Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद केंदुआ डीह में हुए भू धसान को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह।
Niraj Kumar
धनबाद केंदुआ डीह में हुए भू धसान को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj Kumar1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- 15 सूत्री श्रमिकों की मांगों कों ले BCKU ने की ब्लॉक दो प्रबंधन से वार्ता, मिला आश्वासन (रिपोर्ट प्रेम कुमार)- बाघमारा के ब्लॉक दो क्षेत्र में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (BCKU) और परियोजना प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। इस बैठक में यूनियन ने श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रमुख बिंदु और चर्चा: मांगों का विवरण: यूनियन ने मुख्य रूप से श्रमिकों के आवासों की मरम्मत, पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में सुधार और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने जैसी मांगें रखीं। प्रबंधन का रुख: वार्ता के दौरान प्रबंधन ने अधिकांश मांगों को जायज ठहराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यूनियन की चेतावनी: BCKU नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि दिए गए आश्वासनों पर समय सीमा के भीतर अमल नहीं किया गया, तो यूनियन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होगी। मौके पर परियोजना पदाधिकारी एस के सिन्हा ने सभी मांगो पर सौहार्दपूर्ण वार्ता के उपरांत शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया. वार्ता में मुख्य रूप से बीसीकेयू के बैजनाथ यादव, प्रताप कुमार बरनवाल, एमडी एहसान अहमद, कुलदीप प्रसाद महतो, दिलीप नोनिया, शिव शंकर सिंह, धनंजय महतो, सीताराम कर्मकार, बद्री कुमार सिंह, संजय कुमार, रामप्रवेश चौहान इत्यादि शामिल थे.1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by ARBIND KUMAR1
- डांगापाड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 251 महिलाओं की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र निरसा, बिरसिंहपुर पंचायत (डांगापाड़ा) | दिनांक: 23 अप्रैल 2026 निरसा क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत अंतर्गत डांगापाड़ा में आज धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। केएमसी डांगापाड़ा सोलहआना के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर 251 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा डांगापाड़ा से प्रारंभ होकर सिरपुरिया बड़ा तालाब (सायर) पहुंची, जहां से महिलाओं ने विधि-विधान के साथ जल भरकर पूरे गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ पुनः डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान तक यात्रा पूरी की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल देखने लायक था। इस पावन अवसर पर वृंदावन से पधारी कथावाचक साध्वी निष्ठा अवस्थी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वाचन किया जाएगा, जो 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन "श्री राधारानी जी की असीम कृपा" से संभव हो सका है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से समीर चंद्र संजय, राकेश, गौतम, मनोरंजन, जुगनू, कैलाश, बबलू, कंचन, प्रशांत सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डांगापाड़ा का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी सशक्त करने का कार्य कर रहा है।8
- Post by Niraj Kumar1
- रिपोर्ट प्रेम कुमार). धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन और पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल होंगे और राज्य सरकार से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जवाब मांगा जाएगा। पदयात्रा रणधीर स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी। सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से धनबाद में एयरपोर्ट की मांग उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर भी पहल की गई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी कारण अब तक एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां उद्योग, व्यापार व शोध से जुड़े लोग आते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी। सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे और जमीन उपलब्ध कराए, तो धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव है। इसी मांग को लेकर अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है।1
- निरसा मैथन में तंबाकू फैक्ट्री पर ग्रामीणों का हंगामा , अवैध जर्दा बनाने का आरोप, दुर्गंध से बच्चे-गर्भवती महिलाएं परेशान ,फूड सेफ्टी टीम ने लिया सैंपल1