दौसा पुलिस ने चलाया "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान; 2100 महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में दौसा पुलिस द्वारा जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में चलाए गए "रक्षा का वचन" अभियान के माध्यम से विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर करीब 2100 महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण थाना स्तर पर कार्यक्रम: जिले के समस्त पुलिस थानों द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर "रक्षा का वचन" अभियान के तहत लगभग 1800 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई: कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, राजकीय पीजी कॉलेज और आनंद शर्मा स्कूल में विशेष संवाद सत्र आयोजित कर करीब 300 छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश साइबर सुरक्षा: छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। किसी भी अनजान/संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और बैंक विवरण व OTP किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। राजकोप सिटीजन ऐप: आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए बालिकाओं व महिलाओं को मोबाइल में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। कानूनी एवं सामाजिक जागरूकता: नए आपराधिक कानूनों, महिला सशक्तिकरण, गुड टच–बैड टच, यातायात नियमों और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर्स का प्रचार: किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति में बिना झिझक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया: 112: आपातकालीन सेवा 1090: गरिमा महिला हेल्पलाइन 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन 1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन ल्पलाइन
दौसा पुलिस ने चलाया "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान; 2100 महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में दौसा पुलिस द्वारा जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में चलाए गए "रक्षा का वचन" अभियान के माध्यम से विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर करीब 2100 महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण थाना स्तर पर कार्यक्रम: जिले के समस्त पुलिस थानों द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर "रक्षा का वचन" अभियान के तहत लगभग 1800 बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई: कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, राजकीय पीजी कॉलेज और
आनंद शर्मा स्कूल में विशेष संवाद सत्र आयोजित कर करीब 300 छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश साइबर सुरक्षा: छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। किसी भी अनजान/संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और बैंक विवरण व OTP किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। राजकोप सिटीजन ऐप: आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए बालिकाओं व महिलाओं को मोबाइल में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। कानूनी एवं सामाजिक जागरूकता: नए आपराधिक कानूनों, महिला सशक्तिकरण, गुड टच–बैड टच, यातायात नियमों और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर्स का प्रचार: किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति में बिना झिझक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया: 112: आपातकालीन सेवा 1090: गरिमा महिला हेल्पलाइन 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन 1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन ल्पलाइन
- लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।1
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।4
- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- jipur aaj tajiya kud dum dam se nikali gi or sabi bhaiyo ne ise toha chi tre se bnaya aaj bhaiyo ne kub sundar tajiya bnakr jaipu me reliya nikali1
- *नगर निकाय आम चुनाव-2026: नामांकन के लिए लोक सूचना जारी* *पहले दिन गंगापुर नगर परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए* *सवाई माधोपुर, 27 अगस्त।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी 6 नगर निकायों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने गुरुवार को लोक सूचना जारी कर दी है। लोक सूचना जारी होने के साथ ही नगर निकायों में सदस्य पद हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 6 नगर निकायों के आम चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार और बौंली में निर्वाचन होंगे। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगर पालिका बामनवास और वजीरपुर में निर्वाचन होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि नामांकन प्राप्त करने के पहले दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा आम चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्य पद हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की गई है तथा 31 अगस्त, 2026 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। इन दिनों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसी कड़ी में 1 सितंबर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 3 सितंबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। 4 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान 9 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए मतदान 11 सितंबर, 2026 को होगा। मतदान का समय सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 14 सितंबर, 2026 को की जाएगी। *अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितम्बर को जारी होगी:-* नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 15 सितम्बर, 2026 को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 17 सितम्बर, 2026 को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा और प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2ः30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। *मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र के अलावा 11 दस्तावेज दिखाने का विकल्प:-* मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास ईपीआईसी न हो तो वे चुनाव की घोषणा किये जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजो में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंको/ डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कोर्ड/ आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं। ---000---1
- निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए। परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।3