Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुरानी बस्ती रोड पर अज्ञात व्यक्ति पर प्राणघातक हमला अनूपपुर की पुरानी बस्ती रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। घायल अवस्था में व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहन से घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपील: यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता है या उसके परिवार/परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल उन्हें सूचित करें और पुलिस को जानकारी दें। घटना की परिस्थितियों और हमले के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
Prince ojha
पुरानी बस्ती रोड पर अज्ञात व्यक्ति पर प्राणघातक हमला अनूपपुर की पुरानी बस्ती रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। घायल अवस्था में व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस वाहन से घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपील: यदि कोई व्यक्ति इस घायल को पहचानता है या उसके परिवार/परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल उन्हें सूचित करें और पुलिस को जानकारी दें। घटना की परिस्थितियों और हमले के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहडोल में आज से लगेगा ग्रेट जेमिनी सर्कस, विदेशी कलाकार देंगे रोमांचक प्रस्तुतियां शहडोल। शहर के बाणगंगा मेला मैदान में ग्रेट जेमिनी सर्कस का आयोजन शुरू होने जा रहा है। सर्कस प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आज शाम 7:30 बजे सर्कस का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। प्रेस नोट के मुताबिक कार्यक्रम में शहडोल विधायक श्रीमती मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं श्रीमती अमिता चपरा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल तथा श्री प्रकाश नारायण शुक्ला, पार्षद वार्ड क्रमांक-17 शहडोल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश के कलाकार दिखाएंगे हुनर जेमिनी सर्कस प्रबंधन का दावा है कि शहडोल में पहली बार विदेशी कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों के साथ जोकरों और अन्य कलाकारों की मनोरंजक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रेस नोट में विभिन्न रोमांचक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है। सर्कस प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे तथा कार्यक्रमों का समय स्थानीय व्यवस्था के अनुसार रखा गया है। सर्कस प्रबंधन ने शहडोलवासियों से परिवार के साथ पहुंचकर कार्यक्रम देखने की अपील की है। शहडोल में आज से लगेगा ग्रेट जेमिनी सर्कस, विदेशी कलाकार देंगे रोमांचक प्रस्तुतियां शहडोल। शहर के बाणगंगा मेला मैदान में ग्रेट जेमिनी सर्कस का आयोजन शुरू होने जा रहा है। सर्कस प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आज शाम 7:30 बजे सर्कस का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। प्रेस नोट के मुताबिक कार्यक्रम में शहडोल विधायक श्रीमती मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं श्रीमती अमिता चपरा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल तथा श्री प्रकाश नारायण शुक्ला, पार्षद वार्ड क्रमांक-17 शहडोल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश के कलाकार दिखाएंगे हुनर जेमिनी सर्कस प्रबंधन का दावा है कि शहडोल में पहली बार विदेशी कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों के साथ जोकरों और अन्य कलाकारों की मनोरंजक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रेस नोट में विभिन्न रोमांचक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया है। सर्कस प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन तीन शो आयोजित किए जाएंगे तथा कार्यक्रमों का समय स्थानीय व्यवस्था के अनुसार रखा गया है। सर्कस प्रबंधन ने शहडोलवासियों से परिवार के साथ पहुंचकर कार्यक्रम देखने की अपील की है।4
- चित्तर।के।पाश। बाशा किसानों का सूचित किया जाता है कि खेती बारे में पैसा खूब लगा है यदि फसल में रोग लग गया लग गया है तो उसकी दवाई के छिड़काव किया जा सके ताकि धान का फसल बच सके ग्राम पंचायत बांस2
- जिला इकाई किसान संघ डिंडोरी ने तीनों तहसील में एक साथ सौंपा ज्ञापन *किसानों की समस्यों व मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी के तीनों तहसील में एक साथ सौंपा गया ज्ञापन* *डिण्डौरी मे 15, शहपुरा मे 18 एवं बजाग मे 17 सूत्रीय को लेकर मा. मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन* डिण्डौरी। किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा बुधवार को जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसील में तहसीलवार ज्ञापन सौंपे गए। डिंडौरी में भारतीय किसान संघ तहसील डिंडौरी की ओर से किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन जी, शहपुरा मे 18 सूत्रीय पर तहसीलदार एवं बजाग मे 17 सूत्रीय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कृषि, विद्युत, राजस्व, पशु चिकित्सा, शिक्षा एवं सहकारिता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। किसान संघ ने कहा कि इन समस्याओं के कारण किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। धान उपार्जन की सीमा 40 क्विंटल करने की मांग किसान संघ ने डिंडौरी जिले में धान उपार्जन की मात्रा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की है। साथ ही फसल कटाई प्रयोग के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी एवं राजस्व हल्का पटवारी द्वारा गांव में मुनादी के माध्यम से किसानों को सूचना देने की मांग की गई। ज्ञापन में बांध, नहर, कुआं, तालाब एवं नदी आदि से सिंचित भूमि को सिंचित कमांड क्षेत्र मानकर गिरदावरी में सही रूप से दर्ज करने तथा खेत में बोई गई फसल के अनुसार समय पर गिरदावरी कराने की मांग भी रखी गई। बिजली और ट्रांसफार्मर की समस्या का हो समाधान किसान संघ ने क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वहीं जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने और वितरण केंद्रों पर ट्रांसफार्मर बैंक की व्यवस्था करने की मांग की गई। नदी, कुआं, तालाब एवं नहर से लगे भूमिधारक किसानों को विद्युत स्थाई कनेक्शन देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। राजस्व और किसान सम्मान निधि को लेकर भी मांग राजस्व न्यायालयों में लंबित बंटवारा, नामांतरण एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने तथा प्रत्येक किसान के खेत तक जाने वाले रास्ते को कृषि यंत्रों सहित राजस्व नक्शे में दर्ज करने की मांग की गई। किसान संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों के नाम काटे गए हैं, उनमें पात्र किसानों के परिवार से एक सदस्य का नाम जोड़ने की मांग भी रखी है। इसके अलावा परिसीमन के बाद बनाई गई नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समिति/बी-पैक्स/लेम्प्स का विभाजन कर कार्यालय शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई, ताकि संबंधित क्षेत्र के किसानों को उर्वरक एवं किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े। उद्यान योजनाओं में बढ़ाया जाए लक्ष्य ज्ञापन में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली पावर टिलर, जैविक खाद स्थायी ढांचा एवं फेंसिंग तार जैसी योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई। शहपुरा विकास खण्ड के ग्राम बिलगांव से ढोंढ़ा मे छतिग्रस्त रोड़ को तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने तथा डिंडौरी जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग भी की गई। पटवारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग भारतीय किसान संघ ने पटवारियों की कलमबंद हड़ताल के कारण किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। संघ ने पटवारियों की जायज मांगों का शीघ्र निराकरण कर उन्हें उनके पदस्थापना हल्के में भेजने की मांग की है। साथ ही शासकीय मॉडल कॉलेज बड़खेरा मे बनकर तैयार है जहां पर छात्र छात्राओं के शैक्षणिक कार्य शीघ्र संचालन किया जाए। तीनों तहसीलों में सौंपे गए ज्ञापन भारतीय किसान संघ द्वारा जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसील में स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर अपने-अपने स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। शहपुरा में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। वहीं डिंडौरी में तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजाग में तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष आशाराम यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, तह.अध्यक्ष खमोद चंदेल डिण्डौरी, तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव बजाग,तह कार्यकारिणी से रमेश चौहान, संतोष चौहान, मटरू दादा,सतीष, मनसाराम सहित अन्य किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिनांक :- 9 सितम्बर 20263
- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का मोर्चा, तीनों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन डिंडौरी में 15, शहपुरा में 18 और बजाग में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिंडौरी। किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को जिले की डिंडौरी, शहपुरा और बजाग तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे। डिंडौरी में 15 सूत्रीय, शहपुरा में 18 सूत्रीय तथा बजाग में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कृषि, विद्युत, राजस्व, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, शिक्षा और सहकारिता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान संघ का कहना है कि इन समस्याओं के चलते किसानों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। धान उपार्जन की सीमा 40 क्विंटल करने की मांग किसान संघ ने डिंडौरी जिले में धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की। फसल कटाई प्रयोग के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबंधित राजस्व हल्का पटवारी द्वारा गांव में मुनादी कर किसानों को जानकारी देने की मांग भी रखी गई। संघ ने बांध, नहर, कुआं, तालाब और नदी आदि से सिंचित भूमि को सिंचित कमांड क्षेत्र मानते हुए गिरदावरी में सही दर्ज करने तथा खेत में बोई गई फसल के अनुसार समय पर गिरदावरी कराने की मांग की। बिजली और ट्रांसफार्मर की समस्या उठाई ज्ञापन में क्षमता से अधिक भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई। जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने तथा विद्युत वितरण केंद्रों पर ट्रांसफार्मर बैंक की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। नदी, कुआं, तालाब और नहर से लगे भूमिधारक किसानों को विद्युत स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी किसान संघ ने रखी। राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग राजस्व न्यायालयों में लंबित बंटवारा, नामांतरण और त्रुटि सुधार के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई। प्रत्येक किसान के खेत तक पहुंचने वाले रास्ते को कृषि यंत्रों सहित राजस्व नक्शे में दर्ज करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसान संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों के नाम काटे गए हैं, उनमें पात्र परिवार के एक सदस्य का नाम जोड़ने की मांग की। सहकारी समितियों के कार्यालय शुरू करने की मांग परिसीमन के बाद बनाई गई नवीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, बी-पैक्स और लैम्प्स का विभाजन कर उनके कार्यालय शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई। संघ का कहना है कि इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को खाद, उर्वरक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उद्यानिकी, पशु चिकित्सा और शिक्षा पर भी जोर उद्यान विभाग की पावर टिलर, जैविक खाद स्थायी ढांचा और फेंसिंग तार जैसी योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिलगांव से ढोंढ़ा तक क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत, पशु चिकित्सा विभाग में पर्याप्त आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और डिंडौरी जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की गई। पटवारियों की हड़ताल से किसानों की परेशानी का मुद्दा भारतीय किसान संघ ने पटवारियों की कलमबंद हड़ताल का मुद्दा भी उठाया। संघ ने कहा कि हड़ताल के कारण किसानों से जुड़े राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों की जायज मांगों का शीघ्र निराकरण कर उन्हें उनके पदस्थापना हल्के में वापस भेजने की मांग की गई। इसके साथ ही शासकीय मॉडल कॉलेज बड़खेरा का भवन बनकर तैयार होने के बाद वहां छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी गई। तीनों तहसीलों में किसान पदाधिकारी रहे मौजूद शहपुरा में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। डिंडौरी में तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम रामबाबू देवांगन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं बजाग में तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, रमेश चौहान, संतोष चौहान, मटरू दादा, सतीश, मनसाराम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत बारिश का दौरा लगातार जारी है बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता उमरिया l उमरिया मुख्यालय अंतर्गत विगत 15 दिनों से लगातार बारिश के कारण आसपास के तालाब डैम ,नदी,फूल हो चुके हैं इस कारण से आम जन त्रस्त हो चुका है इसके साथ आसपास के जिलों के नदी, नाले , ऊफान पर हैं वही दो दिन बारिश खुली रही फिर आज बारिश ने अपना कर वापस चालू कर दियाहै l यदि बारिश का कहर रहा तो आम जनता को काफ़ी परेशानी हो गी l1
- स्वैच्छिक संस्थाएं प्रशासन एवं जनता के बीच सेतु की भांति कार्य करती हैं - कलेक्टर अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा है कि अनूपपुर जिले की सभी स्वैच्छिक संस्थाएं प्रशासन एवं जनता के बीच सेतु की भांति कार्य करती हैं। ये संस्थाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही उनके क्रियान्वयन में आने वाली कमियों एवं कठिनाइयों से भी प्रशासन को अवगत कराती हैं। साथ ही, लोगों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी समय-समय पर जिला प्रशासन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्वैच्छिक संस्थाएं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में जन अभियान परिषद की दृष्टि योजना के अंतर्गत आयोजित ‘पंख कार्यक्रम’ के तहत बैठक में स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों से ग्रामीणों को उद्यानिकी, कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों का फीडबैक भी संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त होना चाहिए, ताकि भविष्य में और अधिक बेहतर कार्य किए जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि सभी आपसी समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। जिले के विकास के लिए सभी के विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष प्रयास करने, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करना प्रशासन एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में लगभग 55 स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने संस्थाओं द्वारा लोगों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं एवं संचालित कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की तथा उनके कार्यों की सराहना की। बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त अभियान के तहत पर्यावरण की शुद्धता एवं संरक्षण का संदेश भी दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, समन्वयक जन अभियान परिषद उमेश पांडेय सहित शैक्षिक संस्थानों के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।1
- *📰📍उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में चमत्कार! बड़ी-बड़ी मशीनें हुईं फेल, टस से मस नहीं हुई बजरंगबली की प्रतिमा* उज्जैन के सती गेट के पास स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सड़क चौड़ीकरण के तहत शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन ने JCB और क्रेन की मदद से मंदिर का बाहरी ढांचा हटा दिया, लेकिन 3-4 दिनों की लगातार कोशिश के बावजूद हनुमान जी की प्रतिमा एक इंच भी नहीं हिल सकी। भारी मशीनें भी बजरंगबली की प्रतिमा को अपने स्थान से नहीं हिला पाईं। तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिमा को जबरन हटाने पर नुकसान की आशंका जताई, जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। श्रद्धालु इस घटना को बजरंगबली का चमत्कार और प्रभु की इच्छा मान रहे हैं। उनका कहना है कि जहां आस्था अडिग हो, वहां बड़ी से बड़ी मशीन भी बेअसर हो जाती है! *👉🏻वहीं सूत्रों के अनुसार उज्जैन एसडीएम ने प्रतिमा को ना हटानें के आदेश जारी कर किये हैं।* *📰📍उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में चमत्कार! बड़ी-बड़ी मशीनें हुईं फेल, टस से मस नहीं हुई बजरंगबली की प्रतिमा* उज्जैन के सती गेट के पास स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सड़क चौड़ीकरण के तहत शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन ने JCB और क्रेन की मदद से मंदिर का बाहरी ढांचा हटा दिया, लेकिन 3-4 दिनों की लगातार कोशिश के बावजूद हनुमान जी की प्रतिमा एक इंच भी नहीं हिल सकी। भारी मशीनें भी बजरंगबली की प्रतिमा को अपने स्थान से नहीं हिला पाईं। तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिमा को जबरन हटाने पर नुकसान की आशंका जताई, जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। श्रद्धालु इस घटना को बजरंगबली का चमत्कार और प्रभु की इच्छा मान रहे हैं। उनका कहना है कि जहां आस्था अडिग हो, वहां बड़ी से बड़ी मशीन भी बेअसर हो जाती है! *👉🏻वहीं सूत्रों के अनुसार उज्जैन एसडीएम ने प्रतिमा को ना हटानें के आदेश जारी कर किये हैं।*1
- कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग, एक दर्जन दुकानें चपेट में कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग, एक दर्जन दुकानें चपेट में उमरिया। सब्जी मंडी स्थित कलकत्ता बाजार में देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से 100 से अधिक अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह हादसा था या किसी ने आग लगाई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।1
- नदी किनारे दफन मिला लापता युवक का शव, हत्या के आरोप से मचा हड़कंप उमरिया। जिले में एक लापता युवक का शव नदी किनारे जमीन में दफन मिलने के बाद सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरघरा गांव से 5 सितंबर से लापता 30 वर्षीय गो चरण सिंह का शव 9 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव जमीन के अंदर दफन था। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए दफन किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गो चरण सिंह के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका था। इसी बीच नदी किनारे से गुजर रहे एक चरवाहे को एक स्थान से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर चरवाहे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की जांच शुरू की। दुर्गंध वाले स्थान पर जमीन की खुदाई कराई गई तो अंदर से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान लापता गो चरण सिंह के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शव जमीन में दफन मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई और उसका शव नदी किनारे जमीन में किसने दफन किया। युवक पांच सितंबर से लापता था और चार दिन बाद उसका शव इस तरह बरामद होना मामले को और संदिग्ध बना रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर ले जाकर दफन किया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और युवक के लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक की परिस्थितियों को खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस हत्या, हादसा और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नदी किनारे जमीन में किसने दफन किया। मामले ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।3