Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर में तीन बुजुर्ग महिलाओं व एक बुजुर्ग पुरुष का बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल अजमेर में तीन बुजुर्ग महिलाओं व एक बुजुर्ग पुरुष का बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल
Pawan Mehar
अजमेर में तीन बुजुर्ग महिलाओं व एक बुजुर्ग पुरुष का बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल अजमेर में तीन बुजुर्ग महिलाओं व एक बुजुर्ग पुरुष का बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में तीन बुजुर्ग महिलाओं व एक बुजुर्ग पुरुष का बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल1
- कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।1
- कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष कपिल सोनी ने मार्केट में व्यपारियों और मुनिमों के द्वारा होली खेले जाने के बारे मे बताया, सभी को होली की शुभकामनाएं दी1
- Post by Kishan Lal jangid1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा में त्योहारों से पहले सुरक्षा कड़ी, शाम 7 से 10 बजे तक सघन नाकाबंदी कोटा। आगामी त्योहारों को देखते हुए कोटा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख थानो और चौराहे पर नाकाबंदी पॉइंट्स पर वाहनों की गहन जांच की गई। कोटा शहर के जवाहर नगर थाने के बाहर दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि एक दिन पूर्व सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम भी स्वयं सादे कपड़ों में औचक निरीक्षण कर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची थी । निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और सख्ती से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोटा शहर के समस्थानों पर पुलिस जवान मुस्तादी से ड्यूटी निभाते दिख रहे हैं. पुलिस जवानों के साथ कालिका पेट्रोलिंग महिला पुलिस कर्मी भी मस्तेदी से ड्यूटी निभा ते दिखी. सड़क पर महिला स्कूटी चालक सवार स्कूटी को हेलमेट के लिए समझाइश करती भी दिखी.. पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मोडक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोडक थाना पुलिस ने कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे स्थित हिरियाखेड़ी पुलिया के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे दो संदिग्ध कारें खड़ी हैं और कुछ लोग घबराहट में वाहन के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो कार से 17 कट्टों में भरा 304 किलो 530 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखर उर्फ सागर (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) के रूप में हुई है, जो जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पिछले 10 दिनों में तस्करों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।2
- कोटा.एंकर. आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने के मामले में पुलिस ने आज पुलिस ने 4300 पेज का आरोप पत्र पेश किया ,,, जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है ,, 27नवंबर 2025 को आरकेपुरम थाना इलाके के बीएसएनल सर्किल के पास ऑनलाइन आईटी एजुकेशन सेंटर पर सीसीआरएएस ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, , इस परीक्षा में नकल करवाने का खुलासा हुआ था और षड्यंत्र में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था,, आरकेपुरम थाना पुलिस ने इस मामले में 4300 पेज का आरोप पत्र कोर्ट में कोर्ट मेवपेश किया,,, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, Bite दिलीप सैनी, एएसपी1