logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिंडौरी में निकली 'नशे की शव यात्रा', नशामुक्त समाज का दिया गया सशक्त संदेश 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस ने शहर में निकाली जागरूकता रैली, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों का किया प्रतीकात्मक दहन डिंडौरी, - जिले में चल रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'नशे की शव यात्रा' निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाकर किया। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस प्रतीकात्मक शव यात्रा में बैंड-बाजे के साथ नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारे और स्लोगन लगाए गए। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। रैली का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर समाज की ओर से नशे के प्रति अस्वीकृति का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी बजाग श्री विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी डिंडौरी श्री सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_खमोद चंदेल
खमोद चंदेल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

डिंडौरी में निकली 'नशे की शव यात्रा', नशामुक्त समाज का दिया गया सशक्त संदेश 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस ने शहर में निकाली जागरूकता रैली, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों का किया प्रतीकात्मक दहन डिंडौरी, - जिले में चल रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'नशे की शव यात्रा' निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाकर किया। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस प्रतीकात्मक शव यात्रा में बैंड-बाजे के साथ नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारे और स्लोगन लगाए गए। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। रैली का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर समाज की ओर से नशे के प्रति अस्वीकृति का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी बजाग श्री विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी डिंडौरी श्री सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'" "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'" प्रशासन की अनूठी पहल बनी जनआंदोलन, शहर की सड़कों पर निकला नशे के खिलाफ कारवां, नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर लिया नशामुक्त समाज का संकल्प डिंडौरी, नशे के खिलाफ जनजागरूकता का ऐसा दृश्य मंगलवार को डिंडौरी में देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शहर में "नशे की शव यात्रा" निकाली गई। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि नशा नहीं, स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की। इसके बाद बैंड-बाजों और जनजागरूकता नारों के बीच प्रतीकात्मक शव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यह शव यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत", "स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र" जैसे संदेश दिए। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया। यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जनसंदेश "जब समाज नशे को सम्मान नहीं, बल्कि उसकी 'शव यात्रा' निकालेगा, तभी नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।" प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि जनआंदोलन बनाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की सबसे मजबूत नींव है।
    3
    "नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'"

"नशे की निकली शव यात्रा, गूंज उठा डिंडौरी— 'नशे से दूरी है जरूरी'"
प्रशासन की अनूठी पहल बनी जनआंदोलन, शहर की सड़कों पर निकला नशे के खिलाफ कारवां, नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन कर लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
डिंडौरी, 
नशे के खिलाफ जनजागरूकता का ऐसा दृश्य मंगलवार को डिंडौरी में देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत शहर में "नशे की शव यात्रा" निकाली गई। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि नशा नहीं, स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की। इसके बाद बैंड-बाजों और जनजागरूकता नारों के बीच प्रतीकात्मक शव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यह शव यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत", "स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र" जैसे संदेश दिए। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया और नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया।
यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट तिराहे पर हुआ, जहां सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का प्रतीकात्मक दहन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, एसडीओपी विवेक कुमार गौतम, एसडीओपी सतीश कुमार द्विवेदी, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
जनसंदेश
"जब समाज नशे को सम्मान नहीं, बल्कि उसकी 'शव यात्रा' निकालेगा, तभी नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।"
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि जनआंदोलन बनाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की सबसे मजबूत नींव है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा की मांग को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर महोदया को सौंपा ज्ञापन* *लगातार छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी हुई अब सहन के पार है जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर* उमरिया -भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के द्वारा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण को लेकर श्रीमान कलेक्टर महोदया जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की रखी गई। ज्ञापन में कहा गया कि उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 6–7 किलोमीटर दूर संचालित आदर्श महाविद्यालय तक आने-जाने के लिए छात्रों, विशेषकर छात्राओं को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन सुविधा के अभाव में कई विद्यार्थी नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा जब विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध हो। उन्होंने प्रशासन से बस सुविधा सहित रिक्त प्राध्यापकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाओं का संचालन, पुस्तकालय एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर महोदया ने NSUI जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा तथा उनका जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा। NSUI ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए छात्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगा, जिससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
    2
    *महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा की मांग को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर महोदया को सौंपा ज्ञापन*
*लगातार छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी हुई अब सहन के पार है जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर*
उमरिया -भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के द्वारा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण को लेकर श्रीमान कलेक्टर महोदया जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग महाविद्यालयों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की रखी गई। ज्ञापन में कहा गया कि उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 6–7 किलोमीटर दूर संचालित आदर्श महाविद्यालय तक आने-जाने के लिए छात्रों, विशेषकर छात्राओं को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन सुविधा के अभाव में कई विद्यार्थी नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा जब विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध हो। उन्होंने प्रशासन से बस सुविधा सहित रिक्त प्राध्यापकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाओं का संचालन, पुस्तकालय एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर महोदया ने NSUI जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा तथा उनका जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा। NSUI ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए छात्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगा, जिससे जिले के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
    user_सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    Newspaper publisher पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पाली में निजी कोयला खदानों पर बढ़ा विवाद, किसानों ने उठाए भूमि अधिकार और मुआवजे के सवाल पाली में निजी कोयला खदानों पर बढ़ा विवाद, किसानों ने उठाए भूमि अधिकार और मुआवजे के सवाल पाली (उमरिया)। जिले के पाली जनपद क्षेत्र में निजी कंपनियों की प्रस्तावित कोयला खदानों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मरवाटोला-7 कोल माइंस परियोजना के तहत रमा सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सतही अधिकार (Surface Right) दिए जाने की प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को औढ़ेडा, मालाचुआ सहित कई गांवों के करीब 350 किसान और ग्रामीण एसडीएम न्यायालय पहुंचे। उन्होंने लिखित आपत्तियां प्रस्तुत कर परियोजना से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित खदान परियोजना से उनकी कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य प्रभावित होगा। उनका आरोप है कि प्रभावित परिवारों के लिए अब तक न तो मुआवजा राशि तय की गई है, न पुनर्वास की स्पष्ट योजना बनाई गई है और न ही रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति सामने आई है। ऐसे में कंपनी को सतही अधिकार दिए जाने की प्रक्रिया उचित नहीं है। आपत्तियों में ग्रामीणों ने भूमि के वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराने, ग्रामसभा की सहमति सुनिश्चित करने तथा वनाधिकार अधिनियम (एफआरए) और पेसा अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करने की मांग की है। साथ ही परियोजना से जुड़े सभी अभिलेख सार्वजनिक करने और प्रत्येक प्रभावित परिवार को वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि करीब 340 ग्रामीण परिवारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कई आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि स्थापना निधि, मुआवजा निर्धारण, पर्यावरणीय स्वीकृतियां और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना आगे बढ़ाई जा रही कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं है। इसी कारण किसानों ने एसडीएम न्यायालय में सामूहिक रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। दिनभर एसडीएम कार्यालय में किसानों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी जमीन और अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी आपत्तियों पर निष्पक्ष सुनवाई कर कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    3
    पाली में निजी कोयला खदानों पर बढ़ा विवाद, किसानों ने उठाए भूमि अधिकार और मुआवजे के सवाल
पाली में निजी कोयला खदानों पर बढ़ा विवाद, किसानों ने उठाए भूमि अधिकार और मुआवजे के सवाल
पाली (उमरिया)। जिले के पाली जनपद क्षेत्र में निजी कंपनियों की प्रस्तावित कोयला खदानों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मरवाटोला-7 कोल माइंस परियोजना के तहत रमा सीमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सतही अधिकार (Surface Right) दिए जाने की प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को औढ़ेडा, मालाचुआ सहित कई गांवों के करीब 350 किसान और ग्रामीण एसडीएम न्यायालय पहुंचे। उन्होंने लिखित आपत्तियां प्रस्तुत कर परियोजना से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
किसानों का कहना है कि प्रस्तावित खदान परियोजना से उनकी कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य प्रभावित होगा। उनका आरोप है कि प्रभावित परिवारों के लिए अब तक न तो मुआवजा राशि तय की गई है, न पुनर्वास की स्पष्ट योजना बनाई गई है और न ही रोजगार को लेकर कोई ठोस नीति सामने आई है। ऐसे में कंपनी को सतही अधिकार दिए जाने की प्रक्रिया उचित नहीं है।
आपत्तियों में ग्रामीणों ने भूमि के वास्तविक नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराने, ग्रामसभा की सहमति सुनिश्चित करने तथा वनाधिकार अधिनियम (एफआरए) और पेसा अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करने की मांग की है। साथ ही परियोजना से जुड़े सभी अभिलेख सार्वजनिक करने और प्रत्येक प्रभावित परिवार को वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि करीब 340 ग्रामीण परिवारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कई आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि स्थापना निधि, मुआवजा निर्धारण, पर्यावरणीय स्वीकृतियां और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना आगे बढ़ाई जा रही कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं है। इसी कारण किसानों ने एसडीएम न्यायालय में सामूहिक रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
दिनभर एसडीएम कार्यालय में किसानों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी जमीन और अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी आपत्तियों पर निष्पक्ष सुनवाई कर कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सोहागपुर कल रात विवाद मामले में शहडोल पुलिस अधीक्षक ने  क्या कहा
    1
    सोहागपुर कल रात विवाद मामले में शहडोल पुलिस अधीक्षक ने  क्या कहा
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मंडला-जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठी एक बुजुर्ग महिला को न्याय न मिलने पर सबके सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया,न्याय व्यवस्था पर फिर उठे सवाल...?
    1
    मंडला-जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठी एक बुजुर्ग महिला को न्याय न मिलने पर सबके सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया,न्याय व्यवस्था पर फिर उठे सवाल...?
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
    1
    जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनूपपुर  - 
कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 
जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, अमलाई निवासी कोमल सिंह ने नल-जल योजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा ग्राम चंदनपुर के राम बिहारी ने स्थायी भृत्य पद पर नियुक्ति उपरांत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार वेंकटनगर की सुधा केवट ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने, धनगवां निवासी उमानाथ ब्राह्मण ने नक्शा तरमीम में सुधार कराने, ग्राम सेमरा भलमूड़ी की भगवती ने रोजगार सहायक द्वारा आवास सूची से नाम विलोपित किए जाने तथा बिजुरी निवासी रवि कुमार प्रजापति ने आमांडांड खुली खदान के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के एवज में नीलकंठ कंपनी में स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *हत्या के आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार* *घने जंगल में छिपे आरोपी की घेराबंदी कर विशेष टीम ने की सफल गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आशीष खरे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में समनापुर पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
    1
    *हत्या के आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार*
*घने जंगल में छिपे आरोपी की घेराबंदी कर विशेष टीम ने की सफल गिरफ्तारी*


पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आशीष खरे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रेखा धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में समनापुर पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
    user_Dinesh Thakur
    Dinesh Thakur
    पत्रकार Dindori, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.