logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड 33 में ओम खटाना का विरोध तेज, वार्डवासियों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान! आश्वासन के बाद भी नहीं थमा आक्रोश वायरल खबर कोटा। वार्ड नंबर 33 में चुनावी माहौल गरमा गया है। वार्डवासियों में ओम खटाना के खिलाफ नाराजगी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हुआ, जिसके चलते अब लोगों ने चुनाव बहिष्कार का रुख अपनाया है। विरोध के बीच ओम खटाना की ओर से विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया गया है, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार वार्डवासियों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीन पर काम चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या वार्डवासियों की नाराजगी दूर होगी या चुनाव बहिष्कार का फैसला बरकरार रहेगा? वार्ड 33 में विरोध के बाद चुनावी समीकरणों पर असर पड़ने की चर्चा तेज।

1 day ago
user_Dushyant singh gehlot journal
Dushyant singh gehlot journal
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 day ago
46aebd4c-0279-4d60-9204-d8f7f7af47ed

वार्ड 33 में ओम खटाना का विरोध तेज, वार्डवासियों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान! आश्वासन के बाद भी नहीं थमा आक्रोश वायरल खबर कोटा। वार्ड नंबर 33 में चुनावी माहौल गरमा गया है। वार्डवासियों में ओम खटाना के खिलाफ नाराजगी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हुआ, जिसके चलते अब लोगों ने चुनाव बहिष्कार का रुख अपनाया है। विरोध के बीच ओम खटाना की ओर से विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया गया है, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार वार्डवासियों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीन पर काम चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या वार्डवासियों की नाराजगी दूर होगी या चुनाव बहिष्कार का फैसला बरकरार रहेगा? वार्ड 33 में विरोध के बाद चुनावी समीकरणों पर असर पड़ने की चर्चा तेज।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट पदम गौतम ने कहा कि जीतने के बाद बाड की कायाकल्प करूंगा। मुझे मिल रहा है जनता का अपार जन समर्थन।
    1
    कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट पदम गौतम ने कहा कि जीतने के बाद बाड की कायाकल्प करूंगा।
मुझे मिल रहा है जनता का अपार जन समर्थन।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • एक कविता......... जागो जनता जागो....... भाग -1......A poem of Great Festival of India ELECTION. ..
    1
    एक कविता......... जागो जनता जागो....... भाग -1......A poem of Great Festival of India ELECTION.

..
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    12 hrs ago
  • रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में बीतीं रात कों हुईं मूसलाधार तेज़ बारिश नदी नालों में आया उफ़ान फसलें पानी में डूबीं पिछले 4 दिनों से चल रहा बारिश का दौर रामगंजमंडी।चेचट और मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज़ मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खत्म होने लगी है , किसान करने लगें सरकार से ख़राबे का सर्वे करवाकर आर्थिक मदद कि मांग, पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, रविवार दिनभर रिमझिम तेज़ बारिश के बाद बीतीं रात को चेचट क्षेत्र और मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का मूसलाधार तेज़ बारिश हुईं जिससे नदी नालों में उफान आ गया और खेतों में फसलें डूब गई,पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है,जिससे किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट ग़ायब होती नज़र आ रही है सितम्बर महिने कि 2 तारीख से हीं उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे खेतों में खड़ी किसानों कि धान कि फसल मक्का उड़द सोयाबीन खेतों में पानी भराने से पीली पड़कर सुखने लगीं हैं, 4 दिनों निरंतर कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है , जिससे नदी नालों में उफान और खेत खलिहान जलमग्न हों चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनीं हुईं तालाब कुएं जमीनी स्तर पर पहुंच गए,, जिससे अब बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा होने लगा है,खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते जालिमपुरा हमाऊ धायपुरा ईशवरपुरा पीपल्दा बड़ोदिया कलां भोलू आदि खेतों में फसलें दम तोड़ती नज़र आ रही है, किसानों का कहना है कि उड़द पीले पड़ चुके और सोयाबीन मक्का भी गलने लगीं हैं धूप नहीं खिलने से फसलों की उपजाऊ क्षमता और पैदावार कम होगी जिससे किसानों को बड़ा नुक़सान होगा, लगातार बारिश होने से गांव कि नालियों में गंदगी जमा हो रहीं जिससे घरों के आसपास के पानी जमा हो रहा जिसमें जीव जंतु जहरीले सांप बिच्छू और मछर पनप रहें, जिससे डेंगू मलेरिया बुखार आदि के मरीज़ बढ़ रहें, लगातार बारिश होने से सड़कों का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण इलाकों कि सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई जिससे गुजरने वाले राहगिर वाहन चालक परेशान हैं
    4
    रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में बीतीं रात कों हुईं मूसलाधार तेज़ बारिश नदी नालों में आया उफ़ान फसलें पानी में डूबीं पिछले 4 दिनों से चल रहा बारिश का दौर 
रामगंजमंडी।चेचट और मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज़ मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खत्म होने लगी है ,
किसान करने लगें सरकार से ख़राबे का सर्वे करवाकर आर्थिक मदद कि मांग, पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, रविवार दिनभर रिमझिम तेज़ बारिश के बाद बीतीं रात को चेचट क्षेत्र और मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का मूसलाधार तेज़ बारिश हुईं जिससे नदी नालों में उफान आ गया और खेतों में फसलें डूब गई,पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है,जिससे किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट ग़ायब होती नज़र आ रही है सितम्बर महिने कि 2 तारीख से हीं उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे खेतों में खड़ी किसानों कि धान कि फसल मक्का उड़द सोयाबीन खेतों में पानी भराने से पीली पड़कर सुखने लगीं हैं, 4 दिनों  निरंतर कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी  है , जिससे नदी नालों में उफान और खेत खलिहान जलमग्न हों  चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनीं हुईं  तालाब कुएं जमीनी स्तर पर पहुंच गए,, जिससे अब बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा होने लगा है,खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है  खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते जालिमपुरा हमाऊ धायपुरा ईशवरपुरा पीपल्दा बड़ोदिया कलां भोलू आदि खेतों में फसलें दम तोड़ती नज़र आ रही है, किसानों का कहना है कि उड़द पीले पड़ चुके और सोयाबीन मक्का भी गलने लगीं हैं धूप नहीं खिलने से फसलों की उपजाऊ क्षमता और पैदावार कम होगी जिससे किसानों को बड़ा नुक़सान होगा, लगातार बारिश होने से गांव कि नालियों में गंदगी जमा हो रहीं जिससे  घरों के आसपास के पानी जमा हो रहा जिसमें जीव जंतु जहरीले सांप बिच्छू  और मछर पनप रहें, जिससे डेंगू मलेरिया बुखार आदि के मरीज़ बढ़ रहें,
लगातार बारिश होने से सड़कों का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण इलाकों कि सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई जिससे गुजरने वाले राहगिर वाहन चालक  परेशान हैं
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शमशानन घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड के हरियानगर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को शाहाबाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते एवं शमशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर तहसीलदार अनिता सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन द्वारा ग्रामीणों ने मांग की है कि हरियानगर गांव में शमशान घाट के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसे बंद कर रखा है जिसे खुलवाएंजाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मंदिर के रास्ते जिस पर भी लोगों ने पत्थर आदि डालकर उसे बंद कर रखा है जिसे भी खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट एवं अन्य रास्ता बंद होने के कारण यहां से गुजरने एवं वाहनों की आवाजाही मैं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है इसे हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि उक्त प्रकरण में नोटिस जारी कर तुरंत कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गोविंदी, गिरवर, केसरी, रघुवीर, भगवान लाल, मुरारी, कैलाश, सुखपाल, नारायण, सोनू सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    शमशानन घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
शाहाबाद उपखंड के हरियानगर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को शाहाबाद तहसील कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते एवं शमशान घाट के रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर तहसीलदार अनिता सिंह को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन द्वारा ग्रामीणों ने मांग की है कि हरियानगर गांव में शमशान घाट के रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा करके उसे बंद कर रखा है जिसे खुलवाएंजाने की मांग की है। 
ग्रामीणों ने मंदिर के रास्ते जिस पर भी लोगों ने पत्थर आदि डालकर उसे बंद कर रखा है जिसे भी खुलवाने की मांग की है। 
ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट एवं अन्य रास्ता बंद होने के कारण यहां से गुजरने एवं वाहनों की आवाजाही मैं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
उन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है इसे हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। 
ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि उक्त प्रकरण में नोटिस जारी कर तुरंत कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। 
ज्ञापन देने वालों में गोविंदी, गिरवर, केसरी, रघुवीर, भगवान लाल, मुरारी, कैलाश, सुखपाल, नारायण, सोनू सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    15 hrs ago
  • बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन बारां- अटरू दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की। दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है। वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है। ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है। दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।
    4
    बारां- अटरू   दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन
बारां- अटरू   दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों ने सौंपा ज्ञापन
14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
अटरू। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों ने बढ़ती महंगाई और पशुपालन की लागत का हवाला देते हुए दूध के भाव में 12 रुपए प्रति फैट की बढ़ोतरी करने की मांग की।
दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पशु आहार और चारे के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खल का कट्टा पहले करीब 1400 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2900 रुपए हो गया है। वहीं भूसे की ट्रॉली के दाम 3000 रुपए से बढ़कर करीब 6000 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत पर पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है।
ज्ञापन में दूध विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 14 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरस, कोटा प्रेश सहित अन्य दूध की शहर में बिक्री बंद रखने की बात भी कही गई है।
दूध उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने प्रशासन से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।
    user_Bharat_News_24_Baran
    Bharat_News_24_Baran
    Local News Reporter बारां, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका चुनाव में सीपीआईएम के दो-दो उम्मीदवार मैदान में निकाय चुनाव: नगर निगम कोटा में नाम वापसी के बाद अब 373 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है: चुनाव में सीपीआईएम के दो उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं: पार्टी ने वार्ड नंबर 62 से रामचरण मेघवाल को और वार्ड नंबर 92 से भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है: वहीं इटावा नगर पालिका में भी पार्टी ने वार्ड नंबर 5 व 6 से सीपीआईएम के तहसील सचिव कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी जंगम को उम्मीदवार बनाया है: कॉमरेड हबीब खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने चारों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है: दोनों जगह पार्टी की जीत की संभावनाएं हैं: इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं: कल हमने इसी सिलसिले में धरने का रोजाना संचालन करने वाले कॉमरेड अशोक सिंह साहब से बात की: एक बार आप भी सुनिए...
    1
    कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका चुनाव में सीपीआईएम के दो-दो उम्मीदवार मैदान में 
निकाय चुनाव: नगर निगम कोटा में नाम वापसी के बाद अब 373 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है: चुनाव में सीपीआईएम के दो उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं: पार्टी ने वार्ड नंबर 62 से रामचरण मेघवाल को और वार्ड नंबर 92 से भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है: वहीं इटावा नगर पालिका में भी पार्टी ने वार्ड नंबर 5 व 6 से सीपीआईएम के तहसील सचिव कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी जंगम को उम्मीदवार बनाया है: कॉमरेड हबीब खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने चारों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है: दोनों जगह पार्टी की जीत की संभावनाएं हैं: इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं: कल हमने इसी सिलसिले में धरने का रोजाना संचालन करने वाले कॉमरेड अशोक सिंह साहब से बात की: एक बार आप भी सुनिए...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • वार्ड क्रमांक 70 के युवा तुर्क लोकप्रिय प्रत्याशी क्या चल रहा है धुआंधार प्रचार आज हमने उनसे लिया विशेष साक्षात्कार क्या कह रहे हैं सुनिएगा
    1
    वार्ड क्रमांक 70 के युवा तुर्क लोकप्रिय प्रत्याशी क्या चल रहा है धुआंधार प्रचार आज हमने उनसे लिया विशेष साक्षात्कार क्या कह रहे हैं सुनिएगा
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं। राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं।
    1
    राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं।
राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 6 मंजिला इमारत गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की कॉल मिली है, उसमें छात्रों का हॉस्टल था। मलबे से करीब 10 छात्रों को निकाला गया है। त्के हॉस्टल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब भी कई छात्र दबे हुए हैं।
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें। * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है। सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।
    1
    * सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा

मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है।

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।
* सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा
मलबे के अंदर फंसे एक बच्चे ने खुद वीडियो बनाकर अपनी स्थिति साझा की है। यह वीडियो हादसे की भयावहता और अंदर फंसे लोगों की मुश्किल स्थिति को दिखाता है।
सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
▲ उम्मीद है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
▲ वीडियो पीड़ित की ओर से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील दृश्य होने के कारण इसे सावधानी से देखें।
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.