logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने के विवाद में युवक को पीटा, हालत गंभीर प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर कुछ दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झौंसी बी.जी. आशापुर, थाना नवाबगंज निवासी आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार उनके पिता उमाशंकर जायसवाल व चाचा विनोद कुमार की जमीन आराजी संख्या 1503 पर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) पारित है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे राज केसरवानी, अमित मिश्रा उर्फ सोनू सहित कई लोग मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और निर्माण कार्य शुरू करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और सभी को हटाकर चली गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी फिर से अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के माता-पिता को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने के विवाद में युवक को पीटा, हालत गंभीर प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने के विवाद को लेकर कुछ दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम झौंसी बी.जी. आशापुर, थाना नवाबगंज निवासी आशीष कुमार जायसवाल के अनुसार उनके पिता उमाशंकर जायसवाल व चाचा विनोद कुमार की जमीन आराजी संख्या 1503 पर न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रयागराज द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) पारित है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि 8 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे राज केसरवानी, अमित मिश्रा उर्फ सोनू सहित कई लोग मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंच गए और निर्माण कार्य शुरू करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया

और सभी को हटाकर चली गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी फिर से अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा निकालकर धमकी दी और पीड़ित के भाई मनीष कुमार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के माता-पिता को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज। जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार नया पुरवा निवासी रामनारायण (62 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
    1
    प्रयागराज। जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार नया पुरवा निवासी रामनारायण (62 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेडफोन व ईयर बड्स बना रहे किशोरों व युवाओं को बहरे, तेज आवाज से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो चुकी है मौत तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनने की आदत के कारण कम उम्र में ही कई युवाओं में सुनने की समस्या और बहरेपन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानलेवा डीजे की आवाज ही नहीं बल्कि लाउड स्पीकर, हेडफोन व ईयर बड्स किशोरों व युवाओं को बहरा बना रहा है। खासकर हेडफोन व ईयर बड्स लगाने के शौकीन युवाओं में सुनने की क्षमता कम होने की समस्या आम होती जा रही है। डीजे की तेज आवाज से हार्ट के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं ब्रेन हेमरेज होने की आशंका भी होती है। यानी तेज आवाज न केवल कानों को वरन हार्ट व ब्रेन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इससे अलर्ट रहने की जरूरत है।
    1
    हेडफोन व ईयर बड्स बना रहे किशोरों व युवाओं को बहरे, तेज आवाज से 40 वर्षीय व्यक्ति की हो चुकी है मौत
तेज आवाज में लंबे समय तक संगीत सुनने की आदत के कारण कम उम्र में ही कई युवाओं में सुनने की समस्या और बहरेपन का खतरा बढ़ता जा रहा है।
जानलेवा डीजे की आवाज ही नहीं बल्कि लाउड स्पीकर, हेडफोन व ईयर बड्स किशोरों व युवाओं को बहरा बना रहा है। खासकर हेडफोन व ईयर बड्स लगाने के शौकीन युवाओं में सुनने की क्षमता कम होने की समस्या आम होती जा रही है। डीजे की तेज आवाज से हार्ट के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं ब्रेन हेमरेज होने की आशंका भी होती है। यानी तेज आवाज न केवल कानों को वरन हार्ट व ब्रेन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इससे अलर्ट रहने की जरूरत है।
    user_Simran gupta
    Simran gupta
    Glowing products Koraon, Prayagraj•
    21 hrs ago
  • यहा पर ६महिना से खम्भा गिरा है कोई ध्यान नही दे रहा है बिजली भिभाग मे दो बार आपली केशन डाल चुके है खम्भे के साथ जमीन पर तार भी गिरा है इसे जल्द से जल्द ठेक करा या जाये धन्यवाद मेजा खास गांधी नगर
    2
    यहा पर ६महिना से  खम्भा गिरा है कोई ध्यान नही दे रहा है  बिजली भिभाग मे दो बार आपली केशन डाल चुके है खम्भे के साथ जमीन पर तार भी गिरा है  इसे जल्द से जल्द ठेक करा या जाये धन्यवाद  मेजा खास गांधी नगर
    user_Go Bhai
    Go Bhai
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे वेद ड्राइविंग लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है
    1
    प्रयागराज में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे वेद ड्राइविंग लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by चंद्र दीप सिंह
    1
    Post by चंद्र दीप सिंह
    user_चंद्र दीप सिंह
    चंद्र दीप सिंह
    Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । नए यमुना पुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारा तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को डीजल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों से पहले पैसे जमा करा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी डीजल नहीं दिया जाता। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल पम्प के मैनेजर के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं और इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, बल्कि कंपनी की साख पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बारा तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को डीजल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों से पहले पैसे जमा करा लिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी डीजल नहीं दिया जाता।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रोल पम्प के मैनेजर के इस रवैये से लोग काफी परेशान हैं और इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है, बल्कि कंपनी की साख पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.