जहानाबाद : बारिश के पानी में नहा रही बच्ची को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी। जहानाबाद - जिले के सालारपुर गांव में बारिश के पानी में नहा रही एक छोटी बच्ची को सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने प्राथमिक तौर पर उसके पैर में रस्सी बांधी और तत्काल इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया और आवश्यक जांच की। बच्ची ने भी डॉक्टरों को बताया कि वह बारिश के पानी में स्नान कर रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
जहानाबाद : बारिश के पानी में नहा रही बच्ची को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी। जहानाबाद - जिले के सालारपुर गांव में बारिश के पानी में नहा रही एक छोटी बच्ची को सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने प्राथमिक तौर पर उसके पैर में रस्सी बांधी और तत्काल इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया और आवश्यक जांच की। बच्ची ने भी डॉक्टरों को बताया कि वह बारिश के पानी में स्नान कर रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
- जहानाबाद : बारिश के पानी में नहा रही बच्ची को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी। जहानाबाद - जिले के सालारपुर गांव में बारिश के पानी में नहा रही एक छोटी बच्ची को सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने प्राथमिक तौर पर उसके पैर में रस्सी बांधी और तत्काल इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू किया और आवश्यक जांच की। बच्ची ने भी डॉक्टरों को बताया कि वह बारिश के पानी में स्नान कर रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- रघुनाथपुर टोला चिमनी पर के एक युवक को मारी गोली रविवार की रात नौ बजे के आसपास रघुनाथपुर टोला चिमनी पर के छब्बीस वर्षीय युवक सन्नी मांझी पिता रंजीत मांझी को गोली मारने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त खबर के अनुसार सन्नी मांझी रघुनाथपुर से बगल के टोला स्थित अपने घर लौट रहा था।इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। लेकिन इसके बावजूद घायल युवक भागकर रघुनाथपुर गांव पंहुच गया। ग्रामीणों ने तुरंत हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जंहा से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि दो गोलियां एक सीने में तथा एक गोली पीठ में लगी है। घटना की जानकारी हुलासगंज पुलिस को भी दे दी गई तथा घायल युवक से घटना की जानकारी पुलिस द्वारा ली गई है। घायल युवक के अनुसार घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है।सभी अपराधी टोला चिमनी पर रहने वाले बताये गये हैं। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।1
- जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन अरवल जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अरवल में राज्यव्यापी विरोध मार्च, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के खिलाफ आज भाकपा-माले जिला कार्यालय, अरवल से राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक प्रांगण पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कॉ. शाह साद, ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेह बनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार में बिहार आकर सभाओं में कहते रहे हैं कि “बिहार से जंगलराज खत्म करना है।” लेकिन आज सवाल है—डबल इंजन की सरकार में कौन-सा राज चल रहा है, जब बिहार में छात्र सुरक्षित नहीं हैं, छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? मोदी जी कहते हैं कि “बिहार की बेटियां बेखौफ होकर घूमेंगी।” लेकिन आज बिहार की हकीकत क्या है? बेटियां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग जाने में डर महसूस कर रही हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मोदी जी और बिहार सरकार जवाब दें—अगर यह जंगलराज नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार में यह कौन-सा राज है? बिहार की बेटियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण कब मिलेगा? आइसा नेताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन सरकार को यह भी बताना होगा कि ऐसी घटनाएं होने से पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिलना चाहिए। आइसा ने कहा कि यह सिर्फ जमुई की एक छात्रा का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार की हर उस बेटी का सवाल है जो पढ़ने के लिए घर से निकलती है। महिलाओं और छात्राओं को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है। सभा को छात्र संगठन आइसा के प्रचार संयोजक कॉ रुस्तम कुमार, शाह फराज, पार्टी जिला कमेटी सदस्य कॉ सुएब अलम ने संबोधित की सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर जवाबदेही तय करने की मांग की गई। विरोध मार्च में साहेन्द्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, अरविंद पासवान, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।3
- स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री की 112वीं जयंती समारोह में जुटे लोग, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन अरवल। खंगाह स्थित चौहरमल बाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार को स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री जी की 112वीं जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतिनिधि डॉ. राजीव रंजन पासवान रहे। समारोह की अध्यक्षता विराज किशन ने की। आयोजन में दीपक कुमार, नीतीश कुमार, विशाल कुमार, चिंतक एवं अरमान कादरी समेत कई लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री के जीवन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के जीवन और उनके कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके विचारों और योगदान से अवगत कराना भी है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के अनुमोदन को लेकर कोरणडीहरी पंचायत में आम सभा, 550 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत कोरणडीहरी पंचायत के ग्राम पेउर स्थित सांस्कृतिक भवन में सोमवार को पंचायत के मुखिया रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई। सभा में पंचायत के विभिन्न गांवों से करीब 550 महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। मुखिया रामसुभग सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में हुए सर्वे के बाद सूची प्राप्त हुई है। इसी सूची के अनुमोदन को लेकर आम सभा बुलाई गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवास योजना के लिए किसी भी ब्लॉक अधिकारी या कर्मचारी को एक रुपये की घूस नहीं देनी है। यदि कोई अवैध राशि की मांग करता है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई। सभा में ग्रामीण आवास सहायक अर्जुन, पंचायत सचिव दीपक कुमार, उपमुखिया राजेश कुमार, विकास मित्र दिनेश कुमार, राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार सहित वार्ड सदस्य एशिया खातून (वार्ड 12), मोहम्मद सोहेल (वार्ड 10) और सुयोति देवी (वार्ड 4) समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आम सभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट1
- बेशर्म सम्राट सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी जमुई में 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही 10 वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले पर आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुतला दहन जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सैकड़ो नौजवान साथी - कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत किया। जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस धटना पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा स्टैंड लिया है । हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी ने कल ही काहा कि वीडियो "बहुत बेचैन करने वाला" है - छात्रा हाथ जोड़कर जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन लड़के गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे उन्होंने सवाल उठाया कि - "बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है? इसे संस्कृति नहीं, भाजपा का विकृति बताया है। हमारा स्पष्ट मांग है कि वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान हो, POCSO एक्ट के तहत केस चले और जल्द सजा मिले भाजपा के 'बेटी बचाओ' और 'नारी शक्ति वंदन' के झूठ का पर्दाफाश किया है - मांग- दोषियों को कड़ी सजा और राज्य सरकार की जवाबदेही तय हो हमारा स्पष्ट रूप से कहना है कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार विफल है, अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है बिहार में जंगलराज है, राज्य सरकार और जिला प्रशासन छात्र छात्राओं महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और इस घटना के सम्बन्ध में जवाबदेही तय हो जमुई ने पूरे देश को शर्मसार किया है, सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनने पर कहा था कि अब आप बारह बजे रात में अपने गांव से खाना खाकर शहर में सुरक्षित वापस नहीं लौटेंगे तो सुबह हम इस्तीफा दे देंगे अब यहां तो छात्रा भी सुरक्षित नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए । वहीं जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के "छिटपुट घटना" वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा ये शर्मशार करने वाले बयान है। इन लोगों का नैतिकता और मनावता मर चुका है। इसके विरोध में आज हम सब कांग्रेस जन विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में - स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, अशोक यादव, चितरंजन मुन्ना, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, आनन्द तिवारी,देवकुमार सिंह,अमित मिश्रा, बिहारी जी सिंह, शिव शंकर चौबे, शक्ति सिंह मनन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शारिक खां, उपेन्द्र सिंह, हबीबुद्दीन अंसारी, नन्द जी राम ,चन्दन सिंह,घनश्याम चौधरी, अब्दुल सलाम कुरैशी,लुटावन चौरसिया, नर्मदेश्वर ओझा, कमलेश कुमार,सम्पत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इमदाद अहमद, आशुतोष सिंह,अजय पासवान, निमत अली,अमित कुमार सिंह, श्रीकांत राय, अरुण कुमार अरुण,2
- PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है पटना.22 सितंबर । PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता।1
- हसपुरा औरंगाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के सभागार मे विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में छात्राओं को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किया गया1