से हजारों यात्रियों की दिनचर्या बदहाल हो गई , बता दें कि मानक से कम वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर गोरखपुर सिटी बस के कंडक्टरों ने चार्जिंग पॉइंट स्टेशन महेसरा में बसें खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। बता दें कि सुबह 5 बजे से ही बसें सड़कों पर दौड़ने लगती है स्कूल और नौकरीपेशा वाले लोग इन बसों से ही यात्रा करते हैं। सुबह बस न आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंडक्टरों का आरोप है कि पिछली कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी को वेतन की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी तय मानक से कम वेतन दे रही है। जबकि सारी चीजें पहले से तय थी। अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी नाराजगी में सोमवार सुबह सभी कंडक्टर महेसरा डिपो पहुंचे और बसों को वहीं खड़ा कर दिया। शहर में 27 सिटी बसें चलती हैं। जिसमे करीब 80 कंडक्टर तैनात किए गए हैं। सभी महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर बस खड़ी कर धरने पर बैठ गए हैं।1
- CM योगी की मौजूदगी में हुआ बड़ा कांड? वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी का बड़ा बयान | Gorakhpur Case1
- गोरखपुर में सिटी बस सेवा ठप , कई मांग को लेकर कंडक्टरों ने की हड़ताल,हजारों यात्री परेशान गोरखपुर में सिटी बस सेवा ठप , कई मांग को लेकर कंडक्टरों ने की हड़ताल,हजारों यात्री परेशान1