Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai Radhe Radhe
HARKESH Nager
jai Radhe Radhe
More news from राजस्थान and nearby areas
- jai Radhe Radhe1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में बीती शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच आपसी मुठभेड़ हुई ,फायरिंग की इस वारदात में जहां पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये वहीं एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । जिसे गंभीर हालत में देर रात सवाई माधोपुर से जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस लूट के एक मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मलारना डूंगर की इंदिरा कॉलोनी में पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, वैसे ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी हंसराज उर्फ टेंपू, जो बाटोदा का निवासी है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी रोहित धोबी, निवासी शिवाड़, को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा । घायल बदमाश को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल से देर रात जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर पांच राउंड फायर किये गए थे ,वही पुलिस द्वारा भी बदमाशो पर इतने ही पांच राउंड फायर किए गए , पुलिस द्वारा किये गए फयर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया ,वही दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया ,फिलहाल घायल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है ,सवाई माधोपुर पुलिस उपाधयक्ष उदय सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद की है ,मामले को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है । बाईट-उदय सिंह मीणा उप पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर4
- पुलिस मुठभेड़ से थर्राया मलारना डूंगर, तीन गोली लगने से एक बदमाश घायल, जयपुर पुलिस ने दो को दबोचा #SawaiMadhopur #MalarnaDungar #PoliceEncounter #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeNews #Ranthamborenews #jaipurnews1
- करौली / सूरौठ करौली जिले के हिण्डौन उपखंड के सूरौठ थानांतर्गत गांव हाडोली में शराब की दूकान पर फायरिंग व लूट के मामले में तीन बदमाशों को सूरौठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। सूरौठ थानाधिकारी सोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेरपुर निवासी सचिन जाट शामिल है, जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी पाली निवासी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। वही ं तीसरा आरोपी एकोरासी का कुलदीप है। पुलिस ने सचिन जाट व धर्मेंद्र सिंह के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे गांव हाडोली स्थित एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर गल्ले से 5 हजार रुपए लूटने का मामला दर्ज है। इस कार्यवाही में थानाधिकारी सोहन सिंह, एएसआई मुकुट बिहारी, कन्हैया लाल, देशराज, पुष्पेंद्र, योगेंद्र और अजयराज शामिल रहे। जबकि मामले में कॉन्स्टेबल देशराज की मुख्य भूमिका रही।1
- करौली जिले की सुरोठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने शराब दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और 5000 हजार रुपए लूटकर ले जाने के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- शहीद कैप्टन रूपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर शहादत को सलाम,बिहार रेजिमेंट सेना के अधिकारी हुए शामिल जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर सपूत कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा परमो धर्म ग्रुप के तत्वाधान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के सेना के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। जहां उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद कैप्टन रूपुदमन सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद किया। बिहार रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत ने बताया कि आज शहीद कैप्टन रूपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2004 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत देश के लिए एक प्रेरणा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैन्य अधिकारियों ने अपने संबोधन में युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे वीर सपूतों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से जुड़े कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीतों और भाषणों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अंत में सभी ने एक स्वर में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की शहादत को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाईट-भरत, लेफ्टिनेंट कर्नल बिहार रेजीमेंट3